कॉलेज के जनरेटर में लगी आग, छात्रों में मचा हड़कंप
धौलाना के मेघनाथ सिंह सिसोदिया कॉलेज में शॉर्ट सर्किट से जनरेटर में अचानक आग लग गई। आग लगने से छात्रों में हड़कंप मच गया। कॉलेज कर्मियों और दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।
Halchal India News
21 अगस्त 2026 को 01:54 pm बजे 2.6K
अपडेट: 21 अगस्त 2026 को 04:26 pm बजे

संवाददाता - गौरव राणा
हापुड़। धौलाना क्षेत्र स्थित मेघनाथ सिंह सिसोदिया कॉलेज में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब शॉर्ट सर्किट के चलते जनरेटर में अचानक आग लग गई। जनरेटर से आग की लपटें उठती देखकर कॉलेज परिसर में मौजूद छात्र-छात्राओं में हड़कंप मच गया। घटना के बाद कॉलेज प्रबंधन ने तत्काल आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। सूचना मिलने पर फायर सर्विस की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

बताया गया कि कॉलेज परिसर में जनरेटर लगा हुआ है। शुक्रवार को अचानक जनरेटर में शॉर्ट सर्किट होने के बाद आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने जनरेटर को अपनी चपेट में ले लिया। जनरेटर से धुआं और आग की लपटें निकलती देखकर आसपास मौजूद छात्र-छात्राओं और कॉलेज स्टाफ में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थिति को देखते हुए ललित, जितेंद्र, उदय पाल सिंह और योगेंद्र तोमर ने सूझबूझ दिखाते हुए कॉलेज में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। कॉलेज कर्मियों के प्रयास से आग को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया। इसी बीच घटना की सूचना फायर सर्विस को भी दी गई।

सूचना मिलने के कुछ समय बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आवश्यक सावधानी बरतते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग बुझने के बाद कॉलेज प्रबंधन और छात्रों ने राहत की सांस ली।

गनीमत रही कि आग जनरेटर तक ही सीमित रही और समय रहते उस पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी छात्र, शिक्षक या कर्मचारी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग की सूचना फैलते ही कॉलेज परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन दमकल की कार्रवाई के बाद स्थिति सामान्य हो गई।

प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि आग की वास्तविक वजह और जनरेटर को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। कॉलेज प्रबंधन की ओर से भी घटना के बाद विद्युत व्यवस्था और अग्निशमन उपकरणों की स्थिति की जांच की जा रही है।
Fire Breaks Out in Generator a

t Dhoulana College, Panic Among Students
Hapur. Panic broke out among students at Meghnath Singh Sisodia College in the Dhoulana area of Hapur district after a fire suddenly broke out in a generator on the college premises. The fire is believed to have been caused by a short circuit. College staff immediately began efforts to control the blaze using the available firefighting equipment.


According to the information available, the incident took place while students were present on the college campus. Smoke and flames were suddenly noticed coming from the generator, triggering panic among students and staff.

Lalit, Jitendra, Uday Pal Singh and Yogendra Tomar acted promptly and used the firefighting equipment available at the college to prevent the fire from spreading. The college administration also informed the fire service about the incident.

A fire service vehicle reached the college shortly afterward. Firefighters took charge of the situation and brought the blaze under complete control.

Fortunately, no student, teacher or college employee was reported injured in the incident. The situation returned to normal after the fire was extinguished.

Preliminary information suggests that a short circuit may have caused the fire. However, the exact cause is being investigated. The extent of damage to the generator is also being assessed.


Following the incident, the college management is reviewing the electrical equipment and firefighting arrangements on the premises to ensure adequate safety measures are in place.

टिप्पणियां
संबंधित खबरें

हापुड़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च
बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।
27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K

हापुड़
हापुड़ मंडी में किसानों को 48 घंटे में भुगतान की व्यवस्था लागू
मंडी समिति ने आढ़तियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की, देरी पर लाइसेंस निलंबन की चेतावनी दी गई।
26 जुलाई 2026 को 04:45 pm बजे 9.3K

देश
मौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट
पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका, प्रशासन ने राहत टीमें तैनात कीं।
27 जुलाई 2026 को 09:10 am बजे 26.4K
