ब्रेकिंग न्यूज़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
ब्रेकिंग
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
हापुड़

समाधान दिवस में किसानों की शिकायत पर CDO का बड़ा एक्शन, धौलाना गन्ना समिति में निरीक्षण के दौरान खुली लापरवाही की पोल

हापुड़ के धौलाना तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान किसानों की यूरिया संकट की शिकायत पर CDO ने गन्ना समिति का औचक निरीक्षण किया। कार्यालय में अधिकारी नदारद मिले, वर्षों से सफाई नहीं होने और करोड़ों रुपये के बजट के बावजूद अव्यवस्थाएं मिलने पर CDO ने DCO को फटकार लगाई।

Halchal India News
1 अगस्त 2026 को 04:07 pm बजे 7.8K
अपडेट: 2 अगस्त 2026 को 11:32 pm बजे
शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn
समाधान दिवस में किसानों की शिकायत पर CDO का बड़ा एक्शन, धौलाना गन्ना समिति में निरीक्षण के दौरान खुली लापरवाही की पोल
समाधान दिवस में किसानों की शिकायत पर CDO का बड़ा एक्शन, धौलाना गन्ना समिति में निरीक्षण के दौरान खुली लापरवाही की पोल

गौरव राणा 

हापुड़। जनपद हापुड़ के धौलाना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान किसानों ने मुख्य विकास अधिकारी (CDO) के समक्ष यूरिया की गंभीर कमी का मुद्दा उठाया। किसानों ने शिकायत करते हुए बताया कि धौलाना गन्ना समिति में लंबे समय से यूरिया उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जिससे खेती-किसानी प्रभावित हो रही है और उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने तत्काल मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेने का निर्णय लिया। जैसे ही सीडीओधौलाना गन्ना समिति पहुंचीं, पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया। औचक निरीक्षण के दौरान जो स्थिति सामने आई, उसने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।
निरीक्षण के दौरान गन्ना समिति का कार्यालय लगभग खाली मिला। मौके पर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी अथवा कर्मचारी उपस्थित नहीं मिला। कार्यालय परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ था और साफ-सफाई की व्यवस्था बेहद खराब मिली। वर्षों से परिसर की उचित सफाई नहीं होने के स्पष्ट संकेत दिखाई दिए, जिसे देखकर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताई।
स्थिति को गंभीर मानते हुए सीडीओ ने तत्काल जिला गन्ना अधिकारी हापुड़ को फोन कर पूरे मामले की जानकारी ली और अधिकारियों की लापरवाही पर कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने पूछा कि जब समिति के पास संसाधनों की कोई कमी नहीं है, तब कार्यालय की ऐसी बदहाल स्थिति क्यों है।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि धौलाना गन्ना समिति के पास करीब आठ करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध है। इसके बावजूद कार्यालय परिसर में वर्षों से साफ-सफाई नहीं कराई गई और मूलभूत व्यवस्थाएं भी बदहाल बनी हुई हैं। करोड़ों रुपये का बजट होने के बाद भी अव्यवस्थाओं का यह हाल देखकर सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया।
किसानों ने निरीक्षण के दौरान फिर से अपनी समस्या दोहराते हुए कहा कि यूरिया की नियमित आपूर्ति न होने के कारण उन्हें निजी दुकानों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। समय पर खाद नहीं मिलने से फसलों की बुवाई और देखभाल प्रभावित हो रही है। किसानों ने जल्द से जल्द पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की।
मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को किसानों की समस्या का शीघ्र समाधान कराने, यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा गन्ना समिति की साफ-सफाई और कार्यालय व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यालयों में लापरवाही और किसानों की समस्याओं की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी।
CDO Conducts Surprise Inspection of Dhaulana Sugarcane Cooperative After Farmers' Complaint, Finds Major Irregularities

Hapur: A major administrative action was witnessed during the Sampoorna Samadhan Diwas held at Dhaulana Tehsil in Hapur district after farmers complained about the non-availability of urea at the Dhaulana Sugarcane Cooperative Society.
Farmers informed the Chief Development Officer (CDO) that urea had not been supplied to the cooperative for a long time, causing serious difficulties in agricultural activities. Taking the complaint seriously, the CDO immediately decided to inspect the cooperative office.
The surprise inspection created panic among the staff. During the visit, no responsible officer or employee was found present in the office. The premises were found in an unhygienic condition, with poor sanitation and maintenance despite being a government office.
Expressing strong displeasure, the CDO contacted the District Cane Officer (DCO), Hapur, over the phone and sought an explanation regarding the negligence. The CDO questioned why such poor conditions existed despite the availability of sufficient financial resources.
During the inspection, it was revealed that the Dhaulana Sugarcane Cooperative has a budget of nearly ₹8 crore. However, despite the substantial funds, the office premises had reportedly not been cleaned properly for years, raising serious concerns over administrative functioning and utilization of funds.
Farmers also reiterated that the prolonged shortage of urea was affecting crop cultivation and forcing them to run from one place to another in search of fertilizer. They urged the administration to ensure an immediate supply of urea.
The CDO directed the concerned officials to resolve the farmers' grievances at the earliest, ensure adequate availability of urea, improve cleanliness and office management, and warned that negligence in public service and disregard for farmers' issues would not be tolerated.


शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn

टिप्पणियां

टिप्पणियां संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें

हापुड़ का व्यस्त बाज़ार
हापुड़

हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च

बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।

27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K