ब्रेकिंग न्यूज़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
ब्रेकिंग
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
हापुड़

हापुड़ देहात पुलिस की तत्परता, 47,500 रुपये का गुम सामान श्रद्धालुओं को लौटाया

महाशिवरात्रि पर ग्राम असरा स्थित शिव मंदिर में गुम हुए दो मोबाइल फोन और हेलमेट को हापुड़ देहात पुलिस ने तलाशकर श्रद्धालुओं को सौंप दिया। करीब 47,500 रुपये का सामान वापस मिलने पर श्रद्धालुओं ने पुलिस की सराहना की।

Halchal India News
11 अगस्त 2026 को 01:11 pm बजे 4.3K
अपडेट: 11 अगस्त 2026 को 02:42 pm बजे
शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn
हापुड़ देहात पुलिस की तत्परता, 47,500 रुपये का गुम सामान श्रद्धालुओं को लौटाया
हापुड़ देहात पुलिस की तत्परता, 47,500 रुपये का गुम सामान श्रद्धालुओं को लौटाया
हापुड़। महाशिवरात्रि के पर्व पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच हापुड़ देहात पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए दो श्रद्धालुओं के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी। ग्राम असरा स्थित शिव मंदिर में दो श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन और एक हेलमेट गुम हो गया था। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल तलाश शुरू कर दी। अथक प्रयास के बाद पुलिस ने दोनों मोबाइल फोन और हेलमेट बरामद कर उनके स्वामियों को सुरक्षित सौंप दिया।
महाशिवरात्रि के अवसर पर ग्राम असरा स्थित शिव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान भीड़ के बीच एक श्रद्धालु का ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन और दूसरे श्रद्धालु का पोको कंपनी का मोबाइल फोन गुम हो गया। दूसरे श्रद्धालु का हेलमेट भी कहीं छूट गया था। काफी तलाश करने के बाद जब सामान नहीं मिला तो श्रद्धालुओं ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी दी।
श्रद्धालुओं की परेशानी को समझते हुए पुलिसकर्मियों ने मामले को गंभीरता से लिया और मंदिर परिसर व आसपास के स्थानों पर तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने संभावित स्थानों पर खोजबीन की और लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस की सक्रियता और लगातार किए गए प्रयासों के बाद दोनों मोबाइल फोन और हेलमेट बरामद कर लिए गए।
पुलिस के अनुसार बरामद दोनों मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 45 हजार रुपये है, जबकि हेलमेट की कीमत करीब 2,500 रुपये बताई गई है। सामान वापस मिलने के बाद दोनों श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली। अपने मोबाइल और हेलमेट को सुरक्षित वापस पाकर उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी।
श्रद्धालुओं ने हापुड़ देहात पुलिस का आभार जताते हुए पुलिसकर्मियों की कार्यशैली और तत्परता की जमकर सराहना की। श्रद्धालुओं का कहना था कि भीड़ में गुम हुआ कीमती सामान वापस मिलना उनके लिए किसी राहत से कम नहीं था।
महाशिवरात्रि के दौरान जहां हापुड़ पुलिस कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था में जुटी रही, वहीं हापुड़ देहात पुलिस की इस कार्रवाई ने पुलिस के मानवीय चेहरे को भी सामने रखा। पुलिस की तत्परता से दो श्रद्धालुओं को उनके जरूरी सामान वापस मिल सके और उनके चेहरे पर खुशी लौट आई।
Hapur Dehat Police Help Devotees Recover Lost Mobile Phones and Helmet

Hapur: On the occasion of Mahashivratri, Hapur Dehat Police won appreciation for its prompt and helpful action after recovering two lost mobile phones and a helmet belonging to devotees at a Shiva temple in Asra village.
A large number of devotees had gathered at the Shiva temple in Asra village to offer prayers and perform Jalabhishek on Mahashivratri. Amid the heavy crowd, one devotee lost an Oppo mobile phone, while another devotee lost a Poco mobile phone and a helmet.
The devotees searched for their belongings but were unable to locate them. They subsequently informed police personnel deployed on duty at the temple.
Taking the matter seriously, the Hapur Dehat police personnel immediately began searching the temple premises and surrounding areas. Despite the heavy crowd, the police team continued its efforts and successfully located both mobile phones and the helmet.
The two recovered mobile phones are estimated to be worth around ₹45,000, while the helmet is valued at approximately ₹2,500. After verifying the ownership, police handed over all the recovered belongings to the respective devotees.
The devotees were relieved and expressed happiness after receiving their valuable belongings back. They thanked the Hapur Dehat Police and praised the promptness and sensitivity shown by the police personnel.
The incident highlighted the human side of policing during the Mahashivratri celebrations. While police personnel were busy managing security, crowd movement and the safety of devotees, they also responded promptly to individual concerns and helped the devotees recover their lost belongings.
The police action was appreciated by devotees at the temple, with the recovery bringing considerable relief and happiness to the two affected devotees.


शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn

टिप्पणियां

टिप्पणियां संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें

हापुड़ का व्यस्त बाज़ार
हापुड़

हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च

बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।

27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K