डायल-112 कार्यालय पहुंचे एसपी, औचक निरीक्षण कर परखी व्यवस्था, दिए सख्त निर्देश
हापुड़ में पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने थाना हापुड़ नगर स्थित डायल-112 कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आपातकालीन पुलिस रिस्पांस, शिकायतों के त्वरित निस्तारण और कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Halchal India News
6 अगस्त 2026 को 05:01 pm बजे 15
अपडेट: 6 अगस्त 2026 को 06:11 pm बजे

हापुड़। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आपातकालीन पुलिस सेवाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने गुरुवार को थाना हापुड़ नगर परिसर स्थित डायल-112 कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, संसाधनों एवं आपातकालीन शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने डायल-112 के माध्यम से मिलने वाली सूचनाओं के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी आपातकालीन कॉल पर तत्काल पुलिस रिस्पांस सुनिश्चित किया जाए और शिकायत मिलने के बाद निर्धारित समय के भीतर पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जाए तथा पीड़ितों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जाए।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने रिकॉर्ड संधारण, संचार व्यवस्था और रिस्पांस सिस्टम का भी अवलोकन किया। साथ ही निर्देश दिए कि डायल-112 सेवा के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक पुलिसकर्मी पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करे।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि डायल-112 आम जनता और पुलिस के बीच सबसे महत्वपूर्ण आपातकालीन सेवा है। इसकी विश्वसनीयता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सेवा की गुणवत्ता में लगातार सुधार किया जाए, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर राहत और सुरक्षा मिल सके।

SP Conducts Surprise Inspection of Dial-112 Office, Reviews Emergency Response System in Hapur
Hapur: To further strengthen law and order and ensure the efficiency of emergency police services, Superintendent of Police (SP) Kunwar Gyananjay Singh conducted a surprise inspection of the Dial-112 office located within the Hapur Nagar Police Station premises on Thursday.

During the inspection, the SP thoroughly reviewed the functioning of the control office, available resources, and the mechanism for handling emergency complaints. He issued necessary directions to the concerned officers and staff to ensure prompt and effective emergency response.

Emphasizing the importance of quick action on Dial-112 calls, the SP stated that public safety remains the highest priority. He instructed officials to ensure immediate police response to every emergency call and directed that police teams should reach the spot within the stipulated response time after receiving any complaint.

The SP also interacted with the personnel on duty to understand their working procedures. He examined record maintenance, communication systems, and the overall response mechanism. He instructed that no negligence would be tolerated in the operation of Dial-112 services and that every police personnel must discharge their duties with responsibility, discipline, and alertness.

Highlighting the significance of the emergency service, SP Kunwar Gyananjay Singh said that Dial-112 serves as a vital link between the public and the police. He directed officials to continuously improve the quality of services so that citizens receive timely assistance and security whenever required.





टिप्पणियां
संबंधित खबरें

हापुड़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च
बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।
27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K

हापुड़
हापुड़ मंडी में किसानों को 48 घंटे में भुगतान की व्यवस्था लागू
मंडी समिति ने आढ़तियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की, देरी पर लाइसेंस निलंबन की चेतावनी दी गई।
26 जुलाई 2026 को 04:45 pm बजे 9.3K

देश
मौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट
पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका, प्रशासन ने राहत टीमें तैनात कीं।
27 जुलाई 2026 को 09:10 am बजे 26.4K
