ब्रेकिंग न्यूज़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
ब्रेकिंग

हापुड़

हापुड़ में किसानों पर चोरों का वार: सालाई के जंगल में कई नलकूपों के ताले तोड़े, केबल-स्टार्टर समेट ले गए बदमाश

हापुड़। जनपद में किसानों के नलकूप एक बार फिर चोरों के निशाने पर आ गए हैं। थाना देहात क्षेत्र के सालाई गांव के जंगल में शुक्रवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने कई किस

Halchal India News
1 अगस्त 2026 को 05:24 pm बजे 7.1K
अपडेट: 2 अगस्त 2026 को 04:44 pm बजे
शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn
हापुड़ में किसानों पर चोरों का वार: सालाई के जंगल में कई नलकूपों के ताले तोड़े, केबल-स्टार्टर समेट ले गए बदमाश
हापुड़ में किसानों पर चोरों का वार: सालाई के जंगल में कई नलकूपों के ताले तोड़े, केबल-स्टार्टर समेट ले गए बदमाश
हापुड़। जनपद में किसानों के नलकूप एक बार फिर चोरों के निशाने पर आ गए हैं। थाना देहात क्षेत्र के सालाई गांव के जंगल में शुक्रवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने कई किसानों के नलकूपों पर धावा बोलते हुए केबल, स्टार्टर और अन्य विद्युत उपकरण चोरी कर लिए। शनिवार सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों को घटना की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और घटना को लेकर आक्रोश जताया।
जानकारी के अनुसार बदमाश रात के अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों में स्थित नलकूपों तक पहुंचे। उन्होंने एक-एक कर कई नलकूपों के कमरों के ताले तोड़ दिए और अंदर रखे कीमती स्टार्टर, बिजली की केबल तथा अन्य सामान समेटकर फरार हो गए। सुबह जब किसान सिंचाई के लिए खेतों पर पहुंचे तो नलकूपों के टूटे हुए ताले और बिखरा सामान देखकर चोरी का पता चला।
घटना की सूचना मिलते ही किसानों में दहशत और नाराजगी फैल गई। किसानों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से खेती करना मुश्किल होता जा रहा है। नलकूपों से केबल और स्टार्टर चोरी होने के कारण सिंचाई पूरी तरह प्रभावित हो गई है, जिससे फसलों को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही उपकरण दोबारा नहीं लगाए गए तो समय पर सिंचाई न होने से उत्पादन पर भी असर पड़ेगा।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में रात्रि गश्त पर्याप्त नहीं होने के कारण चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जंगल और ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय गश्त बढ़ाने, संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखने तथा चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना देहात पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है तथा संभावित मार्गों और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने और चोरी हुए सामान की बरामदगी का प्रयास किया जाएगा।

Thieves Target Tube Wells in Hapur's Salai Village, Steal Cables and Starters

Hapur: Unknown thieves targeted several agricultural tube wells in the forest area of Salai village under Dehat Police Station limits on Friday night, stealing electric cables, starters, and other electrical equipment. The incident came to light on Saturday morning when farmers reached their fields for irrigation.
According to local residents, the miscreants broke the locks of multiple tube well rooms and fled with valuable electrical equipment. The theft left the farmers shocked, and soon a large number of villagers gathered at the spot after learning about the incident.
The affected farmers said the stolen cables and starters have disrupted irrigation, raising concerns about possible damage to standing crops. They expressed anger over the recurring thefts in the area and alleged that such incidents have become frequent, causing financial losses to the farming community.
The villagers demanded immediate action from the police, including the arrest of the culprits, recovery of the stolen property, and increased night patrolling in rural and agricultural areas to prevent similar incidents in the future.
After receiving information, the Dehat police reached the spot and initiated an investigation. Police officials said they are collecting evidence, questioning local residents, and verifying possible CCTV footage from nearby locations to identify the accused.
The police stated that all aspects of the case are being investigated and efforts are underway to trace the culprits and recover the stolen equipment at the earliest.

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn

टिप्पणियां

टिप्पणियां संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें

हापुड़ का व्यस्त बाज़ार
हापुड़

हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च

बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।

27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K