हापुड़ कोर्ट में ओवैसी की गवाही, छिजारसी फायरिंग केस में आरोपितों के वकीलों ने की जिरह
हापुड़ कोर्ट में ओवैसी फायरिंग कांड में असदुद्दीन ओवैसी ने गवाही दी। सुरक्षा के मद्देनजर कचहरी पुलिस छावनी में तब्दील रही, कई थानों की पुलिस तैनात रही।
Halchal India News
13 अगस्त 2026 को 01:40 pm बजे 3.4K
अपडेट: 13 अगस्त 2026 को 03:52 pm बजे

हापुड़। वर्ष 2022 में छिजारसी टोल प्लाजा के पास एआइएमआइएम प्रमुख एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर हुई फायरिंग के मामले में गुरुवार को असदुद्दीन ओवैसी हापुड़ न्यायालय में गवाही देने पहुंचे। ओवैसी के न्यायालय पहुंचने से पहले ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। हापुड़ कचहरी परिसर और आसपास का क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। हापुड़ नगर, बाबूगढ़, पिलखुवा और बहादुरगढ़ थाना पुलिस के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहा।

कचहरी परिसर में सुरक्षा के मद्देनजर आम लोगों की आवाजाही कुछ समय के लिए रोक दी गई। न्यायालय परिसर में प्रवेश करने वाले लोगों की सघन तलाशी ली गई। पुलिस ने संदिग्ध नजर आने वाले लोगों से पूछताछ की और कचहरी परिसर में मौजूद भीड़ को बाहर हटाया। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने कचहरी परिसर में मौजूद लोगों से सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर परिसर से बाहर जाने का आग्रह किया।

मामला तीन फरवरी 2022 का है। विधानसभा चुनाव के दौरान असदुद्दीन ओवैसी चुनाव प्रचार के बाद दिल्ली लौट रहे थे। उनका काफिला जैसे ही छिजारसी टोल प्लाजा के पास पहुंचा, उनकी कार पर फायरिंग की गई। घटना के बाद हापुड़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सचिन शर्मा और शुभम गुर्जर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

मामले में असदुद्दीन ओवैसी की गवाही महत्वपूर्ण मानी जा रही थी। इससे पहले भी उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय की ओर से पेश होने के आदेश दिए जाते रहे हैं। आरोपित पक्ष के अधिवक्ता बाबूराम गिरी ने बताया कि ओवैसी को न्यायालय में बयान के लिए कई बार बुलाया गया, लेकिन वह पूर्व में पेश नहीं हुए। गुरुवार को वह न्यायालय में बयान दर्ज कराने पहुंचे।

न्यायालय में ओवैसी की गवाही के दौरान आरोपित पक्ष के अधिवक्ताओं ने उनसे काफी देर तक जिरह की। आरोपितों के अधिवक्ता अजीत चौधरी ने बताया कि बचाव पक्ष ने ओवैसी के बयान पर पुरजोर तरीके से अपना पक्ष न्यायालय के समक्ष रखा। जिरह के दौरान उनसे उनके खिलाफ चल रहे मुकदमों के संबंध में भी सवाल किए गए। अधिवक्ता के अनुसार, ओवैसी ने कहा कि उन्हें अपने खिलाफ चल रहे सभी मुकदमे याद नहीं हैं।

अधिवक्ता अजीत चौधरी ने दावा किया कि ओवैसी की गवाही में ऐसा कोई साक्ष्य सामने नहीं आया, जिससे उनके मुवक्किल सचिन शर्मा और शुभम गुर्जर को आरोपों में सीधे तौर पर मुलजिम साबित किया जा सके। उन्होंने कहा कि बचाव पक्ष ने न्यायालय के समक्ष सभी बिंदुओं को मजबूती से रखा है और उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। उन्हें निष्पक्ष आदेश की उम्मीद है।

ओवैसी के न्यायालय में पहुंचने और गवाही देने के दौरान कचहरी परिसर में काफी देर तक सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रही। पुलिस ने न्यायालय परिसर के आसपास भीड़ एकत्र नहीं होने दी। पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की नजर सुरक्षा व्यवस्था पर बनी रही।

Asaduddin Owaisi Appears Before Hapur Court in Chhijarsi Toll Firing Case, Court Complex Turned into Police Fortress
Hapur: AIMIM chief and MP Asaduddin Owaisi appeared before the Hapur court on Thursday to record his statement in connection with the 2022 firing incident near Chhijarsi Toll Plaza. Tight security arrangements were made ahead of his arrival, with the entire court complex and surrounding area turned into a police fortress.

Police personnel from Hapur Nagar, Babugarh, Pilkhuwa and Bahadurgarh police stations, along with additional forces, were deployed around the court premises. Entry and movement of people were restricted for some time as a security precaution.

People entering the court premises were subjected to thorough checking, while police questioned suspicious individuals and cleared unnecessary crowds from the area. Additional Superintendent of Police Vineet Bhatnagar also inspected the security arrangements and appealed to people present inside the court complex to move outside.

The case dates back to February 3, 2022, when Owaisi was returning to Delhi after campaigning during the Assembly election. As his convoy reached the Chhijarsi Toll Plaza, his vehicle came under fire. Following the incident, Hapur Police registered a case and arrested Sachin Sharma and Shubham Gurjar in connection with the firing.

The case is currently being heard in the Hapur court, where Owaisi's testimony was considered significant. According to advocate Baburam Giri, representing the accused, Owaisi had been repeatedly directed by the court to appear and record his statement but had not appeared on earlier occasions. He appeared before the court on Thursday to give his testimony.

During the proceedings, lawyers representing the accused conducted detailed cross-examination of Owaisi. Advocate Ajit Chaudhary said the defence strongly contested the points raised during Owaisi's testimony and placed its arguments before the court.

According to Chaudhary, Owaisi was also questioned about the criminal cases pending against him. He reportedly stated that he did not remember all the cases against him.

Advocate Ajit Chaudhary further claimed that Owaisi's testimony did not contain evidence sufficient to establish his clients Sachin Sharma and Shubham Gurjar as guilty of the charges. He said the defence had presented its case strongly before the court and expressed confidence in the judiciary, expecting a fair order.

The security arrangements remained stringent throughout Owaisi's appearance. Police kept a close watch on the court premises and surrounding areas to prevent any untoward incident.

टिप्पणियां
संबंधित खबरें

हापुड़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च
बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।
27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K

हापुड़
हापुड़ मंडी में किसानों को 48 घंटे में भुगतान की व्यवस्था लागू
मंडी समिति ने आढ़तियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की, देरी पर लाइसेंस निलंबन की चेतावनी दी गई।
26 जुलाई 2026 को 04:45 pm बजे 9.3K

देश
मौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट
पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका, प्रशासन ने राहत टीमें तैनात कीं।
27 जुलाई 2026 को 09:10 am बजे 26.4K
