जनपद हापुड़ में सुबह कोहरा और दिनभर शीतलहर के कारण लोगों की कंपकंपी छूटती रही। दोपहर को कुछ देर के लिए धूप निकली, लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिली सकी।
हापुड़ में रविवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला। रात से लेकर सुबह तक सड़कों पर घना कोहरा छाया रहा। इससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। सर्द हवा चलने से लोगों की कंपकंपी छूट गई। हालांकि दोपहर में धूप खिल गई। जिससे ठंड से राहत मिली।
कोहरा भी छट गया। पिछले कई दिनों से लोगों को हाड़ कांपने वाली ठंड और कोहरे से राहत मिल रही थी। लेकिन शनिवार रात से लेकर रविवार सुबह तक घना कोहरा छाया रहा।
कोहरे की वजह से सड़कों पर वाहन धीमी गति से चलते रहे। दिन में भी वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। हालांकि सुबह 11 बजे के बाद हल्की धूप निकली। लोगों ने अपने घरों की बालकनी, छत और पार्को में बैठकर आनंद लिया।
लेकिन कुछ देर बाद ही आसमान में बादल छा गए। बादलों के साथ ठंडी हवा चलती रही। जिससे मौसम ठंडा हो गया। रविवार को अवकाश होने के बावजूद सड़कों पर चहल पहल कम दिखाई दी।
दिनभर लोग अपने घरों में कैद रहे। अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।