मिलावटी पनीर पर खाद्य विभाग का बड़ा शिकंजा, दिल्ली रोड पर छापा; दो कुंतल पनीर नष्ट
हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दिल्ली रोड स्थित एक पनीर विक्रेता के यहां छापेमारी कर संदिग्ध गुणवत्ता के पनीर के नमूने जांच के लिए भेजे और करीब दो कुंतल पनीर नष्ट कराया। पनीर की सप्लाई सिंभावली के टोडलपुर से होने की जांच की जा रही है।
Halchal India News
5 अगस्त 2026 को 12:42 pm बजे 4.8K
अपडेट: 5 अगस्त 2026 को 03:44 pm बजे

हापुड़। जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने दिल्ली रोड स्थित एक पनीर विक्रेता के प्रतिष्ठान पर छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में संदिग्ध गुणवत्ता का पनीर मिलने पर टीम ने उसके नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला भेज दिए, जबकि लगभग दो कुंतल पनीर को मौके पर ही नष्ट करा दिया। इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान बरामद पनीर की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाई गई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि यह पनीर सिंभावली क्षेत्र के टोडलपुर गांव से सप्लाई किया गया था। विभाग अब पनीर तैयार करने वाले प्रतिष्ठान और उससे जुड़े सप्लाई नेटवर्क की भी जांच कर रहा है।

खाद्य सुरक्षा आयुक्त द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि पनीर के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में गुणवत्ता मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विभागीय जांच में यह भी जानकारी मिली है कि लंबे समय से कुछ दुकानों पर निम्न गुणवत्ता का पनीर बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थीं। ऐसे प्रतिष्ठानों की सूची तैयार कर लगातार निरीक्षण किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि केवल मानक गुणवत्ता वाले खाद्य उत्पादों की ही बिक्री करें। अभियान आगे भी जारी रहेगा और जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जाएगी।

Food Safety Department Seizes Suspected Low-Quality Paneer in Hapur, Destroys Around Two Quintals
Hapur: The Food Safety and Drug Administration (FSDA) carried out a surprise inspection at a paneer shop on Delhi Road in Hapur on Wednesday as part of its ongoing drive against substandard food products. During the inspection, officials found a large quantity of suspected low-quality paneer. Samples were collected for laboratory testing, while nearly two quintals of paneer were destroyed on the spot.

According to Food Safety Commissioner-II Chandrashekhar Mishra, the paneer was reportedly supplied from Todalpur village in Simbhawali. The department has launched an investigation into the supply chain as well as the manufacturing unit from where the paneer originated.

Officials said the laboratory report will determine whether the paneer meets the prescribed food safety standards. If the samples fail quality tests, strict legal action will be taken against those responsible under the Food Safety and Standards Act.

The inspection was conducted following inputs that substandard paneer had allegedly been supplied to local markets for a considerable period. The department is now identifying other traders and establishments suspected of selling poor-quality dairy products.

The Food Safety Department has warned food business operators against selling substandard or unsafe food items and stated that the inspection drive will continue across Hapur district. Authorities have also urged consumers to report any suspected cases of food adulteration or unsafe food products so that prompt action can be taken to protect public health.




टिप्पणियां
संबंधित खबरें

हापुड़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च
बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।
27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K

हापुड़
हापुड़ मंडी में किसानों को 48 घंटे में भुगतान की व्यवस्था लागू
मंडी समिति ने आढ़तियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की, देरी पर लाइसेंस निलंबन की चेतावनी दी गई।
26 जुलाई 2026 को 04:45 pm बजे 9.3K

देश
मौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट
पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका, प्रशासन ने राहत टीमें तैनात कीं।
27 जुलाई 2026 को 09:10 am बजे 26.4K
