ब्रेकिंग न्यूज़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
ब्रेकिंग
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
हापुड़

डीएम ने किया ध्वजारोहण, कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं को बांटे पुरस्कार और मिठाई

हापुड़ कलेक्ट्रेट में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर डीएम कविता मीना ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान कराया। कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं को पुरस्कार व मिठाई बांटी गई।

Halchal India News
15 अगस्त 2026 को 12:59 pm बजे 2.7K
अपडेट: 15 अगस्त 2026 को 02:34 pm बजे
शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn
डीएम ने किया ध्वजारोहण, कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं को बांटे पुरस्कार और मिठाई
डीएम ने किया ध्वजारोहण, कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं को बांटे पुरस्कार और मिठाई
हापुड़। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को हापुड़ कलेक्ट्रेट प्रांगण देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके बाद जिलाधिकारी समेत कलेक्ट्रेट के अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाकर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को पुरस्कार एवं मिठाई वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। छात्राओं के चेहरे पर सम्मान और खुशी साफ दिखाई दी। कार्यक्रम में छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।
इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। सभागार में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं की प्रस्तुतियों ने देशप्रेम की भावना को और मजबूत किया। समाजसेवियों तथा अन्य वक्ताओं ने भी स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को याद किया।
जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी का यह पावन पर्व हमें देश के लिए किए गए संघर्ष और बलिदानों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि देश को प्रगति और विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए।
उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि आजादी के 80 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को और मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।
समारोह में अपर जिलाधिकारी, कलेक्ट्रेट प्रभारी, जनप्रतिनिधि, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राएं मौजूद रहीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

DM Hoists Tricolour, Distributes Awards and Sweets to Kasturba School Girls

Hapur. The 80th Independence Day was celebrated with great enthusiasm and patriotic fervour at the Hapur Collectorate on Friday. District Magistrate Smt. Kavita Meena hoisted the national flag at the Collectorate premises, following which she, along with officers and employees of the Collectorate, sang the National Anthem and reaffirmed their commitment to the unity, integrity and progress of the nation.
The Collectorate premises witnessed a vibrant atmosphere of patriotism during the celebrations. On the occasion, the District Magistrate distributed awards and sweets among students of Kasturba Gandhi Residential Girls' School and encouraged them for their achievements and participation. The students presented cultural programmes and patriotic plays depicting the spirit of freedom and devotion to the nation.
The celebrations continued in the Collectorate auditorium, where the Independence Day programme was organised with enthusiasm. The cultural performances by the students added to the patriotic atmosphere, while social workers and other speakers shared their views on the significance of Independence Day and paid tribute to the sacrifices of freedom fighters.
Addressing the officers and employees present at the programme, District Magistrate Smt. Kavita Meena extended her Independence Day greetings and said that the occasion reminds everyone of the sacrifices and struggles behind the country's freedom. She emphasised that taking the nation towards greater heights of development is a collective responsibility and urged everyone to perform their duties with complete honesty, dedication and commitment.
The District Magistrate also paid tribute to the freedom fighters and said that on the completion of 80 years of independence, the resolve of ‘Viksit Bharat @2047’ should be strengthened further. She called upon officials and employees to contribute sincerely towards achieving the vision of a developed and progressive India.
Additional District Magistrate, Collectorate officials, public representatives, family members of freedom fighters, government officials and employees, along with students of Kasturba Gandhi Residential Girls' School, attended the programme. The entire Collectorate premises remained filled with patriotic spirit and enthusiasm throughout the celebrations.


शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn

टिप्पणियां

टिप्पणियां संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें

हापुड़ का व्यस्त बाज़ार
हापुड़

हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च

बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।

27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K