ब्रेकिंग न्यूज़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
ब्रेकिंग
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
हापुड़

पथराव - दो पक्षों में चले लाठी डंडे ईंट पत्थर

धौलाना के लालपुर गांव में बच्चों के बीच विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। लाठी-डंडों से हमला और घर में घुसकर मारपीट का आरोप है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर कार्रवाई शुरू की।

Halchal India News
7 अगस्त 2026 को 10:34 pm बजे 23.2K
अपडेट: 8 अगस्त 2026 को 12:48 pm बजे
शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn
पथराव - दो पक्षों में चले लाठी डंडे ईंट पत्थर
पथराव - दो पक्षों में चले लाठी डंडे ईंट पत्थर

गौरव राणा


धौलाना। थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में बच्चों के बीच खेलने के दौरान हुआ विवाद देखते ही देखते दो पक्षों के बीच संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। विरोध करने पर घरों में घुसकर मारपीट की गई। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। महिलाओं के साथ अभद्रता करने का भी आरोप लगाया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कराया। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना पहुंचकर शिकायत करने वाले नजरु ने आरोप लगाया कि पड़ोसी आलिम पक्ष के बच्चों ने खेलते समय उनके पक्ष के बच्चों के साथ मारपीट कर दी थी। बच्चों के विवाद की जानकारी मिलने पर उन्होंने इसका विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद आलिम पक्ष के कई लोग एक राय होकर उनके परिवार के घर पर पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दी।
नजरु का आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों के साथ ईंट-पत्थर चलाए। जो भी सामने आया, उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि घर में मौजूद महिलाओं के साथ भी अभद्रता की गई। विरोध करने पर उन्हें भी चोट पहुंचाई गई। अचानक हुए विवाद और पथराव से गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया।
पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि इससे पहले भी आरोपित पक्ष की ओर से उनके परिवार के साथ विवाद और मारपीट की घटना हो चुकी है। उस समय गांव के संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। नजरु के मुताबिक समझौते के बाद भी दूसरा पक्ष लगातार दबंगई दिखा रहा था और इसी कारण दोबारा विवाद बढ़ गया।
वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी मारपीट के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से मिली जानकारी के आधार पर घटना की वास्तविक स्थिति का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल गांव पहुंची। पुलिस ने मौके की स्थिति का जायजा लेने के साथ दोनों पक्षों के लोगों से जानकारी ली। पुलिस की मौजूदगी के बाद स्थिति सामान्य हुई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा।
क्षेत्राधिकारी पिलखुवा मुनीश चंद्र ने बताया कि लालपुर गांव में बच्चों के बीच कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट और पथराव की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। घटना में उपद्रव करने वाले लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। जांच के आधार पर आरोपितों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी है। गांव में किसी प्रकार का तनाव दोबारा न बढ़े, इसके लिए पुलिस की निगरानी बनाए रखी जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने और उपद्रव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Children’s Dispute Turns Violent in Dhaulana’s Lalpur, Two Groups Clash With Sticks and Stone-Pelting

Dhaulana: A dispute between children while playing turned violent in Lalpur village under Dhaulana police station limits on Friday, leading to a clash between two groups. Sticks and stones were allegedly used during the confrontation, while one side also accused members of the opposite group of entering their homes and assaulting family members.
According to Nazru, who approached the police with his complaint, children from the neighbouring Alim’s side allegedly assaulted children from his family during a dispute while playing. When the matter was opposed, several people from the Alim side allegedly arrived together and attacked his family.
Nazru alleged that the attackers used sticks and bricks during the assault and attacked anyone who came in front of them. He further alleged that women present at the house were also subjected to misbehaviour and were injured when they protested.
He also claimed that a similar incident had taken place earlier, following which a settlement was reached with the intervention of respected people from the village. According to him, tensions continued after the settlement and the latest dispute again escalated into violence.
The other side has also levelled allegations of assault against members of Nazru’s side. Police are investigating the allegations made by both groups to establish the circumstances that led to the clash.
After receiving information about the incident, police reached Lalpur and took stock of the situation. The injured were taken to a government hospital for medical treatment. Police presence was maintained in the area to prevent the situation from escalating further.
Circle Officer Pilkhuwa Munish Chandra said that police received information about a fight and stone-pelting between two groups following an argument between children in Lalpur. A police team immediately reached the spot and the injured were admitted to a government hospital. Necessary action has been ordered. People involved in creating disturbance are being identified and action will be taken on the basis of the investigation.
Police have advised both sides to maintain peace and avoid any further confrontation. Authorities said that those found responsible for disturbing law and order will face action according to the law.


शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn

टिप्पणियां

टिप्पणियां संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें

हापुड़ का व्यस्त बाज़ार
हापुड़

हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च

बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।

27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K