हापुड़ क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए बिना नंबर और लाइसेंस के ऑटो व ई-रिक्शा खुलेआम चल रहे हैं। जनपद हापुड़ में नाबालिग चालक भी इन वाहनों को चला रहे हैं। यह स्थिति पुलिस अधीक्षक के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद बनी हुई है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को और यातायात प्रभारी को बिना नंबर के ऑटो और ई रिक्शा के खिलाफ अभियान चलाने का आदेश दिया था। इसी क्रम में मंगलवार को एआरटीओ रमेश कुमार चौबे और यातायात प्रभारी छविराम ने बिना पंजीकरण के चल रही ई रिक्शा और ऑटो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की। जहां बिना पंजीकरण के चल रही 21 मयूरियों और 19 ऑटो पर सीज की कार्यवाही की।
एआरटीओ रमेश चौबे ने बताया कि बिना पंजीकरण के चल रही ई रिक्शा और ऑटो के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है। जिसमें बिना पंजीकरण वाली 21 ई रिक्शा और 19 ऑटो को सीज किया गया है। नाबालिगों द्वारा वाहन शहर में चलाए जा रहे है उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जा रही है।