ब्रेकिंग न्यूज़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
ब्रेकिंग
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
हापुड़

शराबी का फिल्मी स्टाइल, हाथ में हथियार लेकर सड़क पर बनाया भोकाल

हापुड़ के मेरठ रोड रेलवे क्रॉसिंग पर शराब के नशे में एक व्यक्ति कार रोककर हथियार दिखाने लगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली तो तमंचे की जगह एयरगन मिली।

Halchal India News
18 अगस्त 2026 को 08:38 pm बजे 9.2K
अपडेट: 18 अगस्त 2026 को 10:41 pm बजे
शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn
शराबी का फिल्मी स्टाइल, हाथ में हथियार लेकर सड़क पर बनाया भोकाल
शराबी का फिल्मी स्टाइल, हाथ में हथियार लेकर सड़क पर बनाया भोकाल
हापुड़। मेरठ रोड रेलवे क्रॉसिंग पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने फिल्मी अंदाज में अपनी कार रोक दी और हाथ में हथियार लेकर सड़क पर लोगों के सामने भौकाल बनाने लगा। व्यक्ति के हाथ में तमंचा देखकर आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। किसी राहगीर ने तत्काल पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही केशव नगर चौकी प्रभारी बालेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
पुलिस के पहुंचने पर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक सफेद रंग की कार खड़ी मिली। कार में एक व्यक्ति बैठा हुआ था और कथित तौर पर शराब का सेवन कर रहा था। चौकी प्रभारी ने उससे पूछताछ की और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान व्यक्ति की अंटी में एक हथियार दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे बाहर निकाला तो पहली नजर में वह तमंचा प्रतीत हुआ, लेकिन जांच करने पर पता चला कि वह एयरगन थी।
पुलिस ने एयरगन को कब्जे में लेकर नशे में धुत व्यक्ति को थाने भेज दिया। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके पर कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। बताया गया कि कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता करते हुए कार्रवाई का विरोध किया। इसे लेकर पुलिस और लोगों के बीच काफी देर तक गहमागहमी और बहस होती रही।
मामला बढ़ता देख चौकी प्रभारी बालेंद्र कुमार ने सख्त रुख अपनाया और विरोध कर रहे लोगों को कानून व्यवस्था बनाए रखने की चेतावनी दी। पुलिस की सख्ती के बाद विरोध कर रहे लोग शांत हुए और मौके से वापस चले गए।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान रेलवे क्रॉसिंग के आसपास काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। हथियार दिखाए जाने की सूचना से पहले ही लोगों में दहशत का माहौल बन गया था। हालांकि बाद में हथियार एयरगन निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि व्यक्ति एयरगन लेकर सार्वजनिक स्थान पर क्यों घूम रहा था और उसके खिलाफ नियमानुसार क्या कार्रवाई बनती है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह हथियारनुमा वस्तु दिखाकर भय का माहौल पैदा करना कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है।
Hapur: Drunk Man Creates Panic by Showing Gun at Railway Crossing, Airgun Recovered

Hapur. Panic spread at the Meerut Road railway crossing in Hapur on Tuesday when an allegedly intoxicated man stopped his car and began displaying what appeared to be a country-made pistol in public. Seeing the weapon in his hand, people at the spot reportedly ran for safety. The incident was subsequently reported to the police.
Acting on the information, Keshav Nagar police outpost in-charge Balendra Kumar reached the spot along with a police team. A white car was found parked near the railway crossing, with the man sitting inside it.
The police questioned the man and conducted a search. During the search, a weapon-like object was found tucked into his waistband. Initially, it appeared to be a country-made pistol. However, after the police removed it and examined it, the object turned out to be an airgun.
The police took the airgun into custody and sent the man to the police station for further action.
The situation became tense when some people present at the spot allegedly objected to the police action. An argument reportedly broke out between the police and the people, with some of them allegedly behaving inappropriately with the police personnel.
Outpost in-charge Balendra Kumar reportedly adopted a strict stance and warned the protesters to maintain law and order. Following the police warning, the people calmed down and left the spot.
The incident caused a crowd to gather near the railway crossing for some time. The initial information that a man was openly displaying a firearm had created fear among people in the area. The situation, however, eased after the police confirmed that the weapon-like object was an airgun.
Police are investigating the incident and determining further action under applicable rules. Officials are also looking into why the man was carrying and displaying the airgun at a public place while allegedly under the influence of alcohol.



शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn

टिप्पणियां

टिप्पणियां संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें

हापुड़ का व्यस्त बाज़ार
हापुड़

हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च

बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।

27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K