ब्रेकिंग न्यूज़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
ब्रेकिंग
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
हापुड़

विज्ञान और वैदिक गणित मेले में छात्राओं का जलवा, हापुड़ के ब्रह्मादेवी विद्यालय ने जीते कई खिताब

हापुड़ में तीन दिवसीय प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का समापन हुआ। 15 विद्यालयों के 560 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। ब्रह्मादेवी विद्यालय विज्ञान में ऑवरऑल चैंपियन बना।

Halchal India News
20 अगस्त 2026 को 02:22 pm बजे 5.8K
अपडेट: 20 अगस्त 2026 को 04:58 pm बजे
शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn
विज्ञान और वैदिक गणित मेले में छात्राओं का जलवा, हापुड़ के ब्रह्मादेवी विद्यालय ने जीते कई खिताब
विज्ञान और वैदिक गणित मेले में छात्राओं का जलवा, हापुड़ के ब्रह्मादेवी विद्यालय ने जीते कई खिताब
हापुड़। मोदीनगर मार्ग स्थित श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का बुधवार को भव्य समारोह के साथ समापन हुआ। 18 से 20 अगस्त तक आयोजित मेले में विद्या भारती से जुड़े 15 विद्यालयों के करीब 560 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी वैज्ञानिक सोच, गणितीय कौशल और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी आगामी क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किए गए।
समापन समारोह का शुभारंभ भारतीय परंपरा के अनुरूप मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री-पश्चिमी उत्तर प्रदेश डोमेश्वर साहू ने की। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक हापुड़ डॉ. श्वेता पूठिया रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में भारतीय श्री विद्या परिषद की मंत्री नीरजा शर्मा, प्रदेश निरीक्षक प्रेमा पानू, सहमंत्री श्वेता बंसल तथा गणेश राम नागर सरस्वती विद्या मंदिर, बल्केश्वर की प्रबंधिका डॉ. बीना शर्मा मौजूद रहीं। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी यादव ने अतिथियों का भारतीय परंपरा के अनुसार स्वागत एवं परिचय कराया।
कार्यक्रम में प्रेमा पानू ने विद्या भारती द्वारा संचालित विभिन्न संस्थानों और उनके उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ विज्ञान, गणित, संस्कार और भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ना भी आवश्यक है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डोमेश्वर साहू ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल अंक प्राप्त करना नहीं होता, बल्कि विद्यार्थियों में प्रतिभा, ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास का विकास करना होता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को समाज और देश के सामने मौजूद समस्याओं के समाधान के लिए विचारवान और सक्षम बनना चाहिए। वैज्ञानिक सोच के साथ राष्ट्र की प्रगति में योगदान देना ही शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य है।
प्रधानाचार्या मीनाक्षी यादव ने कहा, “तीन दिवसीय प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेला हमारे विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। इस आयोजन में विद्या भारती के 15 विद्यालयों से करीब 560 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया और सभी ने अपनी प्रतिभा, वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता तथा गणितीय कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें प्रयोग, तर्क, जिज्ञासा और नवाचार के माध्यम से सीखने का अवसर प्रदान करना है। 
विज्ञान और वैदिक गणित जैसे विषय विद्यार्थियों में तार्किक क्षमता और समस्या समाधान की प्रवृत्ति विकसित करते हैं। हमें विशेष प्रसन्नता है कि हमारे विद्यालय की छात्राओं ने विज्ञान के सभी वर्गों में ऑवरऑल चैंपियन बनकर विद्यालय का नाम रोशन किया और वैदिक गणित के शिशु वर्ग में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह सफलता छात्राओं की मेहनत, आचार्यों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन होना हमारे लिए एक और बड़ी उपलब्धि है। 
हमें विश्वास है कि ये विद्यार्थी आगामी स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में प्रतियोगिता की भावना के साथ-साथ आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। हमारा प्रयास रहेगा कि विद्यालय में विद्यार्थियों को विज्ञान, गणित, भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए ऐसे अवसर निरंतर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह सक्षम बन सकें।”
तीन दिवसीय मेले में विद्यार्थियों ने विज्ञान और वैदिक गणित से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। वैदिक गणित के शिशु वर्ग में श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, हापुड़ ने ऑवरऑल चैंपियन का खिताब हासिल किया, जबकि किशोर एवं तरुण वर्ग में हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, मथुरा ऑवरऑल चैंपियन रहा। विज्ञान के सभी वर्गों में श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, हापुड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑवरऑल चैंपियन का स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों और विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों का चयन आगामी क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया। इससे प्रतिभागी विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
मेले के दौरान आचार्यों के लिए भी पत्रवाचन प्रतियोगिता आयोजित की गई। विज्ञान वर्ग में श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, हापुड़ ने प्रथम, रामकली देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, मथुरा ने द्वितीय और गणेश राम नागर सरस्वती विद्या मंदिर, आगरा ने तृतीय स्थान हासिल किया। गणित वर्ग में श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, हापुड़ प्रथम और श्रीजी बाबा सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, मथुरा द्वितीय स्थान पर रहा।
समापन समारोह के अंत में विद्यालय की व्यवस्थापिका स्वाति गर्ग ने सभी अतिथियों, प्रतिभागी विद्यार्थियों, आचार्यों और आयोजन से जुड़े लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अध्यक्षा पूनम अग्रवाल, सहनिदेशक शिक्षा कुलदीप कसाना सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और अन्य सदस्य मौजूद रहे। प्रधानाचार्या मीनाक्षी यादव के दिशा-निर्देशन में तीन दिवसीय प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।




शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn

टिप्पणियां

टिप्पणियां संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें

हापुड़ का व्यस्त बाज़ार
हापुड़

हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च

बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।

27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K