युवक ने खुद को लगाई आग मौत को लगाया गले,लंबे समय से अवसाद का चल रहा था इलाज
हापुड़ के धनौरा गांव में 35 वर्षीय आशीष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह लंबे समय से अवसाद से जूझ रहा था और उसका इलाज चल रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।
Halchal India News
20 अगस्त 2026 को 10:42 am बजे 5.3K
अपडेट: 20 अगस्त 2026 को 01:05 pm बजे

हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव धनौरा में दिल दहलाने वाली घटना हुई जहां 35 वर्षीय आशीष ने खुद को जलाकर मौत को गले लगा लिया। आशीष की मौत को गले लगाने की ये पहली कोशिश नहीं थी इससे पहले भी आशीष कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका है।

35 वर्षीय आशीष का जला हुआ शव उसके कमरे में मिला। परिजनों के मुताबिक, आशीष पिछले कई वर्षों से मानसिक तनाव और अवसाद से जूझ रहा था और उसका उपचार भी चल रहा था।

जानकारी के अनुसार आशीष पिछले कई सालों से डिप्रेशन का शिकार है, आशीष ने डिप्रेशन के चलते पहले भी कई बार खुद की जान देने की कोशिश की है जिसको देख आशीष के परिवार ने आशीष का इलाज शुरू कराया आशीष का इलाज पिछले कई सालों से चल रहा है मगर आशीष ने आज डिप्रेशन के चलते खुद को आग लगाकर मौत को गले लगा लिया।

धनौरा निवासी आशीष पिछले कुछ समय से अवसाद की समस्या से परेशान था। परिवार के लोग उसका उपचार करा रहे थे। बताया गया कि उसकी मानसिक स्थिति को लेकर परिजन लगातार चिंतित रहते थे। गुरुवार को घर के एक कमरे में आशीष का शव जला हुआ मिलने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना आसपास के लोगों तक पहुंची तो मौके पर भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही थाना देहात प्रभारी पारस मलिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे की जांच की और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस के मुताबिक, कमरे में आग लगने के कारण सामान भी क्षतिग्रस्त मिला। घटना के बाद पूरे कमरे में धुआं और कालिख के निशान दिखाई दिए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई है।

आशीष की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीण भी घटना को लेकर स्तब्ध हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

35-Year-Old Man Dies in Hapur’s Dhanaura, Family Says He Had Been Under Treatment for Depression
Hapur: A 35-year-old man died under tragic circumstances in Dhanaura village under the Hapur Dehat police station area on Thursday. The deceased, identified as Ashish, had reportedly been suffering from depression and mental stress for several years and was undergoing treatment.

According to family members, Ashish had been struggling with mental health issues for a long time. His family had arranged medical treatment for him and remained concerned about his condition.

The incident came to light when Ashish was found dead inside a room at his residence. The incident caused panic among family members, following which information was given to the police. Local residents also gathered at the spot after news of the incident spread.

Hapur Dehat police station in-charge Paras Malik reached the spot along with a police team. Officers inspected the room and collected evidence as part of the investigation. The room was found damaged following the incident, with signs of fire and soot visible.

Police took the body into custody and sent it for post-mortem examination. Officials said that the exact circumstances surrounding the death would be established after the post-mortem report and further investigation.

The incident has left Ashish’s family and local residents shocked. Police are investigating the matter and have also spoken to family members to establish the sequence of events.

टिप्पणियां
संबंधित खबरें

हापुड़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च
बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।
27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K

हापुड़
हापुड़ मंडी में किसानों को 48 घंटे में भुगतान की व्यवस्था लागू
मंडी समिति ने आढ़तियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की, देरी पर लाइसेंस निलंबन की चेतावनी दी गई।
26 जुलाई 2026 को 04:45 pm बजे 9.3K

देश
मौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट
पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका, प्रशासन ने राहत टीमें तैनात कीं।
27 जुलाई 2026 को 09:10 am बजे 26.4K
