हापुड़। मौसम में लगातार बदलाव जारी है। मौसम में बदलाव के बाद भी तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन गर्मी के तीखे तेवर कम होने का नाम नहीं ले रहे। ऐसे में लोग परेशान है। मंगलवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट हुई। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को बारिश की संभावना है।
पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदल रहा है। कभी बारिश तो कभी बादलों की लुकाछिपी का खेल चल रहा है। लेकिन गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। गर्मी का असर बरकरार है। बादलों की लुकाछिपी के बीच भी लोग गर्मी से परेशान है। मंगलवार को मौसम साफ रहा और धूप भी खिली रही। दिन में 13 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चली। इसके बाद भी अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जो सोमवार के मुकाबले तीन डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 23 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह तापमान में ज्यादा बदलाव की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार का कहना है कि बुधवार को भी तापमान में गिरावट का अनुमान है। इसके साथ ही हवा की रफ्तार कम होगी और शुक्रवार और शनिवार को बारिश की संभावना बन रही है।