ब्रेकिंग न्यूज़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
ब्रेकिंग
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
हापुड़

HDFC बैंक के शटर में Tata Punch ने मारी दो बार टक्कर, CCTV फुटेज वायरल

हापुड़ के दिल्ली रोड स्थित HDFC बैंक के शटर में शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार Tata Punch कार ने दो बार टक्कर मारी। घटना CCTV में कैद हुई, पुलिस कार और चालक की तलाश में जुटी।

Halchal India News
21 अगस्त 2026 को 01:09 pm बजे 20
अपडेट: 21 अगस्त 2026 को 02:06 pm बजे
शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn
HDFC बैंक के शटर में Tata Punch ने मारी दो बार टक्कर, CCTV फुटेज वायरल
HDFC बैंक के शटर में Tata Punch ने मारी दो बार टक्कर, CCTV फुटेज वायरल


हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के शटर में शुक्रवार तड़के एक तेज रफ्तार टाटा पंच कार ने लगातार दो बार टक्कर मार दी। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पूरी घटना बैंक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक की सुरक्षा के मद्देनजर रातभर पुलिसकर्मी तैनात रहे।
बताया गया कि शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे तेज रफ्तार टाटा पंच कार दिल्ली रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के सामने पहुंची। अचानक कार अनियंत्रित हुई और बैंक के शटर में जोरदार टक्कर मार दी। पहली टक्कर के बाद कार रुकी नहीं और चालक ने दोबारा शटर में टक्कर मार दी। लगातार दो टक्करों से बैंक का शटर क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
घटना के कुछ देर बाद राहगीरों ने मामले की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बैंक पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बैंक में किसी प्रकार की चोरी या अन्य घटना न हो, इसके मद्देनजर पुलिसकर्मियों को रातभर बैंक के बाहर तैनात रखा गया।
जानकारी के अनुसार बैंक में रात के समय कोई सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं रहता है। बैंक की सुरक्षा व्यवस्था ई-सर्विलांस के माध्यम से संचालित होने की बात सामने आई है। घटना के बाद सुरक्षा प्रबंधन को भी इसकी जानकारी दी गई। सुरक्षा प्रबंधन के अनुसार, रात करीब तीन बजे उन्हें फोन पर बैंक के शटर में कार की टक्कर की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और बैंक की स्थिति देखी।
सुबह करीब 10 बजे बैंक स्टाफ और बैंक मैनेजर बैंक खोलने पहुंचे तो शटर क्षतिग्रस्त देखकर उनके होश उड़ गए। बैंक कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद एसएसवी चौकी प्रभारी सौरभ कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस टीम ने बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में टाटा पंच कार के दो बार शटर से टकराने की घटना स्पष्ट दिखाई दे रही है। पुलिस ने कार का रजिस्ट्रेशन नंबर पहचानने का प्रयास शुरू कर दिया है। पुलिस आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि कार के आने और घटना के बाद उसके भागने की दिशा का पता लगाया जा सके।
पुलिस का कहना है कि उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। कार और चालक की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद बैंक परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
Tata Punch Crashes Twice Into HDFC Bank Shutter in Hapur, CCTV Footage Surfaces

Hapur. A high-speed Tata Punch car allegedly rammed into the shutter of an HDFC Bank branch located on Delhi Road in Hapur twice in the early hours of Friday. The incident, which reportedly took place around 3 a.m., was captured on CCTV cameras. The car driver fled the spot after the incident.
According to the information available, the Tata Punch approached the bank at high speed and crashed into its shutter. Instead of stopping after the first impact, the car hit the shutter a second time. The repeated impact caused significant damage to the bank's shutter.
Passersby noticed the incident and informed the police through Dial 112. After receiving the information, police reached the bank and remained deployed outside the premises during the night as a precautionary security measure.
According to the information provided by the security management, there is no security guard posted at the bank during the night. The branch is reportedly monitored through an electronic surveillance system. Security personnel were informed about the incident around 3 a.m. and subsequently reached the bank.
At around 10 a.m., bank employees and the branch manager arrived to open the bank and found that the shutter had been damaged. They immediately informed the police about the incident.
SSV Police Outpost In-charge Saurabh Kumar, along with a police team, reached the bank and examined the CCTV footage installed inside the premises. Police are trying to identify the registration number of the Tata Punch seen in the footage.
Investigators are also checking CCTV cameras installed at nearby locations to trace the vehicle's route and identify the driver. Further action will be taken after the vehicle and driver are identified.
The incident has also raised questions about the security arrangements at the bank during nighttime.


शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn

टिप्पणियां

टिप्पणियां संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें

हापुड़ का व्यस्त बाज़ार
हापुड़

हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च

बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।

27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K