ब्रेकिंग न्यूज़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
ब्रेकिंग
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
हापुड़

रास्ते पर दीवार खड़ी कर मकान का रास्ता किया बंद, पुलिस जांच में सामने आया अतिक्रमण

Hapur News: नारायणगंज में मकान का रास्ता बंद करने के मामले में पुलिस जांच रिपोर्ट सामने आई। रिपोर्ट में भवन संख्या-45 के आगे दीवार खड़ी कर मकान संख्या-46 का रास्ता बंद करने और रास्ते के ऊपर अतिक्रमण का उल्लेख है।

Halchal India News
20 अगस्त 2026 को 08:16 pm बजे 1.3K
अपडेट: 20 अगस्त 2026 को 09:23 pm बजे
शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn
रास्ते पर दीवार खड़ी कर मकान का रास्ता किया बंद, पुलिस जांच में सामने आया अतिक्रमण
रास्ते पर दीवार खड़ी कर मकान का रास्ता किया बंद, पुलिस जांच में सामने आया अतिक्रमण
हापुड़। नारायणगंज मोहल्ले में मकान तक पहुंचने के रास्ते को लेकर चल रहा विवाद पुलिस जांच में नया मोड़ ले चुका है। शिकायतकर्ता मोहित सिंघल की ओर से मांगी गई सूचना के जवाब में क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय की ओर से उपलब्ध कराई गई जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया भवन संख्या-45 के आगे रास्ते पर दीवार खड़ी किए जाने से मकान संख्या-46 तक जाने का रास्ता बंद होने की बात सामने आई है। वहीं, भवन संख्या-44 और 45 के सामने रास्ते के ऊपर आकाश की ओर भी अतिक्रमण किए जाने का उल्लेख जांच रिपोर्ट में किया गया है।
क्षेत्राधिकारी नगर अनीता चौहान की ओर से 20 अगस्त को जारी पत्र में बताया गया कि आरटीआई आवेदन के संबंध में कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक से जांच आख्या प्राप्त की गई थी। इसके बाद उपनिरीक्षक अजीत सिंह ने विवादित स्थल का निरीक्षण कर मौके की स्थिति के आधार पर रिपोर्ट तैयार की।
जांच रिपोर्ट के मुताबिक, आवेदक मोहित सिंघल और विपक्षी राजीव गर्ग सहित अन्य लोगों के मकान और दुकान दिल्ली-गढ़ रोड पर स्थित हैं। दुकानों के पीछे मकान बने हुए हैं। दोनों पक्षों के मकानों के बीच खाली स्थान और सहन को पहले आपसी सहमति से रास्ते के तौर पर इस्तेमाल किए जाने की बात जांच में सामने आई है। यह रास्ता नारायणगंज मोहल्ले के मुख्य मार्ग से जुड़कर दिल्ली-गढ़ रोड की ओर निकलता है।
आवेदक की ओर से उपलब्ध कराए गए दस्तावेज और नक्शे के आधार पर भी मोहल्ला नारायणगंज से मकान संख्या-46 तक रास्ता होने का उल्लेख किया गया है। पुलिस के अनुसार, मौके का निरीक्षण करने के साथ पूर्व में चौकी प्रभारी रेलवे रोड उपनिरीक्षक गौरव राज की ओर से की गई जांच में भी भवन संख्या-45 तक रास्ता स्पष्ट पाया गया था।
हालांकि, जांच के दौरान भवन संख्या-45 से आगे रास्ते पर दीवार खड़ी मिली। पुलिस रिपोर्ट में कहा गया है कि इस दीवार के कारण भवन संख्या-46 तक पहुंचने का रास्ता बंद हो गया है। इसके अलावा भवन संख्या-44 और 45 के मालिकों की ओर से भवन के सामने रास्ते के ऊपर आकाश की दिशा में भी अतिक्रमण किए जाने का उल्लेख रिपोर्ट में किया गया है।
रास्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद लंबे समय से चल रहा है। पुलिस जांच रिपोर्ट में मौके पर विवाद के चलते शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है। वहीं, विवादित भूमि को लेकर विपक्षी पक्ष की ओर से इसे पट्टे की भूमि होने का दावा किए जाने की बात भी रिपोर्ट में दर्ज है।
पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के साथ उपलब्ध दस्तावेजों और पूर्व में की गई जांच के आधार पर स्थिति को रिपोर्ट में दर्ज किया है। आरटीआई के जवाब में सीओ नगर कार्यालय ने उपलब्ध कराई गई सूचना में दर्ज तथ्यों की जिम्मेदारी संबंधित प्रभारी निरीक्षक की होने की बात भी स्पष्ट की है।
मामले में अब जांच रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों के आधार पर संबंधित पक्षों की ओर से आगे की कार्रवाई की उम्मीद है। रास्ते और कथित अतिक्रमण को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद के चलते पुलिस भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Wall Built on Passage, Access to House No. 46 Blocked; Police Report Mentions Encroachment

Hapur: A dispute over access to a house in the Narayanganj locality of Hapur has come under police scrutiny, with an investigation report mentioning that a wall was found blocking the passage leading to House No. 46. The report also mentions alleged encroachment over the passage in front of Buildings No. 44 and 45.
The matter came to light in response to an RTI application submitted by complainant Mohit Singhal. In a letter issued by the City Circle Officer on August 20, it was stated that an inquiry report had been obtained from the Kotwali Nagar police regarding the information sought by the applicant.
According to the police report prepared after an inspection of the disputed site by Sub-Inspector Ajit Singh, the houses and shops of both the applicant, Mohit Singhal, and the opposite party, Rajiv Garg, among others, are situated along Delhi-Garh Road. The houses are located behind the shops.
The inquiry report states that the vacant space and courtyard between the houses of the two sides had earlier been used as a passage by local residents with mutual consent. The passage connects the main road of Narayanganj locality with Delhi-Garh Road.
Documents and a map provided by the applicant also reportedly indicate the existence of a passage from Narayanganj towards House No. 46.
Police said that during the inspection, a clear passage was found up to Building No. 45. However, a wall was found beyond Building No. 45, which reportedly blocked access to House No. 46.
The report further mentions alleged encroachment in the space above the passage in front of Buildings No. 44 and 45. The police also recorded that a dispute between the two sides over the passage is continuing and that there is a possibility of the dispute affecting law and order at the spot.
The report also mentions that the opposite party has claimed that the disputed land is leased land. Police have recorded the situation after inspecting the site and examining the documents and previous inquiry reports available in the matter.
The City Circle Officer's office stated in the RTI response that the responsibility for the facts recorded in the information provided would rest with the concerned Station House Officer. The applicant was also informed about the facility for filing future RTI applications and first appeals through the Uttar Pradesh RTI portal.
Further action in the matter is expected on the basis of the investigation report and the documents available with the concerned authorities.


शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn

टिप्पणियां

टिप्पणियां संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें

हापुड़ का व्यस्त बाज़ार
हापुड़

हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च

बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।

27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K