ब्रेकिंग न्यूज़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
ब्रेकिंग
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
हापुड़

नहर में डूब रहे युवक के लिए देवदूत बने प्रभारी प्रवीण कुमार, पुलिस टीम ने बचाई जान

हापुड़ के बाबूगढ़ में छपकौली नहर में युवक ने पुल से छलांग लगा दी। डूबते युवक को देखकर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने पुलिस टीम के साथ नहर में उतरकर उसकी जान बचाई और परिजनों के सुपुर्द किया।

Halchal India News
10 अगस्त 2026 को 03:41 pm बजे 42
अपडेट: 10 अगस्त 2026 को 04:38 pm बजे
शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn
नहर में डूब रहे युवक के लिए देवदूत बने प्रभारी प्रवीण कुमार, पुलिस टीम ने बचाई जान
नहर में डूब रहे युवक के लिए देवदूत बने प्रभारी प्रवीण कुमार, पुलिस टीम ने बचाई जान
बाबूगढ़। छपकौली नहर में एक मंदबुद्धि युवक के अचानक पुल से पानी में छलांग लगाने के बाद हड़कंप मच गया। नहर में पानी की गहराई अधिक होने के कारण युवक डूबने लगा। इसी दौरान मौके पर मौजूद बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार की नजर युवक पर पड़ गई। उन्होंने बिना देर किए पुलिस टीम के साथ नहर में उतरकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस की तत्परता से युवक की जान बच गई।
जानकारी के अनुसार सोमवार को करीब दो बजे एक युवक छपकौली नहर के पुल पर पहुंचा और अचानक पानी में छलांग लगा दी। युवक को तैरना नहीं आता था और नहर में पानी गहरा होने के कारण वह कुछ ही देर में डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
इसी दौरान बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने स्थिति को भांपते हुए तत्काल मोर्चा संभाला। उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर युवक को नहर से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। पुलिस की तत्परता और साहस के चलते युवक को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया गया। नहर से बाहर निकालने के बाद पुलिस ने युवक की स्थिति की जानकारी ली और उसके परिजनों का पता लगाने के लिए प्रयास शुरू किए। 
पुलिसकर्मियों ने युवक से मिली जानकारी और अन्य माध्यमों से उसके परिवार के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस टीम युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवक को सकुशल देखकर परिजनों ने राहत की सांस ली और बाबूगढ़ पुलिस का आभार जताया। स्थानीय लोगों ने भी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार और पुलिस टीम की तत्परता की सराहना की।
घटना में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार की त्वरित निर्णय क्षमता और मानवीय संवेदनशीलता सामने आई। समय रहते पुलिस ने कदम नहीं उठाया होता तो गहरे पानी में युवक की जान पर बन सकती थी। पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया कि वर्दी केवल कानून-व्यवस्था संभालने तक सीमित नहीं, बल्कि जरूरत के समय लोगों की जिंदगी बचाने के लिए भी आगे रहती है।



Babugarh Police Saves Man Drowning in Chapkoli Canal, SHO Praveen Kumar Leads Rescue

Babugarh, August 10: A timely and courageous response by Babugarh Police saved the life of a mentally challenged man who jumped into the Chapkoli canal from a bridge and began drowning in deep water on Monday afternoon.
According to information, the incident took place at around 2 p.m. on August 10, 2026. The man reached the bridge over the Chapkoli canal and suddenly jumped into the water. Since the canal was deep and the man was unable to swim, he soon began struggling to stay afloat.
At the time, Babugarh Police Station SHO Praveen Kumar was present in the area. On noticing the man drowning, he immediately took charge of the situation and directed the police team to begin a rescue operation. Acting swiftly, the police managed to pull the man safely out of the canal.
The prompt action and presence of mind shown by SHO Praveen Kumar proved crucial in saving the man's life. Instead of losing valuable time, the police immediately focused on rescuing the person from the deep water.
After bringing him to safety, the police team worked to establish his identity and locate his family members. Following the verification, police personnel took the man to his residence and safely handed him over to his family.
The family members heaved a sigh of relief after seeing him safe and thanked the Babugarh Police for their timely intervention. Local residents also appreciated SHO Praveen Kumar and his team for their courage, quick response and humanitarian approach.
SHO Praveen Kumar emerged as the hero of the rescue operation, demonstrating that the role of the police extends beyond maintaining law and order. In a moment of crisis, his prompt decision-making and leadership helped save a precious life and reunite the man with his family. The incident once again highlighted the importance of police preparedness and quick response in emergency situations.


शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn

टिप्पणियां

टिप्पणियां संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें

हापुड़ का व्यस्त बाज़ार
हापुड़

हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च

बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।

27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K