वर्दी के अफसरों का अनोखा अंदाज, साइकिल से कांवड़ लेने निकले दिल्ली के तीन बड़े अधिकारी
हापुड़ के ब्रजघाट से दिल्ली के तीन वरिष्ठ अधिकारी साइकिल से कांवड़ लेकर रवाना हुए। डीसीपी विपुल अनेकांत, डीसीपी संदीप लांबा और IRS अधिकारी मुकेश राठौर दिल्ली गौरी शंकर मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।
Halchal India News
9 अगस्त 2026 को 04:03 pm बजे 236
अपडेट: 9 अगस्त 2026 को 05:41 pm बजे

हापुड़ के ब्रजघाट से दिल्ली के तीन वरिष्ठ अधिकारी साइकिल से कांवड़ लेकर रवाना हुए। डीसीपी विपुल अनेकांत, डीसीपी संदीप लांबा और IRS अधिकारी मुकेश राठौर दिल्ली गौरी शंकर मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।

हापुड़। सावन की भक्ति में आस्था और फिटनेस का अनोखा संगम देखने को मिला। दिल्ली के तीन वरिष्ठ अधिकारियों ने युवाओं को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और धार्मिक परंपराओं से जोड़ने का संदेश देते हुए साइकिल से कांवड़ यात्रा शुरू की। तीनों अधिकारी हापुड़ की तीर्थनगरी ब्रजघाट से गंगाजल लेकर साइकिल से दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर पहुंचेंगे और वहां भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।

साइकिल से कांवड़ यात्रा पर निकले अधिकारियों में दिल्ली पुलिस के डीसीपी विपुल अनेकांत, डीसीपी संदीप लांबा तथा अपर आयुक्त जीएसटी एवं आईआरएस अधिकारी मुकेश राठौर शामिल हैं। तीनों अधिकारियों ने ब्रजघाट पहुंचकर गंगा जल लिया और इसके बाद साइकिल से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

अधिकारियों का यह अंदाज कांवड़ मार्ग से गुजर रहे शिवभक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। सामान्य तौर पर कांवड़ यात्रा में श्रद्धालु पैदल या विभिन्न साधनों से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों का साइकिल से कांवड़ लेकर जाना युवाओं के लिए खास संदेश देने वाला रहा।

अधिकारियों ने साइकिल यात्रा के माध्यम से युवाओं को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जुड़ने के साथ ही स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उनका कहना है कि देश की धार्मिक और आध्यात्मिक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। युवा पीढ़ी को इन परंपराओं से जोड़ना और इनके मूल भाव को समझाना जरूरी है।

ब्रजघाट से गंगाजल लेकर दिल्ली की ओर रवाना हुए तीनों अधिकारियों के कांवड़ यात्रा मार्ग पर पहुंचने पर लोगों ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान शिवभक्तों ने भी अधिकारियों के साथ बातचीत की और उनकी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

इधर, थाना बाबूगढ़ प्रभारी प्रवीण कुमार ने भी साइकिल से कांवड़ लेकर जा रहे दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का स्वागत किया। पुलिसकर्मियों ने अधिकारियों का अभिनंदन करते हुए उनकी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने भी पुलिस की ओर से किए गए स्वागत के लिए आभार जताया।

ब्रजघाट से दिल्ली तक की यह साइकिल कांवड़ यात्रा धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक संदेश भी दे रही है। अधिकारियों की पहल ने यह संदेश दिया कि धार्मिक परंपराओं के साथ युवा स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ सकते हैं।

साइकिल से कांवड़ लेकर निकले तीनों अधिकारी दिल्ली पहुंचकर गौरी शंकर मंदिर में गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। उनकी यह यात्रा सावन में श्रद्धा, संस्कृति और फिटनेस के अनूठे मेल के रूप में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Three Senior Delhi Officers Undertake Kanwar Yatra on Bicycles from Hapur’s Brijghat
Hapur: A unique blend of devotion, fitness and cultural awareness was witnessed during the ongoing Kanwar Yatra as three senior officers from Delhi embarked on a bicycle journey carrying holy Ganga water from Brijghat in Hapur.

The three officers Delhi Police DCP Vipul Anekant, DCP Sandeep Lamba and IRS officer Mukesh Rathore, Additional Commissioner of GST — collected Ganga water from the holy Brijghat and began their bicycle journey towards Delhi.

The officers will carry the sacred water to the Gauri Shankar Temple in Delhi, where they will perform Jalabhishek of Lord Shiva.
Their initiative carries a message for the younger generation to remain connected with India’s rich cultural heritage, spiritual traditions and religious practices. At the same time, the bicycle journey promotes fitness, discipline and a healthy lifestyle.

The unusual sight of senior government and police officers undertaking the Kanwar Yatra on bicycles attracted attention among devotees travelling through the route. Several people appreciated the initiative and welcomed the officers.

Babugarh Police SHO Praveen Kumar in Hapur also welcomed the three Delhi officers while they were travelling with the Kanwar on bicycles. Police personnel greeted them and wished them a safe and successful journey.

The officers’ journey from Brijghat to Delhi highlights that religious traditions can also become a means of promoting social awareness, physical fitness and cultural values among young people. After reaching Delhi, the officers will offer the Ganga water at the Gauri Shankar Temple and perform Jalabhishek of Lord Shiva.



टिप्पणियां
संबंधित खबरें

हापुड़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च
बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।
27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K

हापुड़
हापुड़ मंडी में किसानों को 48 घंटे में भुगतान की व्यवस्था लागू
मंडी समिति ने आढ़तियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की, देरी पर लाइसेंस निलंबन की चेतावनी दी गई।
26 जुलाई 2026 को 04:45 pm बजे 9.3K

देश
मौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट
पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका, प्रशासन ने राहत टीमें तैनात कीं।
27 जुलाई 2026 को 09:10 am बजे 26.4K
