ब्रेकिंग न्यूज़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
ब्रेकिंग
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
हापुड़

हरियाली तीज पर शिव, सिद्ध और रवि योग का अद्भुत संयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

हरियाली तीज 2026 पर शिव, सिद्ध और रवि योग का अद्भुत संयोग बन रहा है। जानें 15 अगस्त को पूजा का शुभ मुहूर्त, व्रत विधि, पूजा सामग्री और हरियाली तीज का महत्व।

Halchal India News
14 अगस्त 2026 को 04:46 pm बजे 34
अपडेट: 14 अगस्त 2026 को 07:17 pm बजे
शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn
हरियाली तीज पर शिव, सिद्ध और रवि योग का अद्भुत संयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
हरियाली तीज पर शिव, सिद्ध और रवि योग का अद्भुत संयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

हापुड़। देवलोक कॉलोनी स्थित श्री ज्योतिष कार्यालय के ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने बताया कि ज्योतिषशास्त्र एवं वैदिक पंचांग के अनुसार इस वर्ष हरियाली तीज 15 अगस्त, शनिवार को मनाई जाएगी। हरियाली तीज श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को आती है। इस बार यह पर्व स्वतंत्रता दिवस के दिन पड़ रहा है।

वैदिक पंचांग के अनुसार तृतीया तिथि 14 अगस्त की शाम 6:46 बजे से शुरू होकर 15 अगस्त की शाम 5:28 बजे तक रहेगी। हरियाली तीज के दिन शिव योग, सिद्ध योग और रवि योग का अद्भुत संयोग बन रहा है, जिसे अत्यंत शुभ माना गया है।

ज्योतिर्विद प्रीति पाण्डेय ने बताया कि हरियाली तीज मुख्य रूप से भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित पर्व है। सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु, अखंड सौभाग्य और दांपत्य सुख की कामना से व्रत रखती हैं। वहीं, अविवाहित कन्याएं अच्छे जीवनसाथी की कामना से व्रत एवं पूजा करती हैं।

ऐसे करें हरियाली तीज की पूजा

15 अगस्त की सुबह स्नान करके स्वच्छ अथवा हरे रंग के वस्त्र धारण करें। भगवान शिव और माता पार्वती का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें। पूजा स्थल पर शिव-पार्वती की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। सबसे पहले भगवान गणेश का पूजन करना शुभ माना जाता है।

भगवान शिव को जल, दूध, साबुत अक्षत, बेलपत्र, पुष्प, मिष्ठान और ऋतुफल अर्पित करें। माता पार्वती को कुमकुम, सिंदूर, चूड़ी, मेहंदी, चुनरी आदि सुहाग सामग्री अर्पित करें। इसके बाद हरियाली तीज व्रत कथा का श्रवण या पाठ करें। ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप कर भगवान शिव और माता पार्वती की आरती करें। सुहागिन महिलाएं अपनी क्षमता के अनुसार श्रृंगार कर झूला झूलने और तीज के पारंपरिक गीत गाने की परंपरा भी निभाती हैं। जरूरतमंद महिलाओं को वस्त्र, श्रृंगार सामग्री, फल या अन्न का दान करना शुभ माना जाता है।

सिंधारा भेजने की परंपरा

हरियाली तीज के अवसर पर मायके से बेटी के ससुराल सिंधारा भेजने की परंपरा है। इसमें कपड़े, मेहंदी, चूड़ी, मिठाई और श्रृंगार सामग्री आदि शामिल किए जाते हैं। दांपत्य सुख की कामना से शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाकर माता पार्वती को लाल या हरी चुनरी, कुमकुम और पुष्प अर्पित किए जा सकते हैं। इसके बाद 108 बार ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करना कल्याणप्रद माना गया है।

पूजन का शुभ समय: प्रातः 6:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक बताया गया है।

ज्योतिर्विद ने बताया कि हरियाली तीज और हरतालिका तीज अलग-अलग पर्व हैं, इसलिए दोनों को एक ही पर्व नहीं समझना चाहिए।

संपर्क: ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय – 9634408321



Hariyali Teej to be Celebrated with Auspicious Shiva, Siddha and Ravi Yogas

Hapur: According to astrology and the Vedic Panchang, Hariyali Teej will be celebrated on Saturday, August 15 this year. The festival falls on Tritiya Tithi of the Shukla Paksha of Shravan month and coincides with Independence Day.

Astrologer Pandit Subodh Pandey, from Shri Jyotish Karyalaya in Devalok Colony, said that Tritiya Tithi will begin at 6:46 PM on August 14 and continue until 5:28 PM 

on August 15.

This year, Shiva Yoga, Siddha Yoga and Ravi Yoga are forming on Hariyali Teej, which are traditionally considered auspicious. Astrologer Preeti Pandey said Hariyali Teej is dedicated to Lord Shiva and Goddess Parvati. Married women observe the fast for their husband's long life, marital happiness and eternal good fortune, while unmarried women observe the fast seeking a suitable life partner.

Hariyali Teej Puja Vidhi

Devotees should take a bath in the morning and wear clean or green clothes before taking the fasting vow. A picture or idol of Lord Shiva and Goddess Parvati should be placed at the worship area. Worshipping Lord Ganesha first is considered auspicious.

Devotees can offer water, milk, whole Akshat, Bilva leaves, flowers, sweets and seasonal fruits to Lord Shiva. Goddess Parvati can be offered kumkum, sindoor, bangles, mehendi, chunari and other traditional adornment items.

After the puja, devotees can listen to or read the Hariyali Teej Vrat Katha, chant “Om Namah Shivaya” and perform the aarti of Lord Shiva and Goddess Parvati.

The festival also includes the traditional practice of women dressing up, enjoying swings and singing Teej songs. Donating clothes, fruits, food grains or traditional adornment items to needy women is considered auspicious.

The tradition of sending Sindhara from the maternal home to the daughter's marital home is also associated with Hariyali Teej. Clothes, mehendi, bangles, sweets and other adornment items are commonly included. 

For marital happiness, devotees may offer water and Bilva leaves to the Shivling and offer a red or green chunari, kumkum and flowers to Goddess Parvati. Chanting “Om Namah Shivaya” 108 times is considered beneficial.

The auspicious worship period has been stated as 6:00 AM to 12:15 PM.

The astrologer also clarified that Hariyali Teej and Hartalika Teej are two different festivals.

Contact: Astrologer Pandit Subodh Pandey – 9634408321


शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn

टिप्पणियां

टिप्पणियां संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें

हापुड़ का व्यस्त बाज़ार
हापुड़

हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च

बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।

27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K