ब्रेकिंग न्यूज़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
ब्रेकिंग
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
हापुड़

कांवड़ यात्रा में सुरक्षा का हाईटेक ब्लूप्रिंट तैयार, डीआईजी ने NHAI संग बनाई रणनीति; एक्सप्रेसवे पर 24 घंटे निगरानी

कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर मेरठ रेंज पुलिस और NHAI ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। दिल्ली-हापुड़-मेरठ एक्सप्रेसवे पर 24×7 कंट्रोल रूम, सीसीटीवी निगरानी, रूट पेट्रोलिंग, एंबुलेंस और हेल्पलाइन 9105558900 सहित विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

Halchal India News
4 अगस्त 2026 को 05:37 pm बजे 2.0K
अपडेट: 4 अगस्त 2026 को 07:07 pm बजे
शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn
कांवड़ यात्रा में सुरक्षा का हाईटेक ब्लूप्रिंट तैयार, डीआईजी ने NHAI संग बनाई रणनीति; एक्सप्रेसवे पर 24 घंटे निगरानी
कांवड़ यात्रा में सुरक्षा का हाईटेक ब्लूप्रिंट तैयार, डीआईजी ने NHAI संग बनाई रणनीति; एक्सप्रेसवे पर 24 घंटे निगरानी
हापुड। कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुगम और निर्बाध बनाने के लिए मेरठ परिक्षेत्र पुलिस ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मंगलवार को मेरठ रेंज कार्यालय में पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) कलानिधि नैथानी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक कर सुरक्षा, यातायात संचालन और आपातकालीन व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे सहित पूरे रेंज क्षेत्र में लाखों शिवभक्तों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए साझा कार्ययोजना तैयार की गई।
बैठक में एनएचएआई के प्रोजेक्ट हेड अनिल कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान पुलिस एवं एनएचएआई के बीच सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक मैनेजमेंट, आपदा एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली, कंट्रोल रूम संचालन तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को लेकर विस्तृत रोडमैप साझा किया गया।
एनएचएआई अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली-हापुड़-मेरठ एक्सप्रेसवे प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से कांवड़ यात्रा के दौरान एक्सप्रेसवे पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संसाधनों को 24 घंटे सक्रिय रखा जाएगा। पूरे मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, रूट पेट्रोलिंग और विभिन्न एजेंसियों के बीच लगातार समन्वय बनाए रखा जाएगा।
यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटने के लिए एक्सप्रेसवे पर समर्पित कांवड़ यात्रा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो 24 घंटे संचालित रहेगा। इस कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर 9105558900 जारी किया गया है, जिस पर श्रद्धालु किसी भी आपात स्थिति, दुर्घटना या यातायात संबंधी समस्या की सूचना देकर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकेंगे।
आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने के लिए एक्सप्रेसवे पर तीन एंबुलेंस, तीन रूट पेट्रोलिंग वाहन, तीन हाइड्रा मशीनें, एक रिकवरी वाहन, एक ट्रैफिक मैनेजमेंट (एयर लिफ्टिंग) वाहन, एक सड़क सफाई मशीन (ब्रूमर) और दो पानी के टैंकर चौबीसों घंटे तैनात किए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी आकस्मिक स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू किया जा सकेगा।
श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए काशी टोल प्लाजा पर विशेष विश्राम स्थल तैयार किया गया है। यहां शुद्ध पेयजल, जलपान, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, बैठने की व्यवस्था और प्राथमिक उपचार जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। डीआईजी ने मेरठ रेंज के सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि रेंज के अन्य 10 टोल प्लाजा पर भी इसी प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएं।
बैठक में डीआईजी कलानिधि नैथानी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान प्रत्येक शिवभक्त को सुरक्षित, व्यवस्थित और निर्बाध यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना पुलिस और प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे, ताकि यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हो सके।
High-Tech Security Blueprint Finalized for Kanwar Yatra 2026; DIG Holds Coordination Meeting with NHAI, 24x7 Monitoring on Expressway

Hapur: The Meerut Range Police has intensified preparations to ensure a safe, smooth, and uninterrupted Kanwar Yatra 2026. On Tuesday, Deputy Inspector General (DIG) of Police Kalanidhi Naithani chaired a coordination meeting with officials of the National Highways Authority of India (NHAI) at the Meerut Range Office to review security, traffic management, and emergency response arrangements.
The meeting was attended by NHAI Project Head Anil Kumar Sharma and other senior officials. A comprehensive roadmap was prepared covering security measures, traffic regulation, emergency response systems, control room operations, and inter-departmental coordination to facilitate the movement of millions of Kanwar pilgrims across the Delhi-Meerut Expressway and other routes in the region.
NHAI officials informed that, in coordination with Delhi-Hapur-Meerut Expressway Private Limited, special security and traffic management arrangements have been put in place throughout the Kanwar Yatra period. All resources will remain operational round the clock, with continuous CCTV surveillance, route patrolling, and close coordination among police, administrative authorities, and emergency response agencies.
A dedicated 24x7 Kanwar Yatra Control Room has been established on the expressway to monitor traffic, security, and emergency situations. Pilgrims can seek immediate assistance by contacting the helpline number 9105558900 in case of accidents, emergencies, or traffic-related issues.
To strengthen emergency response, the expressway will have three ambulances, three Route Patrol Vehicles (RPVs), three Hydra machines, one recovery vehicle, one traffic management (air-lifting) vehicle, one road sweeping machine (broomer), and two water tankers deployed round the clock to ensure swift assistance in any unforeseen situation.
Special rest areas have also been set up at Kashi Toll Plaza, offering facilities such as safe drinking water, refreshments, mobile charging points, seating arrangements, and first-aid services for Kanwar pilgrims. DIG Naithani directed all SSPs and SPs of the Meerut Range to ensure similar arrangements at the remaining 10 toll plazas across the range.
Addressing the meeting, DIG Kalanidhi Naithani emphasized that providing every devotee with a safe, well-managed, and hassle-free pilgrimage is the top priority of the police and administration. He said all departments will work in close coordination to ensure that the Kanwar Yatra-2026 is conducted peacefully and successfully.


शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn

टिप्पणियां

टिप्पणियां संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें

हापुड़ का व्यस्त बाज़ार
हापुड़

हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च

बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।

27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K