ब्रेकिंग न्यूज़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
ब्रेकिंग
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा 2026: डीआईजी कलानिधि नैथानी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण, अतिरिक्त फोर्स और CCTV निगरानी के निर्देश

मेरठ में कांवड़ यात्रा 2026 की सुरक्षा व्यवस्था का डीआईजी कलानिधि नैथानी ने निरीक्षण किया। अतिरिक्त पुलिस बल, CCTV निगरानी, ट्रैफिक प्रबंधन, महिला सुरक्षा और वायरलेस संचार व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।

Halchal India News
1 अगस्त 2026 को 03:09 pm बजे 10.0K
अपडेट: 2 अगस्त 2026 को 08:47 pm बजे
शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn
कांवड़ यात्रा 2026: डीआईजी कलानिधि नैथानी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण, अतिरिक्त फोर्स और CCTV निगरानी के निर्देश
कांवड़ यात्रा 2026: डीआईजी कलानिधि नैथानी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण, अतिरिक्त फोर्स और CCTV निगरानी के निर्देश
श्रावण मास की कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मेरठ परिक्षेत्र पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में शनिवार को मेरठ परिक्षेत्र के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने मोदीपुरम स्थित सीसीटीवी एवं वायरलेस सब कंट्रोल रूम, अस्थायी पुलिस चौकी और पल्लवपुरम कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लेते हुए अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मौजूदा कैमरों के साथ आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त कैमरों की फीड जोड़ने के निर्देश दिए, ताकि पूरे कांवड़ मार्ग पर हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके। उन्होंने कहा कि निगरानी व्यवस्था जितनी मजबूत होगी, किसी भी आपात स्थिति से उतनी ही तेजी से निपटा जा सकेगा।
डीआईजी ने वायरलेस संचार व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर देते हुए निर्देशित किया कि ड्यूटी पर तैनात प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी के पास वायरलेस सेट उपलब्ध रहे और सभी लगातार संपर्क में रहें। उन्होंने कहा कि किसी भी सूचना के आदान-प्रदान में देरी नहीं होनी चाहिए।
कांवड़ मार्ग के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी कटों पर "धीरे चलें" के सांकेतिक बोर्ड लगाने, अतिरिक्त साइनेज स्थापित करने तथा संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। साथ ही डिवाइडरों पर उगी वनस्पति की छंटाई कराने और मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित बनाए रखने पर भी जोर दिया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मोदीपुरम, पल्लवपुरम समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल रिजर्व रखा जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। शहर के अंदर जाने वाले मार्गों पर प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन कर जाम की स्थिति न बनने देने के भी निर्देश दिए गए।
महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए डीआईजी ने पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही लाउड हेलर के माध्यम से लगातार यातायात, सुरक्षा और जनसुविधाओं से संबंधित घोषणाएं करते रहने के लिए भी कहा।
डीआईजी ने कहा कि सभी राजपत्रित अधिकारी केवल हमराह के साथ नहीं, बल्कि क्विक रिस्पांस टीम (QRT) को भी साथ लेकर नियमित भ्रमण करें, ताकि किसी भी आकस्मिक घटना की स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जा सके।निरीक्षण के दौरान एडीएम सिटी ब्रजेश कुमार, एसपी सिटी मेरठ विनायक गोपाल भोंसले, सीओ दौराला शिव ठाकुर, पल्लवपुरम थाना प्रभारी सहित पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के अंत में डीआईजी कलानिधि नैथानी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और निर्बाध व्यवस्थाएं प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी समन्वय, सतर्कता और पूरी जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश देते हुए कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने का आह्वान किया।
DIG Kalnidhi Naithani Conducts Inspection of Kanwar Route, Directs Enhanced CCTV Surveillance and Tight Security Measures

Meerut: To ensure the safe, smooth, and well-organized conduct of the Shravan Kanwar Yatra 2026, Deputy Inspector General (DIG) of Meerut Range, Kalnidhi Naithani, on Saturday inspected the CCTV and Wireless Sub Control Room at Modipuram, the temporary police outpost, and the Kanwar route in Pallavpuram. During the inspection, he reviewed the overall security arrangements and issued detailed instructions to police officials to maintain strict vigilance throughout the pilgrimage.
The DIG examined the CCTV monitoring system and directed officials to integrate additional camera feeds wherever required to strengthen surveillance across the Kanwar route. He emphasized that continuous monitoring would help authorities respond quickly to any emergency situation.
He also instructed officials to further strengthen the wireless communication network and ensure that every police officer and personnel deployed on Kanwar duty carries a wireless set for uninterrupted communication.
During the inspection, the DIG directed officials to install "Drive Slowly" signboards and additional traffic signage at all road cuts, deploy extra police personnel at congestion-prone and sensitive locations, and trim roadside vegetation on dividers to improve visibility and safety.
Special emphasis was laid on traffic management to keep city roads free from congestion during the pilgrimage. He also instructed officials to maintain reserve police forces at Modipuram, Pallavpuram, and other strategic locations for immediate deployment whenever required.
The DIG further directed that adequate women police personnel be deployed to ensure the safety and convenience of female devotees. He also instructed authorities to make regular public announcements regarding traffic movement, safety advisories, and public facilities through loudhailers.
He stressed that all gazetted officers should patrol not only with their escort teams but also with Quick Response Teams (QRTs) to ensure an immediate response to any unforeseen incident.The inspection was attended by ADM City Brajesh Kumar, SP City Meerut Vinayak Gopal Bhonsle, CO Daurala Shiv Thakur, the Station House Officer of Pallavpuram, and other senior police and administrative officials.
Concluding the inspection, DIG Kalnidhi Naithani stated that the safety of Kanwar pilgrims, smooth traffic movement, and uninterrupted arrangements remain the administration's highest priority. He urged all officers to perform their duties with coordination, alertness, discipline, and dedication to ensure the successful and peaceful completion of the Kanwar Yatra 2026.



शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn

टिप्पणियां

टिप्पणियां संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें

सरकारी भवन के बाहर मीडिया
उत्तर प्रदेश

यूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण

तीन साल से एक ही जिले में तैनात अधिकारियों के तबादले अनिवार्य, समूह ख और ग के लिए अलग मानक तय।

26 जुलाई 2026 को 01:30 pm बजे 22.1K