हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर में रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर जिले भर में 21 से 31 मई तक विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है।
इसी क्रम में गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में क्षेत्रीय विधायक हरेंद्र तेवतिया व भाजपा के समस्त पदाधिकारीयों व नगर के लोगों ने गंगा घाटों पर एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन कर अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्या अर्पण कर देवी अहिल्याबाई होल्कर को नमन किया। तो वहीं गंगा में मोटरबोट के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली और भारत माता की जय का उद्घोष किया।
इस अभियान के तहत गंगा के आस-पास के क्षेत्रों की गहन सफाई की गई। इस पहल का उद्देश्य केवल स्वच्छता को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि देवी अहिल्या बाई होलकर के सेवा और समाज-निर्माण के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाना था।
अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पुनः दोहराया।