ब्रेकिंग न्यूज़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
ब्रेकिंग
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
हापुड़

जेट बैरिकेडिंग के पास निकला कोबरा, डरकर पानी से बाहर आए श्रद्धालु

हापुड़ के ब्रजघाट में गंगा स्नान के दौरान जेट बैरिकेडिंग के पास कोबरा सांप दिखाई देने से श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। एक दिन पहले भी श्रद्धालु को सांप ने डसा था।

Halchal India News
21 अगस्त 2026 को 02:49 pm बजे 1.0K
अपडेट: 21 अगस्त 2026 को 04:26 pm बजे
शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn
जेट बैरिकेडिंग के पास निकला कोबरा, डरकर पानी से बाहर आए श्रद्धालु
जेट बैरिकेडिंग के पास निकला कोबरा, डरकर पानी से बाहर आए श्रद्धालु


हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र की तीर्थनगरी ब्रजघाट में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गंगा में स्नान कर रहे श्रद्धालुओं को जेट बैरिकेडिंग के पास कोबरा सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई और लोग आनन-फानन में पानी से बाहर निकलने लगे। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जुट गई।
बताया गया कि शुक्रवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु ब्रजघाट पर गंगा स्नान कर रहे थे। इसी दौरान गंगा में लगी जेट बैरिकेडिंग के पास अचानक एक कोबरा सांप दिखाई दिया। पानी में सांप को देखकर स्नान कर रहे श्रद्धालुओं में भय का माहौल बन गया। देखते ही देखते कई श्रद्धालु गंगा से बाहर निकल आए और आसपास मौजूद लोगों को भी इसकी जानकारी दी।
सांप दिखाई देने की सूचना फैलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। श्रद्धालु जेट बैरिकेडिंग से दूर हटने लगे। कुछ लोगों ने सांप को बाहर निकालने का प्रयास भी किया, लेकिन लोगों में दहशत बनी रही। घटना के कारण गंगा स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं में कुछ समय के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
जानकारी के अनुसार इससे एक दिन पहले भी गंगा स्नान के दौरान एक श्रद्धालु को सांप ने डस लिया था। इसके बाद से श्रद्धालुओं में पहले ही भय बना हुआ था। शुक्रवार को दोबारा गंगा में कोबरा दिखाई देने से श्रद्धालुओं की चिंता और बढ़ गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगा में जलस्तर और आसपास की परिस्थितियों के कारण सांपों के पानी में आने की घटनाएं सामने आ रही हैं। धार्मिक स्थल होने के कारण ब्रजघाट में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने पहुंचते हैं। ऐसे में जेट बैरिकेडिंग के आसपास सांप दिखाई देने से सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
श्रद्धालुओं ने गंगा घाट और जेट बैरिकेडिंग के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने तथा वन विभाग या संबंधित टीम से निगरानी कराने की मांग की है, ताकि गंगा स्नान के दौरान किसी श्रद्धालु के साथ अप्रिय घटना न हो। मामला गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र स्थित ब्रजघाट का है। घटना के बाद श्रद्धालु गंगा में स्नान करते समय विशेष सावधानी बरतते नजर आए।
Cobra Spotted Near Jet Barricading in Ganga at Brajghat, Panic Among Devotees

Hapur. Panic broke out among devotees at Brajghat in the Garhmukteshwar Kotwali area of Hapur district on Friday after a cobra was spotted near the jet barricading in the Ganga. Devotees who were taking a holy dip in the river noticed the snake and immediately started moving out of the water. The incident created a commotion at the religious site.
A large number of devotees had gathered at Brajghat for a holy bath on Friday. During the bathing, a snake was suddenly spotted near the jet barricading installed in the Ganga. As soon as people noticed the snake, they raised an alarm and warned others in the area.
Several devotees quickly moved away from the barricading and came out of the water. The sighting of the snake led to panic among people present at the ghat, with some devotees avoiding the water altogether for some time.
The incident has caused additional concern because, according to the information available, a devotee was reportedly bitten by a snake while bathing in the Ganga a day earlier. The appearance of another snake near the bathing area has increased concerns among devotees visiting Brajghat.
Local residents said that snakes are occasionally spotted around the Ganga and nearby areas. With Brajghat attracting a large number of devotees every day, the incident has raised concerns regarding the safety of people bathing in the river.
Devotees have urged the concerned authorities to strengthen safety arrangements around the bathing area and jet barricading. They have also sought monitoring by the forest department or other concerned teams to prevent any untoward incident.
The incident took place in the Brajghat area under Garhmukteshwar Kotwali. Following the sighting, devotees were seen taking extra precautions while bathing in the Ganga.


शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn

टिप्पणियां

टिप्पणियां संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें

हापुड़ का व्यस्त बाज़ार
हापुड़

हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च

बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।

27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K