ब्रेकिंग न्यूज़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
ब्रेकिंग
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
हापुड़

डीएम एसपी ने हेलीकॉप्टर से बरसाये फूल, गूंजा हर-हर महादेव और बोल बम; हापुड़ में कांवड़ियों का भव्य स्वागत

हापुड़ में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। बृजघाट गंगा और छपकोली शिव मंदिर पर गूंजे हर हर महादेव और बोल बम के जयकारे।

Halchal India News
9 अगस्त 2026 को 02:10 pm बजे 22.7K
अपडेट: 9 अगस्त 2026 को 05:46 pm बजे
शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn
डीएम एसपी ने हेलीकॉप्टर से बरसाये फूल, गूंजा हर-हर महादेव और बोल बम; हापुड़ में कांवड़ियों का भव्य स्वागत
डीएम एसपी ने हेलीकॉप्टर से बरसाये फूल, गूंजा हर-हर महादेव और बोल बम; हापुड़ में कांवड़ियों का भव्य स्वागत
हापुड़। सावन माह के पावन अवसर पर कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को हापुड़ जनपद में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने कांवड़ियों के स्वागत के लिए विशेष इंतजाम किए। जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। आसमान से बरसते फूलों के बीच कांवड़ियों ने हर-हर महादेव, बोल बम और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जयकारे लगाए। इससे बृजघाट गंगा और छपकोली शिव मंदिर परिसर समेत आसपास का क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
रविवार को सावन माह की कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्त हापुड़ जिले से होकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे। कांवड़ियों के स्वागत के लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी। बृजघाट गंगा और छपकोली शिव मंदिर क्षेत्र में हेलीकॉप्टर के माध्यम से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई। हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश होते ही कांवड़ियों में उत्साह की लहर दौड़ गई।
पुष्प वर्षा के दौरान कांवड़ियों ने उत्साह के साथ 'हर हर महादेव', 'बोल बम' और 'जय श्री राम' के जयकारे लगाए। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में भी नारे लगाए गए। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भी इस दृश्य को मोबाइल कैमरों में कैद किया।
जिलाधिकारी ने कांवड़ियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, श्रद्धा और अनुशासन का पर्व है। जिला प्रशासन की प्राथमिकता कांवड़ियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करना है। कांवड़ियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
पुलिस प्रशासन की ओर से भी कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन द्वारा कांवड़ियों की सुविधा के लिए लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है।
बृजघाट गंगा और छपकोली शिव मंदिर पर पुष्प वर्षा के दौरान पूरा वातावरण शिवमय नजर आया। फूलों से स्वागत किए जाने पर कांवड़ियों ने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना की और इसे अपने लिए विशेष सम्मान बताया। श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के इस संगम ने सावन की कांवड़ यात्रा को और भव्य बना दिया।

Flowers Showered from Helicopter on Kanwariyas in Hapur, Devotional Atmosphere Echoes with ‘Bol Bam’ Chants

Hapur, August 9: A spectacular display of faith and devotion was witnessed in Hapur on Sunday as the district administration welcomed Kanwariyas with a flower shower from a helicopter during the holy month of Shravan.
Under the direction of Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath, the District Magistrate and Superintendent of Police welcomed the Kanwariyas by showering flowers from a helicopter at Brijghat Ganga and Chhapkoli Shiv Temple.
As flowers rained down from the sky, the Kanwariyas expressed their enthusiasm by raising slogans of “Har Har Mahadev” and “Bol Bam”. The atmosphere at both locations became deeply devotional as the chants of the Kanwariyas reverberated across the area.
The District Magistrate kavita meena extended greetings to the Kanwariyas and said that the Kanwar Yatra is a festival of faith, devotion and discipline. The district administration has made all necessary arrangements for the safety, health and convenience of the devotees travelling through Hapur.
The police administration has also deployed personnel at important locations along the Kanwar route and is closely monitoring the security and traffic arrangements. Officials have been directed to remain alert and ensure that the devotees do not face any inconvenience during their journey.
The flower shower received an enthusiastic response from the Kanwariyas, who appreciated the administration’s gesture. The sight of flowers showering from the helicopter, coupled with chants of “Har Har Mahadev” and “Bol Bam”, created a memorable devotional atmosphere at Brijghat and Chhapkoli.
The event highlighted the administration’s efforts to make the Kanwar Yatra safe, orderly and welcoming for Shiva devotees passing through Hapur district.



शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn

टिप्पणियां

टिप्पणियां संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें

हापुड़ का व्यस्त बाज़ार
हापुड़

हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च

बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।

27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K