सख्त पहरे के बीच गूंजा हर-हर महादेव, लाखों कांवड़ियों ने किया शिवालयों में जलाभिषेक
महाशिवरात्रि पर हापुड़ में लाखों शिवभक्तों और कांवड़ियों ने शिवालयों में जलाभिषेक किया। सबली महादेव मंदिर में रात 12 बजे से लगी लंबी कतारें, डीएम कविता मीना और एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
Halchal India News
11 अगस्त 2026 को 12:06 pm बजे 1.7K
अपडेट: 11 अगस्त 2026 को 01:24 pm बजे

हापुड़। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मंगलवार को पूरा जनपद हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। लाखों शिवभक्तों और कांवड़ियों ने जिले के विभिन्न शिवालयों में पहुंचकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। कांवड़ यात्रा और महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से किए गए कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण ढंग से भगवान शिव के दर्शन किए। सुबह से लेकर देर शाम तक शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही।

जनपद में कांवड़ यात्रा को लेकर पहले से ही पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट था। जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने विभिन्न शिवालयों और कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को भीड़ को नियंत्रित करने, श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।

हापुड़ नगर के प्रसिद्ध करीब 650 वर्ष पुराने सिद्धपीठ सबली महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए रात 12 बजे से ही मंदिर परिसर और आसपास श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। जैसे-जैसे रात बीतती गई, शिवभक्तों की संख्या बढ़ती गई। हाथों में गंगाजल और कांवड़ लिए श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।

कई घंटे तक कतार में खड़े रहने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान सबली महादेव का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में लगातार हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने भी मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान, सीओ अनीता चौहान सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से मंदिर में प्रवेश कराया और जलाभिषेक के बाद उन्हें निर्धारित मार्ग से बाहर निकाला। भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए व्यवस्था को नियंत्रित रखा।

कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से मंदिरों के आसपास लगातार निगरानी की गई। प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल के साथ अन्य सुरक्षा इंतजाम भी किए गए थे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की निगरानी की और अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

महाशिवरात्रि पर जनपद के अन्य प्रमुख शिवालयों में भी सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। कांवड़ियों ने हरिद्वार और ब्रजघाट से लाए पवित्र गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक किया। मंदिरों में पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच वातावरण पूरी तरह शिवमय नजर आया।
पुलिस-प्रशासन की सतर्कता और बेहतर व्यवस्थाओं के चलते महाशिवरात्रि पर्व पर कांवड़ यात्रा और शिवालयों में जलाभिषेक का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है।

Mahashivratri in Hapur: Lakhs of Kanwariyas and Devotees Offer Water at Shiva Temples Amid Tight Security
Hapur: Hapur district witnessed a massive gathering of devotees on the occasion of Mahashivratri as lakhs of Kanwariyas and Shiva devotees offered holy water at various Shiva temples across the district. The entire region echoed with chants of “Har Har Mahadev” and “Bam Bam Bhole” as devotees thronged temples from the early hours.

The famous Siddhapeeth Sabli Mahadev Temple in Hapur city, believed to be around 650 years old, witnessed a huge rush of devotees. Long queues started forming from around midnight as devotees waited for several hours to offer Gangajal to Lord Shiva.

Carrying holy Ganga water and Kanwar, devotees patiently waited for their turn to perform Jalabhishek. The temple premises remained crowded throughout the day, with thousands of devotees participating in prayers and rituals.

In view of the massive crowd, the Hapur police and district administration made extensive security arrangements. Hapur Kotwali Inspector Manish Chauhan, Circle Officer Anita Chauhan and a large police force remained deployed around the temple and nearby areas to regulate the movement of devotees and maintain law and order.

District Magistrate Kavita Meena and Superintendent of Police Kunwar Gyananjay Singh also inspected several Shiva temples across the district. The officials reviewed security arrangements, crowd management and the movement of Kanwariyas and issued necessary instructions to the police and administrative teams.

Police personnel ensured that devotees entered the temple in an organised manner and were moved out safely after offering prayers and Jalabhishek. Continuous monitoring was carried out at important locations to prevent overcrowding and maintain smooth movement.

Several other prominent Shiva temples across Hapur district also witnessed a heavy rush of devotees. Kanwariyas returning after completing their pilgrimage offered Gangajal at local Shiva temples and prayed for the well-being and prosperity of their families.

Despite the huge gathering, the festival remained peaceful and orderly due to the alertness of the police and administration. The Mahashivratri celebrations and Jalabhishek programme concluded successfully amid tight security arrangements across Hapur district.



टिप्पणियां
संबंधित खबरें

हापुड़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च
बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।
27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K

हापुड़
हापुड़ मंडी में किसानों को 48 घंटे में भुगतान की व्यवस्था लागू
मंडी समिति ने आढ़तियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की, देरी पर लाइसेंस निलंबन की चेतावनी दी गई।
26 जुलाई 2026 को 04:45 pm बजे 9.3K

देश
मौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट
पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका, प्रशासन ने राहत टीमें तैनात कीं।
27 जुलाई 2026 को 09:10 am बजे 26.4K
