गर्दन काटने की अफवाह से मचा हड़कंप, हकीकत में पति-पत्नी के बीच हुआ था मामूली विवाद
हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के देवली गांव में पत्नी की गर्दन काटने की अफवाह से हड़कंप मच गया। जांच में मामला पति-पत्नी के मामूली विवाद का निकला।
Halchal India News
19 अगस्त 2026 को 06:22 pm बजे 5.4K
अपडेट: 19 अगस्त 2026 को 08:28 pm बजे

हापुड़। सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव देवली में बुधवार को पति-पत्नी के बीच हुए विवाद को लेकर ऐसी अफवाह फैल गई कि पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अफवाह में दावा किया गया कि पत्नी के किसी युवक से कथित संबंध के शक में पति ने उसकी गर्दन काट दी और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, पड़ताल में मामला पूरी तरह अलग निकला। न तो महिला की गर्दन काटी गई और न ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पति-पत्नी दोनों सुरक्षित अपने घर पर हैं।

जानकारी के अनुसार, देवली गांव में पति को अपनी पत्नी के किसी युवक से बातचीत करने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद के दौरान पति द्वारा ब्लेड से पत्नी को हल्की चोट लगने की बात सामने आई है। घटना इतनी मामूली थी कि कुछ ही समय में पति-पत्नी अपने घर पर ही मौजूद रहे।

बताया जा रहा है कि इसी विवाद को लेकर किसी स्तर पर गलत सूचना फैल गई और देखते ही देखते बात बढ़ते-बढ़ते पत्नी की गर्दन काटने तक पहुंच गई। सोशल मीडिया और आपसी बातचीत के माध्यम से यह अफवाह क्षेत्र में तेजी से फैल गई। अफवाह सुनकर लोग घटना की वास्तविकता जानने के लिए परेशान हो गए।

हकीकत सामने आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। महिला को अस्पताल में भर्ती कराए जाने की बात भी गलत निकली। पति-पत्नी दोनों सुरक्षित हैं और अपने घर में रह रहे हैं।

स्थानीय स्तर पर लोगों ने भी ऐसी संवेदनशील घटनाओं को लेकर बिना पुष्टि के अफवाह फैलाने से बचने की अपील की है। मामूली घरेलू विवाद को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए जाने से क्षेत्र में अनावश्यक भय का माहौल बन गया।

Rumour of Husband Slitting Wife’s Throat Creates Panic in Hapur, Truth Turns Out to Be Different
Hapur: A rumour about a woman allegedly having her throat slit by her husband created panic in Devli village under the Simbhawali police station area of Hapur on Wednesday. The rumour spread rapidly across the area, with claims that the husband had attacked his wife over suspicion of an alleged affair and that she had been admitted to a hospital.

However, the actual situation turned out to be completely different. The woman was not seriously injured, nor was she admitted to any hospital. Both the husband and wife are reportedly safe and staying at their home.

According to information, the dispute began after the husband allegedly suspected his wife of talking to another young man. An argument broke out between the couple over the issue. During the dispute, the husband reportedly caused a minor injury to his wife with a blade.

The incident was subsequently exaggerated through rumours, eventually turning into a claim that the husband had slit his wife's throat. The sensational version of the incident spread rapidly through local conversations and created panic among residents.

When the actual facts came to light, it became clear that there had been no such serious attack. The woman remained safe at home and was not undergoing hospital treatment as claimed in the rumour.

The incident has once again highlighted how quickly unverified information can turn a minor domestic dispute into a sensational story. Local residents have urged people to verify facts before sharing information, particularly in sensitive cases involving families and personal disputes.

टिप्पणियां
संबंधित खबरें

हापुड़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च
बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।
27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K

हापुड़
हापुड़ मंडी में किसानों को 48 घंटे में भुगतान की व्यवस्था लागू
मंडी समिति ने आढ़तियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की, देरी पर लाइसेंस निलंबन की चेतावनी दी गई।
26 जुलाई 2026 को 04:45 pm बजे 9.3K

देश
मौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट
पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका, प्रशासन ने राहत टीमें तैनात कीं।
27 जुलाई 2026 को 09:10 am बजे 26.4K
