ब्रेकिंग न्यूज़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
ब्रेकिंग
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
हापुड़

रक्षाबंधन से पहले हापुड़ में खाद्य विभाग का छापा, 7 कुंतल मिलावटी मावा नष्ट

हापुड़ में रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई। धौलाना के सोलाना-लालपुर में 7 कुंतल मिलावटी मावा नष्ट, 268 किलो वनस्पति और 510 किलो SMP सीज किया गया।

Halchal India News
22 अगस्त 2026 को 10:34 am बजे 4.9K
अपडेट: 22 अगस्त 2026 को 01:24 pm बजे
शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn
रक्षाबंधन से पहले हापुड़ में खाद्य विभाग का छापा, 7 कुंतल मिलावटी मावा नष्ट
रक्षाबंधन से पहले हापुड़ में खाद्य विभाग का छापा, 7 कुंतल मिलावटी मावा नष्ट
हापुड़। रक्षाबंधन पर्व पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ खाद्य विभाग ने शिकंजा कस दिया है। त्योहार के दौरान बाजार में बड़े पैमाने पर मावा और मिठाइयों की मांग बढ़ने को देखते हुए खाद्य विभाग की टीम ने धौलाना तहसील क्षेत्र में खोया निर्माण इकाइयों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। पुलिस बल के साथ की गई कार्रवाई में तीन निर्माण इकाइयों की जांच की गई। इस दौरान खाद्य पदार्थों के कई नमूने लिए गए, जबकि करीब सात कुंतल मिलावटी मावा मौके पर जब्त कर नष्ट कराया गया। इसके अलावा बड़ी मात्रा में वनस्पति और स्किम्ड मिल्क पाउडर (SMP) को भी सीज किया गया।
जिलाधिकारी कविता मीना के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम ने धौलाना तहसील के लालपुर-सोलाना क्षेत्र में खोया निर्माण इकाइयों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद रहा। अचानक हुई कार्रवाई से मिलावटखोरों में खलबली मच गई।
टीम ने क्षेत्र में तीन अलग-अलग खोया निर्माण इकाइयों की जांच की। इनमें शाहरुख पुत्र हनीफ निवासी लालपुर-सोलाना, प्रदीप कुमार सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी सोलाना, धौलाना तथा मोमिना पत्नी मोमीन की इकाइयां शामिल थीं।
शाहरुख की इकाई की जांच के दौरान टीम ने मावा के दो नमूने, एसएमपी (स्किम्ड मिल्क पाउडर) का एक नमूना और वनस्पति का एक नमूना लिया। मौके पर करीब सात कुंतल संदिग्ध मिलावटी मावा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.75 लाख रुपये बताई गई। खाद्य विभाग की टीम ने मावे को जब्त कर नियमानुसार मौके पर ही नष्ट करा दिया।
इसी तरह प्रदीप कुमार सिंह की इकाई से मावा के दो नमूने लिए गए। वहीं मोमिना की इकाई में जांच के दौरान रिफाइंड तेल और एसएमपी के एक-एक नमूने लिए गए। यहां से 268 किलोग्राम वनस्पति, जिसकी कीमत करीब 53,600 रुपये, तथा 510 किलोग्राम एसएमपी, जिसकी कीमत करीब 1,78,500 रुपये बताई गई, को खाद्य विभाग की टीम ने सीज कर दिया।
खाद्य विभाग की कार्रवाई में मेरठ से खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेश पाल, अतीश कुमार और सत्येंद्र सिंह तोमर, गाजियाबाद से खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीके वर्मा और अजय सिंह, बुलंदशहर से खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुनेंद्र सिंह राणा और अजय सिंह के साथ स्थानीय खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम शामिल रही।
त्योहार के दौरान मावा, पनीर, क्रीम और अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि रक्षाबंधन के दौरान बड़ी मात्रा में मिठाइयों की बिक्री होती है और इन्हीं में इस्तेमाल होने वाले मावा व अन्य कच्चे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
खाद्य विभाग ने साफ किया है कि रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों और निर्माण इकाइयों की जांच कर नमूने लिए जाएंगे और जांच में मानक के विपरीत खाद्य पदार्थ पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Major Food Department Crackdown in Hapur Ahead of Raksha Bandhan, 700 Kg Adulterated Mawa Destroyed

Hapur: Ahead of the Raksha Bandhan festival, the Food Department has intensified its crackdown on adulterated food products in Hapur district. Acting on the directions of District Magistrate Kavita Meena, a joint team conducted raids at khoya manufacturing units in the Solana-Lalpur area of Dhaulana tehsil on Friday, August 21, 2026.
The raid was conducted under the leadership of Assistant Commissioner Food Chandra Shekhar Mishra, with a team of Food Safety Officers from Hapur, Meerut, Ghaziabad and Bulandshahr, along with local police personnel.
The team inspected three khoya manufacturing units belonging to Shahrukh, son of Hanif, resident of Lalpur-Solana; Pradeep Kumar Singh, son of Devendra Singh, resident of Solana, Dhaulana; and Momina, wife of Momin.
During the inspection of Shahrukh's unit, the officials collected four food samples, including two samples of mawa, one sample of skimmed milk powder (SMP) and one sample of vanaspati. Approximately 700 kilograms of suspected adulterated mawa, estimated to be worth around Rs 1.75 lakh, was found at the premises. The entire quantity was seized and destroyed on the spot as per the prescribed procedure.
From Pradeep Kumar Singh's unit, two samples of mawa were collected for laboratory testing.
At Momina's unit, the officials collected samples of refined oil and SMP. The team also seized 268 kilograms of vanaspati worth approximately Rs 53,600 and 510 kilograms of SMP valued at around Rs 1.785 lakh.
The raid team included Food Safety Officers Veeresh Pal, Atish Kumar and Satyendra Singh Tomar from Meerut; PK Verma and Ajay Singh from Ghaziabad; and Munendra Singh Rana and Ajay Singh from Bulandshahr, along with members of the local food safety team.
The Food Department has stepped up inspections ahead of Raksha Bandhan as demand for sweets, mawa, paneer and cream increases during the festival season. Officials said strict action would be taken against those found compromising food quality and public health.
The department has also made it clear that such inspections will continue during the festive season. Samples collected during the raids will be sent to the laboratory for testing, and further action will be taken based on the test reports.


शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn

टिप्पणियां

टिप्पणियां संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें

हापुड़ का व्यस्त बाज़ार
हापुड़

हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च

बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।

27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K