ब्रेकिंग न्यूज़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
ब्रेकिंग
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
हापुड़

हरियाली तीज पर बनेंगे शिव, सिद्ध और रवि योग के अद्भुत संयोग, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

हरियाली तीज 2026 पर शिव, सिद्ध और रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है। जानें 15 अगस्त को पूजा का शुभ मुहूर्त, व्रत विधि, पूजन सामग्री और महत्व।

Halchal India News
13 अगस्त 2026 को 02:42 pm बजे 43
अपडेट: 13 अगस्त 2026 को 03:45 pm बजे
शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn
हरियाली तीज पर बनेंगे शिव, सिद्ध और रवि योग के अद्भुत संयोग, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
हरियाली तीज पर बनेंगे शिव, सिद्ध और रवि योग के अद्भुत संयोग, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

हापुड़। देवलोक कॉलोनी स्थित श्री ज्योतिष कार्यालय के ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने बताया कि ज्योतिषशास्त्र एवं वैदिक पंचांग के अनुसार इस वर्ष हरियाली तीज 15 अगस्त, शनिवार को मनाई जाएगी। यह दिन स्वतंत्रता दिवस के साथ पड़ रहा है। हरियाली तीज श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है।

वैदिक पंचांग के अनुसार तृतीया तिथि 14 अगस्त की शाम 6:46 बजे से शुरू होकर 15 अगस्त की शाम 5:28 बजे तक रहेगी। हरियाली तीज के दिन शिव योग, सिद्ध योग और रवि योग का संयोग बन रहा है, जिसे अत्यंत शुभ माना गया है।

ज्योतिर्विद प्रीति पाण्डेय ने बताया कि हरियाली तीज भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित पर्व है। सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु, अखंड सौभाग्य और दांपत्य सुख की कामना से व्रत रखती हैं, जबकि अविवाहित कन्याएं अच्छे जीवनसाथी की कामना से व्रत एवं पूजा करती हैं।

हरियाली तीज पर ऐसे करें पूजा

15 अगस्त की सुबह स्नान कर स्वच्छ या हरे रंग के वस्त्र पहनें। भगवान शिव और माता पार्वती का ध्यान कर व्रत का संकल्प लें। पूजा स्थल पर शिव-पार्वती की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। सबसे पहले भगवान गणेश का पूजन करना शुभ माना जाता है।

इसके बाद भगवान शिव को जल, दूध, अक्षत, बेलपत्र, पुष्प, मिष्ठान और ऋतुफल अर्पित करें। माता पार्वती को कुमकुम, सिंदूर, चूड़ी, मेहंदी, चुनरी आदि सुहाग सामग्री अर्पित करें। पूजा के बाद हरियाली तीज व्रत कथा का पाठ या श्रवण करें और ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करते हुए शिव-पार्वती की आरती करें। सुहागिन महिलाएं अपनी क्षमता के अनुसार श्रृंगार कर झूला झूलने और तीज के पारंपरिक गीत गाने की परंपरा भी निभाती हैं। जरूरतमंद महिलाओं को वस्त्र, श्रृंगार सामग्री, फल या अन्न का दान करना भी शुभ माना जाता है।

सिंधारा भेजने की परंपरा

हरियाली तीज पर मायके से बेटी के ससुराल सिंधारा भेजने की परंपरा है। इसमें कपड़े, मेहंदी, चूड़ी, मिठाई और श्रृंगार सामग्री आदि भेजी जाती है। दांपत्य सुख की कामना के लिए हरियाली तीज पर शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाकर माता पार्वती को लाल या हरी चुनरी, कुमकुम और पुष्प अर्पित किए जा सकते हैं। इसके बाद 108 बार ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करना कल्याणप्रद माना गया है। पूजन का शुभ समय: प्रातः 6:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक बताया गया है। ज्योतिर्विद ने स्पष्ट किया कि हरियाली तीज और हरतालिका तीज अलग-अलग पर्व हैं, इसलिए दोनों की तिथि और पूजा विधि को लेकर भ्रमित नहीं होना चाहिए।



Hariyali Teej to be Celebrated with Auspicious Shiva, Siddha and Ravi Yogas; Know Puja Vidhi and Shubh Muhurat

Hapur: According to astrology and the Vedic Panchang, Hariyali Teej will be celebrated on Saturday, August 15 this year, coinciding with Independence Day. The festival is observed on Tritiya Tithi of the Shukla Paksha of Shravan month.

Astrologer Pandit Subodh Pandey, from Shri Jyotish Karyalaya in Devalok Colony, said that Tritiya Tithi will begin at 6:46 PM on August 14 and continue until 5:28 PM on August 15.

This year, Hariyali Teej is considered particularly auspicious as Shiva Yoga, Siddha Yoga and Ravi Yoga are forming on the day. Astrologer Preeti Pandey said Hariyali Teej is dedicated to Lord Shiva and Goddess Parvati. Married women observe the fast for their husband's long life, marital happiness and eternal good fortune, while unmarried women observe the fast seeking a suitable life partner.

Hariyali Teej Puja Rituals

Devotees should take a bath in the morning and wear clean or green clothes before taking the fasting vow. A picture or idol of Lord Shiva and Goddess Parvati should be placed at the worship area.

Lord Ganesha should be worshipped first. Devotees can then offer water, milk, Akshat, Bilva leaves, flowers, sweets and seasonal fruits to Lord Shiva. Goddess Parvati can be offered traditional items of marital adornment such as kumkum, sindoor, bangles, mehendi and a chunari.

After the puja, devotees should listen to or read the Hariyali Teej Vrat Katha, chant “Om Namah Shivaya” and perform the aarti of Lord Shiva and Goddess Parvati. The tradition of swinging on decorated swings and singing traditional Teej songs is also associated with the festival. Donating clothes, food grains, fruits or traditional adornment items to needy women is considered auspicious.

Shubh Muhurat

The auspicious time for worship has been stated as 6:00 AM to 12:15 PM.

Devotees may offer water and Bilva leaves to the Shivling and offer a red or green chunari, kumkum and flowers to Goddess Parvati. Chanting 108 repetitions of “Om Namah Shivaya” is considered beneficial. The astrologer also clarified that Hariyali Teej and Hartalika Teej are two different festivals and should not be confused with each other.


शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn

टिप्पणियां

टिप्पणियां संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें

हापुड़ का व्यस्त बाज़ार
हापुड़

हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च

बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।

27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K