स्वाति गर्ग को मिला दिल्ली गौरव अवार्ड 2026, बालिका शिक्षा में योगदान के लिए हुआ सम्मान
स्वाति गर्ग को बालिका शिक्षा, सामाजिक सेवा और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में योगदान के लिए दिल्ली गौरव अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने PMML नई दिल्ली में पुरस्कार प्रदान किया।
Halchal India News
10 अगस्त 2026 को 06:54 am बजे 17.3K
अपडेट: 10 अगस्त 2026 को 01:38 pm बजे

हापुड। बालिका शिक्षा, सामाजिक सेवा और सामाजिक सशक्तीकरण के क्षेत्र में लंबे समय से उल्लेखनीय कार्य कर रहीं शिक्षा भारती की अध्यक्ष स्वाति गर्ग को प्रतिष्ठित ‘दिल्ली गौरव अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। नौ अगस्त 2026 को प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय (PMML), नई दिल्ली के सभागार में आयोजित भव्य समारोह में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। समारोह में राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

स्वाति गर्ग को यह सम्मान बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, सामाजिक सेवा और बालिकाओं के सशक्तीकरण के क्षेत्र में उनके लंबे समय से किए जा रहे कार्यों के लिए प्रदान किया गया। सम्मान मिलने के बाद स्वाति गर्ग ने इसे अपने जीवन का अत्यंत भावुक और प्रेरणादायक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों का परिणाम नहीं, बल्कि शिक्षा भारती से जुड़े प्रत्येक शिक्षक, कर्मचारी, छात्रा, अभिभावक, सहयोगी और शुभचिंतक की सामूहिक मेहनत और विश्वास का सम्मान है।

स्वाति गर्ग ने कहा, “यह सम्मान मेरे लिए केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी और समाज के प्रति अपने संकल्प को और मजबूत करने का अवसर है। जब मैंने यह सम्मान ग्रहण किया तो मेरे मन में सबसे पहले उन सभी लोगों का विचार आया, जिन्होंने पिछले तीन दशकों से अधिक समय में शिक्षा भारती के साथ कदम से कदम मिलाकर बालिका शिक्षा के इस अभियान को आगे बढ़ाया है। हमारे शिक्षक, कर्मचारी, छात्राएं, उनके अभिभावक, सहयोगी और समाज के वे सभी लोग, जिन्होंने किसी न किसी रूप में हमारा साथ दिया है, इस सम्मान के वास्तविक हकदार हैं। मैं इस उपलब्धि को पूरे शिक्षा भारती परिवार को समर्पित करती हूं।

उन्होंने कहा, “हमारा विश्वास हमेशा से रहा है कि किसी भी समाज को मजबूत बनाना है तो उसकी बेटियों को शिक्षित और सशक्त बनाना होगा। एक बालिका जब शिक्षित होती है तो उसका प्रभाव केवल उसके जीवन तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उसका पूरा परिवार और आने वाली पीढ़ियां उससे प्रभावित होती हैं। इसलिए हमारा प्रयास केवल बालिकाओं को विद्यालय तक पहुंचाना नहीं, बल्कि उन्हें ऐसा वातावरण देना है, जहां वे आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को पहचान सकें और उन्हें पूरा करने के लिए सक्षम बन सकें। शिक्षा के साथ कौशल, संस्कार, आत्मनिर्भरता और निर्णय लेने की क्षमता भी जरूरी है। हम इसी दिशा में लगातार काम कर रहे हैं।”

स्वाति गर्ग ने कहा कि शिक्षा भारती की तीन दशक से अधिक की यात्रा आसान नहीं रही, लेकिन समाज के सहयोग और विश्वास ने हर चुनौती को अवसर में बदलने की ताकत दी। उन्होंने कहा, “हमने हमेशा उन बालिकाओं तक पहुंचने का प्रयास किया है, जिन्हें परिस्थितियों के कारण शिक्षा और विकास के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाते। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ जनजातीय बालिकाओं के लिए छात्रावास सुविधा, कौशल विकास, व्यावसायिक प्रशिक्षण और सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न प्रयास इसी सोच का हिस्सा हैं। हमारा सपना है कि कोई भी बालिका केवल संसाधनों के अभाव में अपने सपनों से समझौता न करे। उसे शिक्षा मिले, सुरक्षित वातावरण मिले, कौशल मिले और अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर मिले।”

उन्होंने कहा, “दिल्ली गौरव अवार्ड 2026 ने मेरे उत्साह को बढ़ाने के साथ मेरी जिम्मेदारी भी बढ़ा दी है। मैं मानती हूं कि समाज सेवा किसी पुरस्कार या सम्मान के लिए नहीं की जाती। असली संतोष तब मिलता है, जब किसी बालिका की आंखों में अपने भविष्य के प्रति विश्वास दिखाई देता है, जब कोई छात्रा शिक्षा प्राप्त कर अपने पैरों पर खड़ी होती है और जब उसके परिवार में सकारात्मक बदलाव आता है। यही हमारे कार्य की सबसे बड़ी उपलब्धि है। आने वाले समय में भी शिक्षा भारती बालिका शिक्षा, कौशल विकास और सामाजिक सशक्तीकरण के क्षेत्र में और अधिक मजबूती से कार्य करती रहेगी।”

उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज और विशेष रूप से बालिकाओं के लिए शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। उनका प्रयास रहेगा कि शिक्षा भारती की गतिविधियों का लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंद बालिकाओं तक पहुंचे और उन्हें अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर मिल सकें।

स्वाति गर्ग ने संस्कृति युवा संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से काम करने वाले लोगों को मिलने वाले ऐसे सम्मान उनके भीतर नई ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि सम्मान के साथ मिलने वाली जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगी।

शिक्षा भारती पिछले तीन दशकों से अधिक समय से बालिका शिक्षा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। संस्था की ओर से बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ जनजातीय बालिकाओं के लिए छात्रावास, कौशल विकास, व्यावसायिक प्रशिक्षण और उनके सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न पहल की जा रही हैं। स्वाति गर्ग का मानना है कि समाज के सहयोग और विश्वास से इस अभियान को और व्यापक बनाया जा सकता है।

‘दिल्ली गौरव अवार्ड 2026’ स्वाति गर्ग के शिक्षा, समाज सेवा और बालिकाओं के सशक्तीकरण के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों को मिली महत्वपूर्ण पहचान के रूप में देखा जा रहा है।

Swati Garg Honoured with Delhi Gaurav Award 2026 for Contribution to Girls’ Education and Social Service
New Delhi: Swati Garg, President of Shiksha Bharti, has been honoured with the prestigious Delhi Gaurav Award 2026 for her long-standing contribution to girls’ education, social service and social empowerment.

The award was presented to her by Union Minister for Law and Justice Arjun Ram Meghwal at a ceremony held on August 9, 2026, at the auditorium of the Prime Ministers Museum and Library (PMML), New Delhi. Former Rajasthan Governor Kalyan Singh and former Union Education Minister and former Uttarakhand Chief Minister Ramesh Pokhriyal ‘Nishank’, along with several other distinguished personalities, were present at the event.

The award was presented in recognition of Swati Garg’s sustained efforts towards promoting education among girls and strengthening their social and economic empowerment. Her work through Shiksha Bharti has focused on providing better educational opportunities and supporting the overall development of girls.

After receiving the honour, Swati Garg described the moment as deeply emotional and inspiring. She dedicated the award to the entire Shiksha Bharti family and said that the recognition was not an individual achievement but the result of the collective efforts of teachers, staff members, students, parents, associates and well-wishers who have contributed to the organisation’s mission of promoting girls’ education.

She said that education is one of the strongest tools for making girls self-reliant, confident and empowered. According to her, providing quality education and equal opportunities to girls can bring lasting positive change not only to their lives but also to families and society.

Swati Garg said that Shiksha Bharti has been working continuously for more than three decades in the fields of girls’ education and social development. The organisation provides quality education to girls and has also undertaken initiatives such as hostel facilities for tribal girls, skill development, vocational training and programmes aimed at their overall development.

She emphasised that the journey of Shiksha Bharti has been strengthened by the trust, cooperation and support of society. The organisation’s primary objective is to ensure that every girl gets better opportunities to develop her potential and fulfil her dreams.

Expressing gratitude to Sanskriti Yuva Sanstha for the honour, Swati Garg said that such recognitions provide fresh energy and motivation to people working in the field of social service. She added that the Delhi Gaurav Award 2026 would inspire her to work with greater dedication for girls’ education and social empowerment.

The recognition of Swati Garg is being viewed as an acknowledgement of her sustained efforts in the fields of education, social service and empowerment of girls.

टिप्पणियां
संबंधित खबरें

हापुड़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च
बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।
27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K

हापुड़
हापुड़ मंडी में किसानों को 48 घंटे में भुगतान की व्यवस्था लागू
मंडी समिति ने आढ़तियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की, देरी पर लाइसेंस निलंबन की चेतावनी दी गई।
26 जुलाई 2026 को 04:45 pm बजे 9.3K

देश
मौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट
पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका, प्रशासन ने राहत टीमें तैनात कीं।
27 जुलाई 2026 को 09:10 am बजे 26.4K
