ब्रेकिंग न्यूज़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
ब्रेकिंग

हापुड़

हापुड़ में भाजपा जिला उपाध्यक्ष के कार्यालय में चोरी: दीवार तोड़कर 77 हजार की नकदी और बैनामे ले उड़े चोर

हापुड़ के प्रीत विहार में भाजपा जिला उपाध्यक्ष जय भगवान शर्मा उर्फ पिंटू प्रधान के महादेव प्रॉपर्टीज कार्यालय में चोरों ने दीवार तोड़कर 77 हजार रुपये की नकदी, बैनामे और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Halchal India News
3 अगस्त 2026 को 10:07 am बजे 1.8K
अपडेट: 3 अगस्त 2026 को 12:15 pm बजे
शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn
हापुड़ में भाजपा जिला उपाध्यक्ष के कार्यालय में चोरी: दीवार तोड़कर 77 हजार की नकदी और बैनामे ले उड़े चोर
हापुड़ में भाजपा जिला उपाध्यक्ष के कार्यालय में चोरी: दीवार तोड़कर 77 हजार की नकदी और बैनामे ले उड़े चोर
हापुड़। जनपद में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब चोरों ने शहर के बीचोंबीच स्थित भाजपा के जिला उपाध्यक्ष के कार्यालय को अपना निशाना बनाकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कोतवाली क्षेत्र के प्रीत विहार स्थित महादेव प्रॉपर्टीज कार्यालय में दीवार तोड़कर घुसे चोर 77 हजार रुपये की नकदी, महत्वपूर्ण बैनामे और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, प्रीत विहार स्थित एचपीडीए कार्यालय के समीप भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जय भगवान शर्मा उर्फ पिंटू प्रधान रामपुर वाले का महादेव प्रॉपर्टीज के नाम से कार्यालय संचालित है। सोमवार सुबह जब कार्यालय खोला गया तो अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। कार्यालय का सामान बिखरा पड़ा था और पीछे की दीवार में सेंध लगी हुई थी।
जांच में सामने आया कि चोर रात के अंधेरे में दीवार तोड़कर कार्यालय के भीतर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने कार्यालय में रखी करीब 77 हजार रुपये की नकदी, महत्वपूर्ण बैनामे, दस्तावेज और अन्य कीमती सामान समेट लिया तथा फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए।
बताया जा रहा है कि इसी कार्यालय को पिछले दो वर्षों में चार बार चोर निशाना बना चुके हैं। इसके बावजूद चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पाया है। लगातार हो रही वारदातों से क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि शहर के प्रमुख क्षेत्र में स्थित कार्यालय भी सुरक्षित नहीं हैं तो आम नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को सौंपते हुए चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।
Thieves Target BJP District Vice President's Office in Hapur, Escape with ₹77,000 Cash and Important Property Documents
Hapur: Theft incidents continue to rise in Hapur, with burglars now targeting the office of BJP District Vice President Jai Bhagwan Sharma alias Pintu Pradhan. The incident took place in the Preet Vihar area under Hapur Kotwali police station limits, where thieves allegedly broke through a wall to enter the Mahadev Properties office.
According to the complaint, the burglars stole around ₹77,000 in cash, important property deed documents, and other valuable items before fleeing. The theft came to light on Monday morning when staff members opened the office and found belongings scattered across the premises.
Police reached the spot after receiving information and have launched an investigation. CCTV footage from nearby locations is being examined to identify the accused.
The victim claimed that this is the fourth theft at the same office in the last two years, raising serious concerns over the effectiveness of local security arrangements. Police officials have assured that the culprits will be identified and arrested soon.

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn

टिप्पणियां

टिप्पणियां संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें

हापुड़ का व्यस्त बाज़ार
हापुड़

हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च

बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।

27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K