मंडलायुक्त और डीआईजी ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश
मेरठ मंडलायुक्त भानुचंद्र गोस्वामी और डीआईजी कलानिधि नैथानी ने कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर गाजियाबाद बॉर्डर से मुजफ्फरनगर बॉर्डर तक गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग, पुलिस सहायता केंद्र, मेडिकल शिविर और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पुलिस बल को सतर्क रहकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Halchal India News
3 अगस्त 2026 को 05:48 pm बजे 163
अपडेट: 3 अगस्त 2026 को 07:29 pm बजे

मेरठ। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सोमवार को मंडलायुक्त मेरठ भानुचंद्र गोस्वामी और पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी ने गाजियाबाद बॉर्डर स्थित निवाड़ी से लेकर मुजफ्फरनगर बॉर्डर खतौली तक गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मार्ग में मौजूद छोटी-छोटी कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने जानी पुल, भोला झाल, नानू पुल, दौराला पुल और सलावा झाल सहित प्रमुख कांवड़ मार्गों का दौरा किया। उन्होंने सुपर जोनल एवं जोनल पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता और अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाए तथा किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करे।

भ्रमण के दौरान थाना जानी क्षेत्र स्थित भोला झाल पुलिस सहायता केंद्र और इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) का भी निरीक्षण किया गया। यहां सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन, वॉच टावर और आईपी आधारित निगरानी प्रणाली की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों ने सभी तकनीकी संसाधनों को चौबीसों घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त और डीआईजी ने कांवड़ सेवा शिविरों तथा मेडिकल शिविरों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने शिवभक्तों से संवाद कर व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया और शिविर संचालकों को स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल, विद्युत सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। महिला पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से महिला श्रद्धालुओं से संवाद बनाए रखने और उनकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग और मोबाइल पेट्रोलिंग की भी समीक्षा की। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने, पुलिस सहायता केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

डीआईजी कलानिधि नैथानी ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा तथा त्वरित सहायता के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Meerut Commissioner and DIG Inspect Kanwar Route, Direct Officials to Ensure Safe and Hassle-Free Pilgrimage
Meerut: To ensure the smooth, safe, and well-organized conduct of the Kanwar Yatra 2026, Meerut Divisional Commissioner Bhanu Chandra Goswami and Deputy Inspector General (DIG), Meerut Range, Kalanidhi Naithani, carried out an extensive inspection of the Ganga Canal Kanwar Route from Niwari on the Ghaziabad border to Khatauli on the Muzaffarnagar border.

During the inspection, the senior officers reviewed security arrangements, traffic management, medical camps, Kanwar service camps, and police deployment. They also interacted with devotees and directed officials to immediately rectify any shortcomings observed along the route.

The officers visited key locations, including Jani Bridge, Bhola Jhal, Nanu Bridge, Daurala Bridge, and Salawa Jhal, where they briefed Super Zonal and Zonal Police Officers and personnel deployed for Kanwar duty. They emphasized maintaining the highest standards of vigilance, discipline, and public service throughout the pilgrimage.

The Commissioner and DIG also inspected the Integrated Command and Control Centre (ICCC) and the Police Assistance Centre at Bhola Jhal. They reviewed CCTV surveillance, drone monitoring, watch towers, and IP-based camera systems, directing officials to keep all surveillance equipment fully operational around the clock.

The officials visited Kanwar camps and medical camps to assess sanitation, food quality, drinking water, healthcare facilities, and electrical safety. They instructed camp organizers to maintain cleanliness and ensure quality services for devotees. Women police personnel were specifically directed to remain in constant touch with female devotees and give priority to their safety and assistance.

Traffic arrangements, diversion plans, barricading, mobile patrolling, and picket duties were also reviewed. The officers instructed police personnel to intensify surveillance at sensitive locations, strengthen patrolling, and take immediate action against any suspicious activity to prevent disruptions.

Addressing the officers, DIG Kalanidhi Naithani said, "Ensuring a safe, smooth, and well-managed Kanwar Yatra is our top priority. Every police officer and employee must remain fully committed to the safety, convenience, and prompt assistance of the devotees. Any negligence in duty will not be tolerated."




टिप्पणियां
संबंधित खबरें

उत्तर प्रदेश
यूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
तीन साल से एक ही जिले में तैनात अधिकारियों के तबादले अनिवार्य, समूह ख और ग के लिए अलग मानक तय।
26 जुलाई 2026 को 01:30 pm बजे 22.1K

उत्तर प्रदेश
गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगे पश्चिमी यूपी के छह जिले, सर्वे शुरू
लिंक रोड परियोजना पर 3,400 करोड़ खर्च का अनुमान, भूमि अधिग्रहण अगले चरण में।
25 जुलाई 2026 को 07:15 pm बजे 7.6K

उत्तर प्रदेश
जल जीवन मिशन: प्रदेश के 68 प्रतिशत ग्रामीण घरों तक पहुंचा नल कनेक्शन
सरकार का दावा — अगले साल तक शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने की तैयारी।
19 जुलाई 2026 को 12:00 pm बजे 5.9K
