ब्रेकिंग न्यूज़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
ब्रेकिंग
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
हापुड़

गंगा एक्सप्रेसवे पर ईंटों से भरी ट्रॉली पलटी, पीछे से कार टकराई; सात घायल

हापुड़ के बहादुरगढ़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली का एक्सल टूटने से ईंटों से भरी ट्रॉली पलट गई। पीछे से कार टकराने पर सात लोग घायल हुए।

Halchal India News
18 अगस्त 2026 को 10:02 am बजे 5.0K
अपडेट: 18 अगस्त 2026 को 09:10 pm बजे
शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn
गंगा एक्सप्रेसवे पर ईंटों से भरी ट्रॉली पलटी, पीछे से कार टकराई; सात घायल
गंगा एक्सप्रेसवे पर ईंटों से भरी ट्रॉली पलटी, पीछे से कार टकराई; सात घायल
हापुड़। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात गंगा एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आलमनगर गांव के पास ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का एक्सल अचानक टूटने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रॉली में लदी ईंटें एक्सप्रेसवे पर बिखर गईं और उसमें बैठे मजदूर उनके बीच फंस गए। इसी दौरान पीछे से आ रही उत्तराखंड नंबर की ग्रैंड विटारा कार भी पलटी ट्रॉली और सड़क पर बिखरी ईंटों से जा भिड़ी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार पांच मजदूर और कार सवार दंपती समेत सात लोग घायल हो गए।
बताया गया कि सोमवार रात ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली गंगा एक्सप्रेसवे से होकर जा रही थी। ट्रॉली में काम करने वाले कई मजदूर भी सवार थे। आलमनगर गांव के सामने पहुंचते ही अचानक ट्रैक्टर का एक्सल टूट गया। वाहन के अचानक असंतुलित होने से चालक उसे नियंत्रित नहीं कर सका और कुछ ही पल में भारी ट्रॉली बीच सड़क पर पलट गई।
ट्रॉली के पलटते ही उसमें भरी ईंटें सड़क पर फैल गईं। ट्रॉली में बैठे मजदूर भी ईंटों के बीच दब गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद पीछे से आ रही उत्तराखंड नंबर की ग्रैंड विटारा कार चालक को सड़क पर पलटी ट्रॉली और बिखरी ईंटें समय रहते नजर नहीं आईं। कार सीधे ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर के कारण कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
कार में हरिद्वार जिले के ज्वालापुर के सुभाषनगर निवासी राजेश कुमार अपनी पत्नी कामायनी के साथ सफर कर रहे थे। दुर्घटना में दोनों को भी चोटें आईं।
हादसे के बाद एक्सप्रेसवे से गुजर रहे वाहन चालकों और अन्य लोगों ने अपने वाहन रोक दिए। लोगों ने पुलिस के पहुंचने से पहले राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। ईंटों के बीच फंसे मजदूरों को बाहर निकाला गया और कार में सवार दंपती को भी सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजने की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही पुलिस और आपातकालीन सेवा को सूचना दी गई।
बहादुरगढ़ थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार पांच मजदूर तथा कार सवार पति-पत्नी घायल हुए हैं। सभी को मामूली चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेसवे से हटवाया। इसके बाद यातायात को सामान्य कराया गया। पुलिस हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
Tractor-Trolley Overturns on Ganga Expressway in Hapur, Car Crashes Into Debris; Seven Injured

Hapur: Seven people were injured in a road accident on the Ganga Expressway in Hapur late Monday night after an axle of a tractor carrying a brick-laden trolley reportedly broke near Alam Nagar village in the Bahadurgarh police station area.
According to preliminary information, the tractor-trolley was travelling along the expressway with several workers seated on it. When the vehicle reached the area near Alam Nagar, the tractor’s axle suddenly broke. The driver lost control and the heavily loaded trolley overturned in the middle of the expressway.
Bricks carried in the trolley scattered across the road, while several workers travelling on the vehicle became trapped among the debris. Panic spread at the spot as the injured workers called for help.
A Grand Vitara bearing a Uttarakhand registration number was approaching from behind when it collided with the overturned trolley and scattered bricks. The impact damaged the front portion of the car.
The car was occupied by Rajesh Kumar, a resident of Subhash Nagar in Jwalapur, Haridwar district, along with his wife Kamayani. Both sustained injuries in the accident.
Other motorists and commuters who witnessed the crash stopped their vehicles and helped in the rescue operation. The trapped workers and the couple inside the car were brought out before police and emergency services were alerted.
Bahadurgarh Station House Officer Indrakant Yadav said police reached the location soon after receiving information about the accident. Five workers travelling on the tractor-trolley and the husband-wife duo in the car were injured, taking the total number of injured to seven.
Police said none of the injured suffered life-threatening injuries. After receiving initial treatment at the hospital, all seven were discharged.
The damaged vehicles were later removed from the expressway with the help of a crane, following which traffic movement was restored. Police are taking further necessary action in connection with the accident.


शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn

टिप्पणियां

टिप्पणियां संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें

हापुड़ का व्यस्त बाज़ार
हापुड़

हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च

बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।

27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K