हाईवे पर खुलेआम 'गुंडाराज', 70 यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पर फायरिंग, लाठी-डंडों से हमला
हापुड़ के दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर 70 यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पर कार सवार बदमाशों ने हमला कर फायरिंग की। लाठी-डंडों से मारपीट, बाइक सवार को टक्कर, चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह और डीएम कविता मीना ने मौके पर पहुंचकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
Halchal India News
4 अगस्त 2026 को 09:36 am बजे 4.6K
अपडेट: 4 अगस्त 2026 को 12:40 pm बजे

हापुड़। जनपद हापुड़ में मंगलवार को दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 70 यात्रियों को लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रही एक डबल डेकर बस को कार सवार बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में ओवरटेक कर रोक लिया। आरोप है कि हमलावर बस में घुस गए और चालक, परिचालक समेत अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं, दहशत फैलाने के लिए हाईवे पर फायरिंग भी की गई। अचानक हुए इस हमले से बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और हर कोई अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो से तीन कारों में सवार होकर आए बदमाशों ने पहले बस को चारों ओर से घेर लिया और फिर हमला बोल दिया। मारपीट के दौरान हाईवे पर फायरिंग होने से राहगीरों में भी दहशत फैल गई। आरोप है कि इसी दौरान हमलावरों ने अपनी कार से एक बाइक सवार को भी टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया।

सूत्रों का कहना है कि जिले में दो निजी बस संचालकों के बीच पिछले कुछ समय से वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। कुछ दिन पहले भी दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर एक अन्य बस पर हमला हुआ था, जिसकी शिकायत बस संचालकों ने पुलिस अधीक्षक से की थी। उस मामले में मुकदमा भी दर्ज किया गया था। ऐसे में ताजा घटना को उसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

पुलिस ने इस मामले में ताहिर, शाहरुख, आरिफ और अनवार समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी अपनी कार मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

Double-Decker Bus Carrying 70 Passengers Attacked on Delhi–Lucknow Highway in Hapur, Firing Creates Panic
Hapur: A major law and order incident was reported in Hapur district after a double-decker bus carrying around 70 passengers was allegedly attacked by armed miscreants on the Delhi–Lucknow National Highway under Hapur Dehat police station limits.

According to police sources and eyewitnesses, two to three cars overtook the moving bus in a dramatic manner and forced it to stop. The attackers allegedly entered the bus and assaulted the driver and others with sticks. They also reportedly opened fire on the highway to create panic, leaving passengers terrified. During the incident, a motorcyclist was allegedly hit by one of the attackers' vehicles and sustained injuries.

Sources claim that the attack may be linked to an ongoing rivalry between two private bus operators in the district. A similar attack on another bus had reportedly taken place a few days ago, following which a complaint was submitted to the Superintendent of Police and an FIR was registered. Police, however, are investigating all possible angles.

After receiving information about the incident, Circle Officer Anita Chauhan rushed to the spot with heavy police force and directed officials to take strict action against the accused.

Police have registered a case against four accused Tahir, Shah Rukh, Arif and Anwar. The suspects allegedly fled the scene after abandoning their vehicle. Multiple police teams have been deployed to arrest the accused, while CCTV footage and eyewitness statements are being examined as part of the investigation.

The incident has created fear among passengers and raised serious concerns over security on one of the state's busiest highways.




टिप्पणियां
संबंधित खबरें

हापुड़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च
बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।
27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K

हापुड़
हापुड़ मंडी में किसानों को 48 घंटे में भुगतान की व्यवस्था लागू
मंडी समिति ने आढ़तियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की, देरी पर लाइसेंस निलंबन की चेतावनी दी गई।
26 जुलाई 2026 को 04:45 pm बजे 9.3K

देश
मौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट
पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका, प्रशासन ने राहत टीमें तैनात कीं।
27 जुलाई 2026 को 09:10 am बजे 26.4K
