ब्रेकिंग न्यूज़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
ब्रेकिंग
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
हापुड़

डीएम की मॉनिटरिंग, सीडीओ की नई पहल; हापुड़ में बदलेगा कांवड़ यात्रा का अनुभव

हापुड़ में कांवड़ यात्रा 2026 के लिए जिला प्रशासन की विशेष तैयारियां पूरी। महिला श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम, स्तनपान केंद्र, 15 कांवड़ कार्ट, ड्रोन निगरानी और क्यूआर हेल्प सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

Halchal India News
1 अगस्त 2026 को 07:37 pm बजे 8.1K
अपडेट: 2 अगस्त 2026 को 08:40 pm बजे
शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn
डीएम की मॉनिटरिंग, सीडीओ की नई पहल; हापुड़ में बदलेगा कांवड़ यात्रा का अनुभव
डीएम की मॉनिटरिंग, सीडीओ की नई पहल; हापुड़ में बदलेगा कांवड़ यात्रा का अनुभव
हापुड़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में श्रावण मास की कांवड़ यात्रा-2026 को श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से हापुड़ जिला प्रशासन ने इस बार कई नई और जनहितकारी व्यवस्थाएं लागू की हैं। जिलाधिकारी कविता मीना और मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा के नेतृत्व में प्रशासन ने महिला श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छ भोजन की उपलब्धता को प्राथमिकता देते हुए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
इस बार कांवड़ यात्रा में पहली बार महिला श्रद्धालुओं के सम्मान और सुविधा को ध्यान में रखते हुए कांवड़ मार्ग पर वस्त्र परिवर्तन कक्ष और स्तनपान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन व्यवस्थाओं के माध्यम से महिला कांवड़ियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्रशासन का मानना है कि यह पहल महिलाओं के लिए अधिक सम्मानजनक और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराएगी।
मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा की पहल पर जनपद में 15 कांवड़ भोजन गाड़ियां भी संचालित की जाएंगी। इन गाड़ियों के लिए उपजिलाधिकारियों द्वारा उपयुक्त स्थानों का चयन किया जा चुका है। इनका संचालन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सौंपा गया है।
इन भोजन गाड़ियों पर श्रद्धालुओं को उचित मूल्य पर स्वच्छ, सात्विक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी मिलेगा। भोजन गाड़ियों पर आजीविका मिशन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी प्रदर्शित की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं से जुड़ सकें।
कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरे कांवड़ मार्ग पर ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जाएगी। इसके अलावा श्रद्धालुओं की त्वरित सहायता के लिए विभिन्न स्थानों पर त्वरित सहायता क्यूआर कोड प्रणाली स्थापित की गई है। श्रद्धालु क्यूआर कोड को अपने मोबाइल से स्कैन कर आपात स्थिति में तत्काल प्रशासनिक सहायता प्राप्त कर सकेंगे।
जिला प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं और यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सभी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
जिलाधिकारी कविता मीना ने कहा कि हापुड़ जिला प्रशासन सेवा, सुरक्षा और स्वावलंबन के संकल्प के साथ कांवड़ यात्रा-2026 को सफल, सुरक्षित और श्रद्धालुओं के लिए यादगार बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Hapur Administration Introduces Women-Friendly Facilities, Kanwar Food Carts and Drone Surveillance for Kanwar Yatra 2026

Hapur: In line with the vision and public welfare initiatives of Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath, the Hapur district administration has made extensive arrangements to ensure that Kanwar Yatra 2026 is safe, convenient and well-organized for devotees.
Under the leadership of District Magistrate Kavita Meena and Chief Development Officer Shruti Sharma, several first-of-their-kind facilities have been introduced, with a special focus on women's safety, comfort and public convenience.
For the first time, changing rooms and breastfeeding centres have been established along the Kanwar route to provide privacy and essential support for women devotees during their pilgrimage.
In another innovative initiative, the district administration will set up 15 Kanwar Food Carts at identified locations. These food carts will be operated by women associated with Self-Help Groups (SHGs) under the National Rural Livelihood Mission. Devotees will be able to purchase hygienic, vegetarian meals at affordable prices, while the initiative will also create employment opportunities and promote financial independence among rural women.
To strengthen security, the entire Kanwar route will be monitored through drone surveillance. Additionally, QR code-based emergency assistance points have been installed, enabling pilgrims to seek immediate help by scanning the code with their mobile phones during emergencies.
The district administration stated that comprehensive arrangements have also been made for sanitation, healthcare, traffic management and emergency response to ensure a smooth and hassle-free pilgrimage.
District Magistrate Kavita Meena said that the Hapur administration is fully committed to making Kanwar Yatra 2026 safe, well-managed and memorable through dedicated efforts focused on service, security and public welfare.


शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn

टिप्पणियां

टिप्पणियां संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें

हापुड़ का व्यस्त बाज़ार
हापुड़

हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च

बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।

27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K