रोडरेज ने लिया खूनी रूप, इलाज के दौरान अजीम की मौत; एक नामजद आरोपित दबोचा
गढ़मुक्तेश्वर के शिवा ढाबे के पास रोडरेज में घायल अजीम की उपचार के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपित अंकित को स्याना चौपला से गिरफ्तार किया। पुलिस ने हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और अन्य आरोपितों की तलाश में तीन टीमें गठित की हैं।
Halchal India News
13 अगस्त 2026 को 09:50 am बजे 1.0K
अपडेट: 13 अगस्त 2026 को 11:07 am बजे

गढ़मुक्तेश्वर। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में शिवा ढाबे के पास करीब 12 दिन पूर्व हुए रोडरेज के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपित अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में गंभीर रूप से घायल अजीम की उपचार के दौरान चार अगस्त को दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने मामले में हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की थी। पुलिस ने अंकित को स्याना चौपला के पास से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई को अजीम मुरादाबाद से अपने छोटा हाथी वाहन से गाजियाबाद की ओर जा रहा था। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में शिवा ढाबे के पास उसके वाहन की एक ऑटो से टक्कर हो गई थी। हादसे में ऑटो चालक फरमान गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद फरमान के साथ मौजूद लोगों और अजीम के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान अजीम के साथ मारपीट की गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर एक-दूसरे के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किए थे। गंभीर हालत में अजीम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चार अगस्त को उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

अजीम की मौत के बाद मामले में दर्ज मुकदमे में धाराओं को गंभीर करते हुए पुलिस ने नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए। पुलिस के मुताबिक, घटना में नामजद फरमान स्वयं गंभीर रूप से घायल है, जबकि अन्य चार नामजद आरोपितों में से एक अंकित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस टीम ने स्याना चौपला के पास से अंकित पुत्र महेश निवासी ग्राम बौडा खुर्द, थाना पिलखुवा, जनपद हापुड़ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना गढ़मुक्तेश्वर में दर्ज मुकदमा बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शेष नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उनकी तलाश की जा रही है।

Azim Dies After Road Rage Assault in Garhmukteshwar, Named Accused Ankit Arrested
Garhmukteshwar, Hapur: Police have arrested a named accused in connection with the death of Azim, who was seriously injured during a road-rage incident near Shiva Dhaba in the Garhmukteshwar area around 12 days ago. The accused, identified as Ankit, was arrested near Syana Chaupala. Police have initiated further legal proceedings against him.

According to police, the incident took place on July 31, when Azim was travelling from Moradabad to Ghaziabad in a small commercial vehicle. Near Shiva Dhaba in Garhmukteshwar, his vehicle collided with an auto-rickshaw, seriously injuring the auto driver, Furman.

Following the collision, an argument broke out between Azim and Furman's associates. Police said that Azim was allegedly assaulted during the dispute, leaving him critically injured. Both sides subsequently submitted complaints, following which separate cases were registered against each other at Garhmukteshwar Police Station.

Azim was admitted to hospital for treatment. However, his condition remained critical and he died during treatment at Lok Nayak Hospital in Delhi on August 4.

Following his death, police intensified action in the case and began efforts to arrest the named accused. According to police, Furman, who was also seriously injured in the incident, is among those named in the case. Of the other four named accused, one has now been arrested.

The arrested accused has been identified as Ankit, son of Mahesh, a resident of Boda Khurd village under Pilkhuwa Police Station in Hapur district. Police arrested him near Syana Chaupala.

The case is registered at Garhmukteshwar Police Station under relevant sections of the Bharatiya Nyaya Sanhita (BNS). Police said three teams have been formed to arrest the remaining named accused. Raids are being conducted at possible locations as efforts continue to trace the suspects. The police have stated that further legal action is underway.

टिप्पणियां
संबंधित खबरें

हापुड़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च
बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।
27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K

हापुड़
हापुड़ मंडी में किसानों को 48 घंटे में भुगतान की व्यवस्था लागू
मंडी समिति ने आढ़तियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की, देरी पर लाइसेंस निलंबन की चेतावनी दी गई।
26 जुलाई 2026 को 04:45 pm बजे 9.3K

देश
मौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट
पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका, प्रशासन ने राहत टीमें तैनात कीं।
27 जुलाई 2026 को 09:10 am बजे 26.4K
