ब्रेकिंग न्यूज़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
ब्रेकिंग
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
हापुड़

डीजे संचालकों की कोतवाल ने लगाई क्लास, बोले- मानक तोड़े तो होगी सख्त कार्रवाई

हापुड़ में कांवड़ यात्रा 2026 के दौरान डीजे संचालकों के बीच विवाद की सूचना पर नगर कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने शासन के मानकों के अनुसार डीजे संचालन के निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Halchal India News
3 अगस्त 2026 को 05:15 pm बजे 2.4K
अपडेट: 3 अगस्त 2026 को 07:27 pm बजे
शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn
डीजे संचालकों की कोतवाल ने लगाई क्लास, बोले- मानक तोड़े तो होगी सख्त कार्रवाई
डीजे संचालकों की कोतवाल ने लगाई क्लास, बोले- मानक तोड़े तो होगी सख्त कार्रवाई
हापुड़। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। यात्रा के दौरान डीजे संचालन को लेकर शासन द्वारा निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में डीजे संचालकों के बीच विवाद की सूचना मिलने पर नगर कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान तत्काल मौके पर पहुंचे और संचालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।
पुलिस प्रशासन ने कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले ही डीजे संचालकों के साथ बैठक कर स्पष्ट कर दिया था कि डीजे की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही होगी। साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों की आवाज भी तय सीमा से अधिक नहीं रखी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी गई थी।
इसके बावजूद कांवड़ यात्रा के दौरान कई स्थानों पर बिना मानकों के डीजे संचालित होने और तेज आवाज में संगीत बजाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। पुलिस के अनुसार कुछ डीजे संचालक आपसी प्रतिस्पर्धा में आवाज और बेस बढ़ाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास करते हैं, जिससे विवाद और कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है।
इसी बीच डीजे संचालकों के बीच प्रतियोगिता के दौरान विवाद होने की सूचना आग की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने डीजे संचालकों को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था का पर्व है, इसे प्रतियोगिता या प्रदर्शन का माध्यम न बनाया जाए।
कोतवाल मनीष चौहान ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित मानकों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई डीजे निर्धारित आकार, ध्वनि सीमा या अन्य नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी संचालकों से शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से यात्रा में सहयोग करने की अपील की।
नगर कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान ने कहा, "कांवड़ यात्रा आस्था, श्रद्धा और अनुशासन का पर्व है। शासन एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा डीजे संचालन को लेकर जो मानक निर्धारित किए गए हैं, उनका पालन प्रत्येक डीजे संचालक को हर हाल में करना होगा। यात्रा शुरू होने से पहले सभी डीजे संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं कि डीजे की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप ही होगी तथा ध्वनि की तीव्रता भी तय सीमा से अधिक नहीं रखी जाएगी।
 इसके बावजूद यदि कोई संचालक नियमों की अनदेखी करता है या तेज आवाज, अधिक बेस अथवा बिना अनुमति के डीजे संचालित करता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे संचालकों के बीच किसी भी प्रकार का प्रतिस्पर्धा, विवाद या कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
हमारा उद्देश्य श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए उन्हें सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराना है। सभी डीजे संचालकों से अपील है कि प्रशासन का सहयोग करें, शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।"
Kotwal Warns DJ Operators During Kanwar Yatra, Says Strict Action Will Be Taken for Violating Norms

Hapur: The Hapur Police are maintaining strict vigilance to ensure the Kanwar Yatra is conducted peacefully, safely, and in an organized manner. Special monitoring is being carried out to ensure that DJ operators follow the government-prescribed guidelines regarding the size of DJ systems and permissible sound levels. Following reports of a dispute among DJ operators, Kotwali In-charge Manish Chauhan immediately reached the spot and issued a stern warning to all operators to strictly adhere to the rules.
Before the commencement of the Kanwar Yatra, the police had already conducted a meeting with DJ operators, clearly informing them that the length, width, and height of DJ systems must remain within the standards prescribed by the government. They were also instructed not to exceed the permitted sound limits, with strict legal action promised against violators.
Despite these directions, several complaints have been received regarding oversized DJ setups and excessively loud music during the yatra. According to the police, unhealthy competition among DJ operators over louder sound systems and heavy bass often leads to disputes and poses a threat to law and order.
After receiving information about a dispute between DJ operators, Kotwali In-charge Manish Chauhan, accompanied by a police team, rushed to the location and brought the situation under control. He reprimanded the operators and reminded them that the Kanwar Yatra is a sacred religious event and should not be turned into a platform for competition or unnecessary display.
Speaking to the media, Kotwali In-charge Manish Chauhan said, "The Kanwar Yatra is a festival of faith, devotion, and discipline. Every DJ operator must strictly follow the guidelines issued by the government and police headquarters. We have already briefed all operators regarding the prescribed dimensions of DJ systems and the permissible sound limits. Any operator found violating these norms, playing excessive bass, or operating without permission will face strict legal action. We will not tolerate any competition, disputes, or activities that disturb law and order during the yatra. Our priority is to ensure a safe, peaceful, and smooth pilgrimage for all devotees. Everyone is expected to cooperate with the administration, and no leniency will be shown to those violating the rules."



शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn

टिप्पणियां

टिप्पणियां संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें

हापुड़ का व्यस्त बाज़ार
हापुड़

हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च

बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।

27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K