खेत में घास काट रहे युवक को जहरीले सांप ने डसा, अस्पताल में मौत
गढ़मुक्तेश्वर के नानपुर गांव में खेत पर घास काट रहे 35 वर्षीय पवन को जहरीले सांप ने डस लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
Halchal India News
17 अगस्त 2026 को 09:56 am बजे 6.8K
अपडेट: 17 अगस्त 2026 को 11:28 am बजे

गढ़मुक्तेश्वर। नानपुर गांव में खेत पर घास काटने गए एक युवक की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई। करीब 35 वर्षीय पवन को सांप के डसने के बाद परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई, वहीं गांव में भी शोक का माहौल है।

बताया गया कि पवन रोज की तरह सोमवार को खेत में घास काटने गया था। वह खेत में काम कर रहा था, तभी अचानक सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।

परिजन बिना देर किए पवन को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसकी जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस घटना के संबंध में जांच कर रही है। खेतों में काम करने वाले ग्रामीणों में घटना के बाद से सांपों को लेकर भय का माहौल बना हुआ है।

Hapur: 35-Year-Old Man Dies After Being Bitten by Venomous Snake While Cutting Grass
Garhmukteshwar, Hapur: A 35-year-old man died after allegedly being bitten by a venomous snake while cutting grass in a field in Nanpur village under the Garh Kotwali police station area of Hapur district on Monday. The incident triggered panic in the village, while the victim's family was left devastated.

According to information, Pawan, a resident of Nanpur village, had gone to the field to cut grass as part of his daily routine. While he was working in the field, a snake suddenly bit him. His condition reportedly deteriorated following the incident.

Family members and local people rushed Pawan to a hospital for treatment. However, doctors examined him and declared him dead.

The news of Pawan's death sent shockwaves through the family. His relatives were inconsolable following the tragic incident, and grief spread across the village.

After receiving information about the incident, police from Garh Kotwali reached the spot and gathered details about the matter. Police have started an investigation into the incident.

टिप्पणियां
संबंधित खबरें

हापुड़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च
बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।
27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K

हापुड़
हापुड़ मंडी में किसानों को 48 घंटे में भुगतान की व्यवस्था लागू
मंडी समिति ने आढ़तियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की, देरी पर लाइसेंस निलंबन की चेतावनी दी गई।
26 जुलाई 2026 को 04:45 pm बजे 9.3K

देश
मौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट
पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका, प्रशासन ने राहत टीमें तैनात कीं।
27 जुलाई 2026 को 09:10 am बजे 26.4K
