ब्रेकिंग न्यूज़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
ब्रेकिंग
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
हापुड़

जेएमएस ग्रुप हापुड़ में ओरिएंटेशन कम इंडक्शन कार्यक्रम 2K26 का शुभारंभ, प्रो. संजीव कुमार शर्मा ने किया उद्घाटन

जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस हापुड़ में बीएससी, बीए, बीकॉम और बीएएलएलबी के नवप्रवेशित छात्रों के लिए सात दिवसीय ओरिएंटेशन कम इंडक्शन कार्यक्रम 2K26 शुरू हुआ।

Halchal India News
8 अगस्त 2026 को 04:07 pm बजे 385
अपडेट: 8 अगस्त 2026 को 06:04 pm बजे
शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn
जेएमएस ग्रुप हापुड़ में ओरिएंटेशन कम इंडक्शन कार्यक्रम 2K26 का शुभारंभ, प्रो. संजीव कुमार शर्मा ने किया उद्घाटन
जेएमएस ग्रुप हापुड़ में ओरिएंटेशन कम इंडक्शन कार्यक्रम 2K26 का शुभारंभ, प्रो. संजीव कुमार शर्मा ने किया उद्घाटन

हापुड़। जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, हापुड़ में बीएससी (बायोलॉजी, मैथ्स, बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, होम साइंस एवं एग्रीकल्चर), बीए, बीकॉम और बीएएलएलबी प्रोग्राम्स के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए सात दिवसीय ओरिएंटेशन कम इंडक्शन कार्यक्रम 2K26 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी, मोतिहारी, बिहार के पूर्व कुलपति एवं चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में राजनीति विज्ञान के पूर्व प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष तथा इंडियन पॉलिटिकल साइंस एसोसिएशन के महासचिव एवं कोषाध्यक्ष प्रोफेसर संजीव कुमार शर्मा ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जेएमएस ग्रुप के फाउंडर चेयरमैन राकेश सिंघल, सचिव डॉ. रोहन सिंघल, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आयुष सिंघल, महानिदेशक प्रोफेसर डॉ. सुभाष गौतम, जेएमएस वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. निधि मलिक, जेएमएस ग्रुप के प्राचार्य डॉ. धीरज सैनी तथा मुख्य अतिथि प्रोफेसर संजीव कुमार शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। फाउंडर चेयरमैन राकेश सिंघल ने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह समारोह विद्यार्थियों के जीवन की एक नई शुरुआत है। ओरिएंटेशन कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तिगत विकास और करियर के लिए भी तैयार किया जाएगा।

मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता प्रोफेसर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में विद्यार्थियों के लिए केवल अकादमिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है। उन्हें व्यावहारिक सोच, नेतृत्व क्षमता और नैतिक मूल्यों को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि माता-पिता और शिक्षक विद्यार्थियों की सफलता की नींव होते हैं। माता-पिता का सम्मान जीवन में संस्कार और धैर्य प्रदान करता है, जबकि शिक्षकों का सम्मान ज्ञान और सही मार्गदर्शन की दिशा दिखाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ जीवन मूल्यों और संस्कारों को अपनाने का आह्वान किया।

संस्थान के महानिदेशक प्रोफेसर डॉ. सुभाष गौतम ने सात दिवसीय ओरिएंटेशन कम इंडक्शन कार्यक्रम का स्वागत संबोधन किया। उन्होंने कहा कि बीएससी, बीए, बीकॉम और बीएएलएलबी जैसे पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को विज्ञान, तकनीक, वाणिज्य, सामाजिक विज्ञान और विधि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रोग्राम्स के विभागाध्यक्षों ने पाठ्यक्रम, अकादमिक गतिविधियों, सिलेबस और विश्वविद्यालय की मूल्यांकन योजना के संबंध में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी। परीक्षा प्रभारी एवं एंटी-रैगिंग प्रभारी अंकित नगर ने संस्थान की प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट हेड पुनीत शर्मा ने संस्थान के प्लेसमेंट रिकॉर्ड और विभिन्न कंपनियों में उपलब्ध रोजगार अवसरों के बारे में जानकारी साझा की।

कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य डॉ. धीरज सैनी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के प्राचार्यों, प्राध्यापकों और स्टाफ का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन जेएमएस ग्रुप की प्राध्यापिका श्रीमती काजल सिद्धू ने किया। प्रशासनिक अधिकारी पवन शर्मा तथा सांस्कृतिक समिति की अध्यक्ष श्रीमती अंकिता शर्मा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।



Orientation cum Induction Programme 2K26 Begins at JMS Group of Institutions, Hapur


Hapur: The seven-day Orientation cum Induction Programme 2K26 for newly admitted students of B.Sc. programmes in Biology, Mathematics, Biotechnology, Microbiology, Computer Science, Home Science and Agriculture, along with B.A., B.Com. and B.A.LL.B. programmes, was inaugurated at JMS Group of Institutions, Hapur.

The programme was inaugurated by Professor Sanjeev Kumar Sharma, former Vice-Chancellor of Mahatma Gandhi Central University, Motihari, Bihar, former Professor and Head of the Department of Political Science at Chaudhary Charan Singh University, Meerut, and General Secretary and Treasurer of the Indian Political Science Association.

The inauguration ceremony began with the traditional lighting of the lamp before Goddess Saraswati. JMS Group Founder Chairman Rakesh Singhal, Secretary Dr. Rohan Singhal, Managing Director Dr. Ayush Singhal, Director General Professor Dr. Subhash Gautam, JMS World School Principal Dr. Nidhi Malik, JMS Group Principal Dr. Dheeraj Saini, and chief guest Professor Sanjeev Kumar Sharma were present on the occasion.

Founder Chairman Rakesh Singhal welcomed the newly admitted students and extended his best wishes for their bright future. He said that the orientation programme marks a new beginning in the students' academic journey and will help them prepare not only academically but also for personal growth and their future careers.

Addressing the students, Professor Sanjeev Kumar Sharma said that academic knowledge alone is not enough in today's competitive environment. Students also need practical thinking, leadership skills and strong ethical values. He encouraged students to respect their parents and teachers, describing them as the foundation of their success.

He said that respecting parents helps develop patience and values, while respecting teachers provides knowledge, guidance and direction in life. He urged students to understand that education goes beyond textbooks and is closely connected with values, discipline and character building. Director General Professor Dr. Subhash Gautam delivered the welcome address and highlighted the importance of the seven-day orientation programme. He said that programmes such as B.Sc., B.A., B.Com. and B.A.LL.B. provide students with opportunities to develop expertise in science, technology, commerce, social sciences and law.

During the programme, heads of various departments gave detailed presentations on academic activities, course structures, syllabi and the university's evaluation system. Examination and Anti-Ragging In-charge Ankit Nagar briefed students about administrative activities, while Training and Placement Head Puneet Sharma discussed the institution's placement record and career opportunities with various companies.

At the conclusion, Principal Dr. Dheeraj Saini expressed gratitude to all the distinguished guests and participants. The programme was successfully conducted with the support of principals, faculty members and staff. The event was hosted by JMS Group faculty member Mrs. Kajal Sidhu. Administrative Officer Pawan Sharma and Cultural Committee Chairperson Mrs. Ankita Sharma also made significant contributions to the successful organisation of the programme.


शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn

टिप्पणियां

टिप्पणियां संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें

हापुड़ का व्यस्त बाज़ार
हापुड़

हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च

बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।

27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K