ब्रेकिंग न्यूज़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
ब्रेकिंग
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
हापुड़

तहसील दिवस से पहले डीएम ने की गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, फिर समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं; 105 शिकायतों में 17 का मौके पर निस्तारण

हापुड़ में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तीनों तहसीलों में 105 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 17 का मौके पर निस्तारण किया गया। इससे पहले डीएम कविता मीना ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर पोषण किट वितरित की और अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

Halchal India News
1 अगस्त 2026 को 05:14 pm बजे 8.7K
अपडेट: 2 अगस्त 2026 को 02:26 pm बजे
शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn
तहसील दिवस से पहले डीएम ने की गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, फिर समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं; 105 शिकायतों में 17 का मौके पर निस्तारण
तहसील दिवस से पहले डीएम ने की गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, फिर समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं; 105 शिकायतों में 17 का मौके पर निस्तारण
हापुड़। जनपद में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया। इससे पहले जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना ने हापुड़ तहसील परिसर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित गोद भराई कार्यक्रम में भाग लेकर गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित की तथा स्वस्थ मातृत्व के लिए संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच का संदेश दिया।
जिलाधिकारी ने पांच गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गोद भराई की रस्म संपन्न कराई। इस दौरान उन्हें फल, सूखे मेवे, हरी सब्जियां एवं पोषण किट प्रदान की गई। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक भोजन, प्रसव पूर्व देखभाल तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इसके बाद हापुड़ तहसील में जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। अधिकारियों ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। हापुड़ तहसील में कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से छह शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायतें खतौनी, वरासत, सीमांकन, दाखिल-खारिज, अतिक्रमण और भूमि विवादों से संबंधित रहीं। इसके अलावा मारपीट, शांति भंग, साइबर फ्रॉड, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, सड़क, विद्युत आपूर्ति और पेयजल जैसी समस्याएं भी अधिकारियों के समक्ष रखी गईं।


जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक प्रार्थना पत्र का पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अंकन किया जाए तथा तय समय सीमा के भीतर उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग आपसी समन्वय बनाकर भूमि विवादों का शीघ्र समाधान करें तथा शिकायतकर्ता को कार्रवाई की जानकारी फोन के माध्यम से भी दी जाए।
पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कहा कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थाना स्तर पर ही पीड़ितों की शिकायतों का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आगामी कांवड़ यात्रा को देखते हुए सभी पुलिस अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए और कहा कि यात्रा के दौरान शरारती एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए ताकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह बनी रहे।
संपूर्ण समाधान दिवस केवल हापुड़ तहसील तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जनपद की तीनों तहसीलों में एक साथ आयोजित किया गया। गढ़मुक्तेश्वर तहसील में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 34 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से छह का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं धौलाना तहसील में मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा की अध्यक्षता में 36 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से पांच शिकायतों का तत्काल समाधान कराया गया।
जनपद की तीनों तहसीलों में कुल 105 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 17 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के लिए सौंपते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।


DM Conducts Godh Bharai Ceremony Before Tehsil Day, Hears Public Grievances; 17 of 105 Complaints Resolved on the Spot in Hapur

Hapur: Ahead of the Sampoorna Samadhan Diwas (Tehsil Day), District Magistrate Kavita Meena participated in a Godh Bharai (traditional baby shower) ceremony organized by the Women and Child Development Department at the Hapur Tehsil campus. She distributed nutrition kits to five pregnant women and emphasized the importance of balanced nutrition, regular health check-ups, and proper prenatal care.
The beneficiaries were provided with fruits, dry fruits, green vegetables, and nutrition kits. Anganwadi workers also educated the expectant mothers about maternal health, nutritious diets, and pre-delivery care.
Later, the District Magistrate, along with Superintendent of Police Kunwar Gyananjay Singh, presided over the Sampoorna Samadhan Diwas at Hapur Tehsil. They listened to public grievances and directed concerned departments to ensure prompt and time-bound disposal of complaints. A total of 35 complaints were received at Hapur Tehsil, of which six were resolved on the spot.
Most complaints were related to land records, inheritance, demarcation, mutation, encroachment, land disputes, law and order, cyber fraud, pensions, housing schemes, sanitation, roads, electricity, and drinking water supply.
The District Magistrate instructed all departments to register every complaint on the official grievance portal and ensure timely and transparent disposal. She directed the Revenue and Police departments to work in coordination for speedy resolution of land-related disputes and to keep complainants informed about the progress through phone calls.
Superintendent of Police Kunwar Gyananjay Singh said that strict action would be taken in all law and order-related matters. He instructed police officials to ensure effective grievance redressal at the police station level. Keeping the ongoing Kanwar Yatra in view, he also directed all field officers to remain on high alert and maintain strict surveillance over anti-social elements to ensure peaceful conduct of the pilgrimage.
The Sampoorna Samadhan Diwas was organized simultaneously across all three tehsils of the district. At Garhmukteshwar Tehsil, 34 complaints were received, with six resolved on the spot under the chairmanship of the Additional District Magistrate. At Dhaulana Tehsil, chaired by Chief Development Officer Shruti Sharma, 36 complaints were received, of which five were disposed of immediately.
Overall, 105 complaints were received across the district's three tehsils, and 17 were resolved on the spot. The remaining complaints were forwarded to the concerned departments with directions for time-bound and quality disposal to ensure prompt relief to the public.


शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn

टिप्पणियां

टिप्पणियां संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें

हापुड़ का व्यस्त बाज़ार
हापुड़

हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च

बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।

27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K