ब्रेकिंग न्यूज़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
ब्रेकिंग
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
हापुड़

स्वतंत्रता दिवस से पहले हापुड़ में ATS की बड़ी कार्रवाई, शेरपुर से दो संदिग्ध हिरासत में

हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में स्वतंत्रता दिवस से पहले ATS ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। फर्जी नंबर प्लेट वाली बाइक भी जांच के घेरे में है।

Halchal India News
14 अगस्त 2026 को 02:40 pm बजे 4.2K
अपडेट: 14 अगस्त 2026 को 04:17 pm बजे
शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn
स्वतंत्रता दिवस से पहले हापुड़ में ATS की बड़ी कार्रवाई, शेरपुर से दो संदिग्ध हिरासत में
स्वतंत्रता दिवस से पहले हापुड़ में ATS की बड़ी कार्रवाई, शेरपुर से दो संदिग्ध हिरासत में
हापुड़। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले हापुड़ में सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर में आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। दोनों संदिग्धों को काफी समय से ट्रैक किए जाने की बात सामने आई है। कार्रवाई के बाद स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियां भी मामले की जांच में जुट गई हैं।
जानकारी के मुताबिक, एटीएस की टीम दो मोटरसाइकिल सवार युवकों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। टीम उनका पीछा करते हुए शेरपुर गांव तक पहुंची। गांव में दोनों संदिग्ध बाइक से उतरे तो एटीएस टीम ने उन्हें घेर लिया। इसी दौरान एक संदिग्ध पास की मस्जिद की ओर जाने लगा, लेकिन इससे पहले ही टीम ने दोनों को हिरासत में ले लिया।
कार्रवाई के दौरान अचानक बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में भी चर्चा शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि शुरुआत में स्थानीय लोगों को कार्रवाई की वास्तविक वजह की जानकारी नहीं दी गई और स्थिति को संभालने के लिए इसे सड़क हादसे से जुड़ा मामला बताया गया। बाद में मामला सामने आने पर ग्रामीणों को एटीएस की कार्रवाई की जानकारी हुई।
सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिए गए दोनों युवक हापुड़ जिले के रहने वाले नहीं हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने फिलहाल उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की है। दोनों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले जाया गया है। एजेंसियां उनके स्थानीय संपर्कों, आवाजाही और अन्य गतिविधियों की जानकारी जुटा रही हैं।
जांच के दौरान जिस मोटरसाइकिल का इस्तेमाल संदिग्ध कर रहे थे, वह भी जांच के घेरे में आ गई है। बताया गया कि बाइक पर लगी नंबर प्लेट के संबंध में भी गड़बड़ी सामने आई है। बाइक हीरो होंडा सीबीजेड बताई जा रही है, जबकि नंबर प्लेट किसी अन्य बाइक के नाम पर पंजीकृत होने की जानकारी सामने आई है। बाइक को फिलहाल गांव में ही रखा गया है और उसके संबंध में भी जांच की जा रही है।
एटीएस की कार्रवाई के बाद गांव शेरपुर स्थित मस्जिद अबु बक्र और आसपास के क्षेत्र में भी लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हैं। सूत्रों के मुताबिक एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि दोनों संदिग्धों का किसी आतंकी संगठन से कोई संपर्क है या नहीं और क्या वे किसी नेटवर्क के लिए आर्थिक मदद जुटाने का काम कर रहे थे।
हालांकि जांच अभी जारी है और संदिग्धों से पूछताछ के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। सुरक्षा एजेंसियां दोनों से जुड़े संपर्कों, बाइक, नंबर प्लेट और उनकी गतिविधियों की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर हुई इस कार्रवाई के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।
ATS Detains Two Suspects in Hapur Ahead of Independence Day, Fake Number Plate Under Scanner

Hapur: A day before Independence Day, the Anti-Terrorism Squad (ATS) carried out a major operation in Hapur's Bahadurgarh area and detained two suspected individuals from Sherpur village. The action has heightened security concerns in the district as agencies remain on alert ahead of August 15.
According to information, the ATS team had reportedly been monitoring the movements of two motorcycle-borne men and followed them to Sherpur village. When the two stopped their motorcycle and got off, the ATS team reached the spot and detained them. During the operation, one of the suspects reportedly moved towards a nearby mosque before being intercepted by the team.
The sudden presence of security personnel in the village led to curiosity among local residents. It is reported that the actual reason for the operation was not disclosed to people at the initial stage and the incident was initially described as being related to a road accident. The nature of the action later became clear as the ATS proceeded with the detention.
According to police sources, the two detained individuals are not residents of Hapur district. Their identities have not been officially disclosed so far. The ATS has taken both suspects with it for questioning, while agencies are examining their movements, contacts and activities.
The motorcycle used by the suspects has also come under investigation. Preliminary information suggests that the number plate displayed on the Hero Honda CBZ motorcycle does not correspond to the same vehicle. The registration number is reportedly linked to a Honda Shine motorcycle. The motorcycle has been left in the village while the investigation continues.
Following the operation, the presence of the ATS in and around Sherpur village has become a topic of discussion among residents. Investigating agencies are reportedly examining whether the two suspects have any links with a terrorist organisation and whether they were involved in activities related to raising funds for any network.
The investigation is currently underway, and officials are expected to establish the complete picture after questioning the suspects and verifying the information related to the motorcycle, registration number, contacts and movements.
With Independence Day approaching, security agencies have intensified vigilance across the district. Further details regarding the suspects and the nature of their alleged activities are expected after the ongoing investigation progresses.




शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn

टिप्पणियां

टिप्पणियां संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें

हापुड़ का व्यस्त बाज़ार
हापुड़

हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च

बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।

27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K