ब्रेकिंग न्यूज़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
ब्रेकिंग
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
हापुड़

जिम से लौट रहे मामा-भांजे पर टूटा तेज रफ्तार का कहर, लक्ष्य की मौके पर मौत

हापुड़ देहात क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में लक्ष्य की मौके पर मौत और दो युवक गंभीर घायल हो गए।

Halchal India News
19 अगस्त 2026 को 08:51 am बजे 12.9K
अपडेट: 19 अगस्त 2026 को 11:31 am बजे
शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn
जिम से लौट रहे मामा-भांजे पर टूटा तेज रफ्तार का कहर, लक्ष्य की मौके पर मौत
जिम से लौट रहे मामा-भांजे पर टूटा तेज रफ्तार का कहर, लक्ष्य की मौके पर मौत
हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक बाइक को करीब 20 मीटर तक घसीटता ले गया। दुर्घटना में लक्ष्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा कर दिया। स्थिति को देखते हुए दो थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और किसी तरह लोगों को शांत कराया।
जानकारी के अनुसार, लक्ष्य और उसका भांजा वंश रोजाना की तरह बुधवार को जिम करने के लिए गए थे। जिम करने के बाद दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने के लिए जाने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक सड़क पर जा गिरे और ट्रक बाइक काफी दूर तक घसीटता ले गया।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को संभाला और पुलिस को सूचना दी। दुर्घटना में लक्ष्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक ट्रक के नीचे फंस गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
लक्ष्य की मौत की खबर जैसे ही परिजनों और ग्रामीणों को मिली, बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया और हादसे को लेकर आक्रोश जताया। बढ़ते हंगामे की सूचना पर दो थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।
थाना हापुड़ देहात प्रभारी पारस मलिक ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों को समझाया तथा कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है।
रोजाना की तरह जिम करने निकले लक्ष्य और वंश को शायद इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि बुधवार का दिन उनके लिए इतना भारी साबित होगा। घर से सामान्य रूप से निकले युवकों के लिए कुछ ही देर बाद हुए सड़क हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। लक्ष्य की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
High-Speed Truck Rams Bike in Hapur, Youth Killed on the Spot; Two Seriously Injured

Hapur: A tragic road accident took place in the Hapur Dehat police station area on Wednesday when a high-speed truck hit a motorcycle carrying three youths. The collision was so severe that the truck dragged the motorcycle and the riders for nearly 20 metres. One youth, identified as Lakshya, died on the spot, while two others sustained serious injuries.
According to the information available, Lakshya and his nephew Vansh had gone to the gym as usual. After completing their workout, they were returning home on a motorcycle. While they were heading towards a petrol pump to refuel, a speeding truck reportedly rammed into their motorcycle.
The impact of the collision caused the motorcycle to fall and become trapped underneath the truck. The truck continued moving for nearly 20 metres before stopping. The accident caused panic in the area, and local residents rushed to the spot to help the injured.
Lakshya was found dead at the scene, while the other two youths were seriously injured. Local residents and police helped shift the injured to a hospital for treatment.
As news of Lakshya's death spread, his family members and a large number of villagers reached the accident site. Angry over the incident, villagers created a commotion and demanded action. Considering the situation, police forces from two police stations were deployed at the spot.
Hapur Dehat police station in-charge Paras Malik reached the spot along with his team and tried to bring the situation under control. He spoke to the family members and villagers and assured them of appropriate action. Following the police intervention, the situation was brought under control.
Police took custody of Lakshya's body and sent it for post-mortem examination. The police have started investigating the circumstances surrounding the accident and are also gathering information related to the truck and its driver.
The incident has left Lakshya's family in deep shock. The youths had reportedly gone to the gym as part of their daily routine, but their return journey turned into a tragic accident.


शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn

टिप्पणियां

टिप्पणियां संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें

हापुड़ का व्यस्त बाज़ार
हापुड़

हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च

बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।

27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K