श्रावण कृष्ण शिवरात्रि 11 अगस्त को, चार प्रहर में होगी शिव पूजा, जानें विभिन्न द्रव्यों से रुद्राभिषेक का महत्व
श्रावण कृष्ण शिवरात्रि 11 अगस्त 2026 को मनाई जाएगी। जानें चार प्रहर की पूजा का समय, रुद्राभिषेक विधि और दूध, दही, घी, शहद सहित विभिन्न द्रव्यों से अभिषेक के धार्मिक महत्व।

हापुड़। श्रावण कृष्ण पक्ष की शिवरात्रि इस वर्ष 11 अगस्त, मंगलवार को शास्त्रोक्त रूप से मनाई जाएगी। देवलोक कॉलोनी स्थित श्री ज्योतिष कार्यालय के ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने बताया कि श्रावण कृष्ण शिवरात्रि पर व्रत, रुद्राभिषेक और रात्रि में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। श्रद्धालु शिवरात्रि के दिन प्रातः स्नान कर व्रत का संकल्प लें और भगवान शिव का जल, दूध, दही, घी, शहद, बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प, भस्म, दूब और फल आदि से पूजन करें।

उन्होंने बताया कि शिवरात्रि की पूजा सामान्यतः निशिता काल अथवा रात्रि के चार प्रहर में की जाती है। इस दौरान भगवान शिव का अलग-अलग द्रव्यों से अभिषेक और मंत्र जाप किया जाता है। श्रद्धालुओं के लिए ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप, शिव चालीसा और रुद्राष्टक का पाठ करना भी शुभ माना गया है। शिवरात्रि की रात जागरण और शिव पूजा को विशेष फलदायी बताया गया है।

चार प्रहर में शिव पूजा का समय
- प्रथम प्रहर: शाम 6:19 बजे से रात 9:26 बजे तक — दूध से अभिषेक
- द्वितीय प्रहर: रात 9:26 बजे से मध्यरात्रि 12:52 बजे तक — दही से अभिषेक
- तृतीय प्रहर: मध्यरात्रि 12:52 बजे से रात 3:59 बजे तक — घी से अभिषेक
- चतुर्थ प्रहर: रात 3:59 बजे से सुबह 7:06 बजे तक — शहद और जल की धारा से अभिषेक
- पंडित सुबोध पाण्डेय ने बताया कि कांवड़ का जल भगवान शिव पर 10/11 अगस्त की मध्यरात्रि के आसपास मंगलवार प्रातः 5:30 बजे से अर्पित किया जाएगा। कांवड़ जल अर्पण त्रयोदशी के समापन और चतुर्दशी के प्रवेश के समय किया जाता है।

विभिन्न द्रव्यों से रुद्राभिषेक का महत्व
ज्योतिर्विद प्रीति पाण्डेय ने बताया कि रुद्राभिषेक भगवान शिव को प्रसन्न करने वाला अत्यंत प्रभावशाली वैदिक अनुष्ठान माना जाता है। शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार विभिन्न द्रव्यों से रुद्राभिषेक करने पर अलग-अलग शुभ फल प्राप्त होते हैं। यदि रुद्राभिषेक रुद्राध्याय (नमक-चमक) के साथ किया जाए तो इसे अधिक श्रेष्ठ माना जाता है।
शुद्ध जल: पवित्रता, मन की शांति और सुख-समृद्धि।
गंगाजल: पुण्य, आध्यात्मिक उन्नति और पवित्रता।
दूध: स्वास्थ्य, संतान सुख और पारिवारिक सुख-शांति।
दही: धन-धान्य, यश और प्रतिष्ठा में वृद्धि।
घी: तेज, आयु, ऐश्वर्य और रोगों से रक्षा।
शहद: वाणी में मधुरता, आकर्षण और सामाजिक सम्मान।
शक्कर या मिश्री: सुख, आनंद और मानसिक संतोष।
गन्ने का रस: आर्थिक उन्नति, व्यापार में सफलता और लक्ष्मी कृपा।
इत्र या गुलाब जल: सौभाग्य, मनोकामना पूर्ति और प्रसन्नता।
तिल या सरसों के तेल से अभिषेक: शनि संबंधी बाधाओं और दोषों की शांति के लिए।
काले तिल मिश्रित जल: पितृ दोष की शांति और नकारात्मकता से मुक्ति की धार्मिक मान्यता।
कुशा मिश्रित जल: ग्रह दोषों की शांति और धार्मिक पुण्य।
भस्म: वैराग्य, आध्यात्मिक शक्ति और भय से मुक्ति की धार्मिक मान्यता।

श्रावण में चार सोमवार
इस वर्ष श्रावण माह में चार सोमवार पड़ रहे हैं। पहला श्रावण सोमवार 3 अगस्त, दूसरा 10 अगस्त, तीसरा 17 अगस्त और चौथा श्रावण सोमवार 24 अगस्त को रहेगा। वहीं श्रावण कृष्ण शिवरात्रि 11 अगस्त, मंगलवार को मनाई जाएगी।
ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने सभी देशवासियों को श्रावण शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क:
ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय
मोबाइल: 9634408321

Shravan Krishna Shivratri on August 11: Know the Four Prahar Puja Timings and Benefits of Rudrabhishek
Hapur: Shravan Krishna Paksha Shivratri will be observed on Tuesday, August 11, 2026, according to the traditional Hindu calendar. Jyotirvid Pandit Subodh Pandey, from Shri Jyotish Office in Devalok Colony, said that fasting, Rudrabhishek and night-long worship of Lord Shiva hold special significance on Shravan Shivratri.

Devotees are advised to take a bath in the morning, take a vow to observe the fast and worship Lord Shiva with water, milk, curd, ghee, honey, bel leaves, dhatura, bhang, flowers, sacred ash, durva grass and fruits.
According to Pandit Subodh Pandey, Shivratri worship is traditionally performed during the four Prahars of the night or during Nishita Kaal. Devotees can chant “Om Namah Shivaya” and recite Shiv Chalisa and Rudrashtakam. Staying awake during the night and worshipping Lord Shiva is also considered spiritually significant.

Four Prahar Puja Timings
- First Prahar: 6:19 PM to 9:26 PM — Abhishek with milk
- Second Prahar: 9:26 PM to 12:52 AM — Abhishek with curd
- Third Prahar: 12:52 AM to 3:59 AM — Abhishek with ghee
- Fourth Prahar: 3:59 AM to 7:06 AM — Abhishek with honey and water
Pandit Subodh Pandey said that Kanwar water will be offered to Lord Shiva around 5:30 AM on Tuesday morning, during the transition from Trayodashi to Chaturdashi.
Significance of Rudrabhishek with Different Offerings
Jyotirvid Preeti Pandey said that Rudrabhishek is considered an important Vedic ritual dedicated to Lord Shiva. According to traditional beliefs, different substances used during Rudrabhishek are associated with different spiritual and auspicious benefits.
Pure water: Purity, mental peace and prosperity.
Gangajal: Spiritual growth and religious merit.
Milk: Good health, family harmony and progeny-related blessings.
Curd: Prosperity, fame and reputation.
Ghee: Longevity, vitality and prosperity.
Honey: Sweetness of speech and social respect.
Sugar or Mishri: Happiness, joy and mental satisfaction.
Sugarcane juice: Financial growth and business success.
Perfume or rose water: Good fortune, happiness and fulfillment of wishes.
Sesame or mustard oil: Traditionally associated with relief from Shani-related obstacles.
Black sesame mixed water: Traditionally associated with Pitru Dosha remedies and removal of negativity.
Kusha-mixed water: Traditionally associated with planetary remedies and religious merit.
Sacred ash (Bhasma): Spiritual strength, detachment and freedom from fear.

Four Shravan Mondays in 2026
There will be four Mondays during Shravan this year: August 3, August 10, August 17 and August 24. Shravan Krishna Shivratri will be observed on August 11, Tuesday.
Jyotirvid Pandit Subodh Pandey extended his warm wishes to everyone on the occasion of Shravan Shivratri.
For more information:
Jyotirvid Pandit Subodh Pandey
Phone: 9634408321



टिप्पणियां
संबंधित खबरें

हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च
बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।

हापुड़ मंडी में किसानों को 48 घंटे में भुगतान की व्यवस्था लागू
मंडी समिति ने आढ़तियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की, देरी पर लाइसेंस निलंबन की चेतावनी दी गई।

मौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट
पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका, प्रशासन ने राहत टीमें तैनात कीं।
