मुनीष प्रताप सिंह को मिला राष्ट्रपति गैलेंटरी मेडल, 2 लाख के इनामी एक्सल गैंग सरगना अजय कालिया को किया था ढेर
हापुड़ साइबर थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह को राष्ट्रपति गैलेंटरी मेडल से सम्मानित किया गया। 2021 नोएडा मुठभेड़ में 2 लाख के इनामी अजय कालिया को किया था ढेर।

हापुड़। उत्तर प्रदेश पुलिस के जांबाज अधिकारी और वर्तमान में हापुड़ साइबर थाना प्रभारी के पद पर तैनात मुनीष प्रताप सिंह ने एक बार फिर पुलिस विभाग और जनपद का नाम रोशन किया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित समारोह में उन्हें अदम्य साहस और उत्कृष्ट पुलिस सेवा के लिए राष्ट्रपति गैलेंटरी मेडल (President's Gallantry Medal) से सम्मानित किया गया। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने उन्हें यह प्रतिष्ठित पदक प्रदान किया।

2021 की नोएडा मुठभेड़ में दिखाई थी बहादुरी
यह सम्मान मुनीष प्रताप सिंह को 21 जुलाई 2021 को नोएडा के सेक्टर-20 क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में प्रदर्शित साहस के लिए मिला है। उस समय वह सेक्टर-20 कोतवाली प्रभारी के रूप में तैनात थे।
पुलिस को सूचना मिली थी कि दो लाख रुपये का इनामी और वांछित अपराधी अजय कालिया सेक्टर-14 नाले के पास छिपा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार, घिरने के बाद बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में अजय कालिया मारा गया।

एक्सल गैंग का सरगना था अजय कालिया
पुलिस के मुताबिक, अजय कालिया कुख्यात एक्सल गैंग का सरगना था। यह गैंग कथित तौर पर हाईवे पर वाहनों को निशाना बनाने के लिए सड़क पर लोहे के एक्सल या नुकीली वस्तुएं डालकर वाहन का टायर पंचर करता था। इसके बाद हथियारों के बल पर लूटपाट जैसी वारदातों को अंजाम दिया जाता था। अजय कालिया का नाम बुलंदशहर हाईवे पर हुए चर्चित गैंगरेप मामले में भी सामने आया था। वह कई जिलों की पुलिस के लिए वांछित बताया गया था।

एक्सल गैंग की प्रमुख वारदातों का उल्लेख
2016, बुलंदशहर: NH-91 पर वाहन रोककर लूटपाट और एक महिला तथा उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। मामले की जांच बाद में सीबीआई को सौंपी गई थी।
2016, अलीगढ़: टप्पल क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहन का टायर पंचर कर लाखों रुपये की लूट की वारदात का उल्लेख सामने आया था।
2020, मथुरा: नौझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर कार का टायर पंचर कर लूट की घटना हुई थी।
2020, पलवल: हरियाणा के पलवल में वाहन रोककर हथियारों के बल पर लूट और नाबालिग से संबंधित गंभीर अपराध का मामला सामने आया था।

कई सम्मान से नवाजे जा चुके हैं मुनीष प्रताप सिंह
निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह का पुलिस करियर उत्कृष्ट सेवा और बहादुरी के लिए जाना जाता है। राष्ट्रपति गैलेंटरी मेडल से पहले भी उन्हें उत्कृष्ट सेवा सम्मान पदक, डीजी सेवा डिस्क और सराहनीय सेवा सम्मान पुरस्कार सहित कई सम्मान मिल चुके हैं।

राष्ट्रपति गैलेंटरी मेडल मिलने पर हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और जनपद के गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Munish Pratap Singh Honoured with President's Gallantry Medal for 2021 Noida Encounter
Hapur: Uttar Pradesh Police officer Munish Pratap Singh, currently serving as the Station House Officer of the Cyber Police Station in Hapur, has brought pride to the police department and the district by receiving the prestigious President's Gallantry Medal.

The award was presented to him at a ceremony held at the Police Headquarters in Lucknow on the occasion of Independence Day. Uttar Pradesh Director General of Police Rajeev Krishna presented the gallantry medal to the officer in recognition of his courage and exemplary service.

Bravery During 2021 Noida Encounter
The honour is linked to an encounter that took place on July 21, 2021, when Munish Pratap Singh was serving as the SHO of Sector-20 Police Station in Noida.
According to the police account, officers received information that wanted criminal Ajay Kalia, carrying a reward of Rs 2 lakh, was hiding near a drain in Sector-14. A police team reached the location and surrounded the area. Police officials said that after being surrounded, Kalia opened fire at the police team. During the ensuing exchange of fire, Kalia was killed.

Alleged Leader of the Axle Gang
According to police records, Ajay Kalia was associated with the notorious Axle Gang. The gang allegedly targeted vehicles on highways by placing metal axles or sharp objects on the road to puncture their tyres and subsequently carried out robberies using weapons.

Kalia's name had also surfaced in connection with the widely reported Bulandshahr highway gang-rape case. He was reportedly wanted by police in several districts.

Several Previous Honours
Following his selection for the President's Gallantry Medal, Hapur SP Kunwar Gyananjay Singh, ASP Vineet Bhatnagar, senior police officials, police personnel and other prominent citizens congratulated him and wished him continued success.









टिप्पणियां
संबंधित खबरें

हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च
बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।

हापुड़ मंडी में किसानों को 48 घंटे में भुगतान की व्यवस्था लागू
मंडी समिति ने आढ़तियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की, देरी पर लाइसेंस निलंबन की चेतावनी दी गई।

मौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट
पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका, प्रशासन ने राहत टीमें तैनात कीं।
