हापुड़। भारतीय किसान यूनियन भानु की मुरादनगर गुड मंडी में किसानो की महापंचायत हुई। जिसमे किसानों की समस्याओं को उठाया गया और संगठन विस्तार किया गया। जिसमे हापुड़ के शाहनवाज खान को मंडल अध्यक्ष युवा मेरठ मंडल बनाया गया और कालू चाचा को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया।
मुरादनगर गुड मंडी में में आयोजित किसान पंचायत में भारतीय किसान यूनियन भानु के मंडल अध्यक्ष युवा मेरठ मंडल शाहनवाज खान ने किसानों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराए। शाहनवाज खान ने किसानों की फसलों का उचित मूल्य दिलाने की मांग की। उन्होंने हर ग्राम सभा में बिजली, पानी और किसानों के बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा व्यवस्था की मांग रखी।
इस दौरान भारतीय किसान यूनियन भानू के नियुक्त किए गए राष्ट्रीय सचिव कालू चाचा ने किसानों के हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया और किसानों की समस्याओं को उठाने का आश्वासन दिया।