पुलिस की पिस्टल छीनकर भागा एक लाख का इनामी, मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद दबोचा
हापुड़ के पिलखुवा में 85 लाख रुपये की लूट के मामले में वांछित ₹1 लाख के इनामी बदमाश ने अस्पताल ले जाते समय पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने और पुलिस पर फायरिंग करने की कोशिश की। जवाबी मुठभेड़ में घायल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूरी खबर पढ़ें।
Halchal India News
4 अगस्त 2026 को 11:07 am बजे 95
अपडेट: 4 अगस्त 2026 को 12:22 pm बजे

हापुड़। जनपद हापुड़ के पिलखुवा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब 85 लाख रुपये की चर्चित लूटकांड में वांछित एक लाख रुपये का इनामी बदमाश पुलिस की पिस्टल छीनकर फरार होने का प्रयास करने लगा। बदमाश ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग भी कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाश की पहचान अमरोहा जनपद के थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर निवासी इस्तकार पुत्र काबली के रूप में हुई है। वह 15 दिसंबर 2025 को पिलखुवा क्षेत्र में कलेक्शन एजेंट से हुई 85 लाख रुपये की लूट की वारदात में फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

बताया गया कि इस हाई-प्रोफाइल लूटकांड में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि इस्तकार लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। जनपदीय स्वाट टीम ने उसे गिरफ्तार कर पिलखुवा थाने लाया था।

पूछताछ के बाद जब पुलिस उसे चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल ले जा रही थी, तभी उसने पेट में तेज दर्द होने का बहाना बनाया। रास्ते में मौका मिलते ही उसने पुलिसकर्मी की सरकारी पिस्टल छीन ली और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए भागने लगा।

अचानक हुए इस घटनाक्रम से पुलिस टीम सतर्क हो गई। बदमाश की फायरिंग के बीच पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें इस्तकार के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया।

घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से पुलिस से छीनी गई सरकारी पिस्टल, नौ खोखे तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस मुठभेड़ के बाद जिले में पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की चर्चा है। वहीं, 85 लाख रुपये की चर्चित लूटकांड के मुख्य फरार आरोपियों में शामिल इस इनामी बदमाश की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है।

₹1 Lakh Rewarded Robber Shot in Police Encounter After Snatching Policeman's Pistol and Trying to Escape in Hapur
Hapur: A dramatic police encounter took place late Monday night in Pilkhuwa, Hapur district, when a ₹1 lakh reward-carrying accused, wanted in the sensational ₹85 lakh cash robbery case, allegedly snatched a police officer's service pistol and attempted to escape while being taken to a hospital. The accused also opened fire at the police team, prompting retaliatory firing in self-defence, in which he sustained a bullet injury and was arrested.

According to police, the accused has been identified as Istkar, son of Kabli, a resident of Sultanpur village under Naugawan Sadat Police Station in Amroha district. He was wanted in connection with the robbery of ₹85 lakh from a collection agent in the Pilkhuwa area on December 15, 2025, and carried a reward of ₹1 lakh on his arrest.

Police officials said that ten accused involved in the high-profile robbery had already been arrested and sent to jail, while Istkar had been absconding. He was recently arrested by the district SWAT team and brought to Pilkhuwa Police Station for further legal proceedings.

While being escorted to a hospital for a medical examination, the accused allegedly complained of severe stomach pain. Taking advantage of the situation, he snatched a police officer's service pistol and allegedly fired at the police team with the intention of escaping.

The police immediately retaliated in self-defence. During the exchange of fire, the accused suffered a bullet injury in his leg and was overpowered and arrested once again.

Police recovered the snatched service pistol, nine empty cartridges, and one live cartridge from his possession. The injured accused was shifted to a hospital for treatment, and further legal proceedings are underway.

Police described the arrest as a major breakthrough in the investigation of the ₹85 lakh robbery case and said additional charges would be added for attacking the police and attempting to escape from custody.




टिप्पणियां
संबंधित खबरें

हापुड़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च
बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।
27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K

हापुड़
हापुड़ मंडी में किसानों को 48 घंटे में भुगतान की व्यवस्था लागू
मंडी समिति ने आढ़तियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की, देरी पर लाइसेंस निलंबन की चेतावनी दी गई।
26 जुलाई 2026 को 04:45 pm बजे 9.3K

देश
मौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट
पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका, प्रशासन ने राहत टीमें तैनात कीं।
27 जुलाई 2026 को 09:10 am बजे 26.4K
