पहले दिखाईं नोटों की गड्डियां, फिर उतरवा लिए सोने के कुंडल; हापुड़ में महिला से ठगी
हापुड़ में रेलवे स्टेशन का रास्ता पूछकर ठगों ने महिला को बातों में फंसाया और करीब चार ग्राम सोने के कुंडल उतरवा लिए। नकली नोट और कुंडल देकर फरार हुए ठग सीसीटीवी में कैद।
Halchal India News
18 अगस्त 2026 को 07:30 pm बजे 4.2K
अपडेट: 18 अगस्त 2026 को 10:29 pm बजे
हापुड़। भोली-भाली महिलाओं को अपनी बातों में फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में एक महिला को अपना शिकार बना लिया। ठगों ने पहले रेलवे स्टेशन का रास्ता पूछने के बहाने महिला से बातचीत शुरू की और फिर रुपये की गड्डियां दिखाकर उसे लालच में फंसाने का प्रयास किया। देखते ही देखते महिला को विश्वास में लेकर उसके करीब चार ग्राम वजन के सोने के कुंडल उतरवा लिए और नकली नोटों की गड्डी व नकली कुंडल थमाकर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में दो संदिग्ध युवकों के चेहरे भी साफ दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के अनुसार निशा गोल मार्केट स्थित कमल क्लॉथ सेंटर पर काम करती हैं। मंगलवार को वह किसी काम से दुकान से बाहर निकली थीं। इसी दौरान रास्ते में एक युवक ने उन्हें रोक लिया और रेलवे स्टेशन जाने का रास्ता पूछा। निशा ने युवक को स्टेशन का रास्ता बता दिया। इसी बीच पीछे से एक महिला वहां पहुंची। युवक ने उससे भी रेलवे स्टेशन का रास्ता पूछा और बातचीत शुरू कर दी।

बताया गया है कि युवक के हाथ में लाल रंग का एक छोटा बैग था। उसने बैग खोलकर महिला को दिखाया, जिसमें नोटों की गड्डियां दिखाई दे रही थीं। रुपये देखकर महिला ने युवक से पूछा कि इतना पैसा उसके पास कहां से आया। युवक ने उसे झांसे में लेते हुए कहा कि इसी तरह उसे भी रुपये मिल सकते हैं।

इसके बाद युवक ने महिला से कहा कि वह अपने कानों के कुंडल उतारकर सफेद रुमाल में रख दे। इसके बदले उसे रुपये भी मिलेंगे और उसके कुंडल भी वापस मिल जाएंगे। महिला उसकी बातों में आ गई और उसने अपने कुंडल उतारकर रुमाल में रख दिए। इसके बाद महिला ने निशा को भी अपने कुंडल उतारने के लिए कहा और लालच दिया कि उसे भी रुपये और कुंडल दोनों मिल जाएंगे।

निशा ने शुरुआत में साफ तौर पर कुंडल उतारने से मना कर दिया। इसी दौरान युवक का एक अन्य साथी भी वहां पहुंच गया। आरोप है कि दोनों युवकों और महिला ने मिलकर निशा को बातचीत में उलझा लिया। कुछ ही देर में निशा भी उनकी बातों में आ गईं और उन्होंने अपने करीब चार ग्राम वजन के सोने के कुंडल उतारकर सफेद रुमाल में रख दिए।

आरोप है कि कुंडल रुमाल में रखने के बाद ठगों ने बड़ी चालाकी से रुमाल बदल दिया। इसके बाद लाल रंग के बैग में पहले से रखी नकली नोटों की गड्डी और नकली कुंडल रखकर बैग निशा को थमा दिया। ठगों ने निशा को ऐसा विश्वास दिलाया कि उनके असली कुंडल और रुपये उसी बैग में सुरक्षित रखे हैं।

बैग हाथ में आते ही ठग वहां से निकल गए। निशा भी बैग लेकर वापस दुकान पर पहुंचीं। दुकान पर पहुंचने के बाद जब उन्होंने बैग खोलकर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बैग में असली नोटों की जगह बच्चों के खेलने वाले नकली नोटों की गड्डी और रुमाल में नकली कुंडल रखे हुए थे। अपने साथ हुई ठगी का पता चलते ही निशा रोने लगीं।

निशा को रोता देखकर दुकान मालिक और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। निशा ने पूरी घटना लोगों को बताई। इसके बाद दुकान मालिक उन्हें लेकर कोतवाली नगर पहुंचे, जहां घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई।

घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज में ठगी में शामिल बताए जा रहे दो संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं। पुलिस उनकी पहचान और घटना से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर आरोपितों को गिरफ्तार किए जाने की बात कही गई है।

Hapur: Thieves Ask for Railway Station Route, Trap Woman and Flee with Gold Earrings
Hapur. A group of con artists allegedly duped a woman in Hapur on Tuesday by using a clever trick and taking away her gold earrings. The accused reportedly approached the woman under the pretext of asking for directions to the railway station and later lured her by showing bundles of currency notes. The entire incident was captured on CCTV cameras installed in the area.

According to the information, Nisha, who works at Kamal Cloth Centre in Gol Market, had stepped out of the shop for some work when a young man stopped her and asked for directions to the railway station. Nisha gave him the directions and continued on her way.

Moments later, another woman reportedly arrived at the spot. The same man also asked her for the railway station route. During the conversation, the man opened a small red bag he was carrying and showed bundles of currency notes to the woman.

The woman reportedly asked where the money had come from. The accused allegedly told her that she could also get money in the same manner. He then asked her to remove her earrings and place them in a white handkerchief, claiming that she would receive money and get her earrings back as well.

The woman followed his instructions and removed her earrings. She then allegedly persuaded Nisha to do the same. Nisha initially refused, but two men and the woman reportedly continued talking to her and managed to convince her.

Eventually, Nisha removed her gold earrings weighing around four grams and placed them in the white handkerchief.

The accused allegedly changed the handkerchief without Nisha noticing. He then placed a bundle of fake currency notes and imitation earrings in a red bag and handed it to her. Nisha reportedly believed that her original earrings and the cash were inside the bag.

When Nisha returned to the shop and opened the bag, she was shocked to find bundles of fake children's play money and imitation earrings instead of the original items. She broke down after realizing that she had been cheated.

The shop owner and nearby people reached her after hearing her cries and learned about the incident. Nisha was subsequently taken to Kotwali Nagar police station, where a complaint was submitted.

Police have started examining CCTV footage from the area. Two suspected men involved in the incident have reportedly been captured clearly on camera. Police are working to identify and trace the suspects and have assured that efforts are underway to solve the case and arrest those involved.


टिप्पणियां
संबंधित खबरें

हापुड़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च
बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।
27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K

हापुड़
हापुड़ मंडी में किसानों को 48 घंटे में भुगतान की व्यवस्था लागू
मंडी समिति ने आढ़तियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की, देरी पर लाइसेंस निलंबन की चेतावनी दी गई।
26 जुलाई 2026 को 04:45 pm बजे 9.3K

देश
मौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट
पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका, प्रशासन ने राहत टीमें तैनात कीं।
27 जुलाई 2026 को 09:10 am बजे 26.4K
