ब्रेकिंग न्यूज़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
ब्रेकिंग
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरणहापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्चमौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्टहापुड़ में सर्राफा लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चांदी बरामदयूपी कैबिनेट ने मंजूर की नई तबादला नीति, 30 सितंबर तक पूरे होंगे स्थानांतरण
हापुड़

दर्दनाक हादसा: नंगे बिजली के तार से करंट लगने पर युवक की मौत

हापुड़ के आंबेडकर तिराहे के पास शौचालय के बाहर खुले नंगे तार की चपेट में आने से कूड़ा बीनने वाले युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Halchal India News
14 अगस्त 2026 को 12:19 pm बजे 282
अपडेट: 14 अगस्त 2026 को 02:14 pm बजे
शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn
दर्दनाक हादसा: नंगे बिजली के तार से करंट लगने पर युवक की मौत
दर्दनाक हादसा: नंगे बिजली के तार से करंट लगने पर युवक की मौत
हापुड़। मौत कब, कहां और किसे अपने आगोश में ले ले, इसका किसी को अंदाजा नहीं होता। लेकिन जब किसी की जान लापरवाही की वजह से चली जाए तो हादसा दुख के साथ-साथ कई सवाल भी खड़े कर देता है। हापुड़ के आंबेडकर तिराहे के पास बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर शुक्रवार को ऐसा ही दर्दनाक हादसा हुआ। यहां कूड़ा बीनने वाले एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक शौचालय के पास कूड़ा बीन रहा था। इसी दौरान वहां लटके नंगे तार को पकड़ने के बाद उसे तेज करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार युवक रोजाना की तरह कूड़ा बीनने के लिए आंबेडकर तिराहे के पास बने शौचालय के आसपास पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शौचालय की दीवार पर एक नंगा तार लटका हुआ था। युवक ने उसे कॉपर का तार समझकर हटाने के लिए जैसे ही हाथ लगाया, वह करंट की चपेट में आ गया। तेज झटका लगने से युवक वहीं गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सबसे अधिक चिंता की बात यह सामने आई कि शौचालय के आसपास बिजली के मोटे-मोटे तार खुले में निकले हुए दिखाई दे रहे थे। कुछ तार जमीन से बाहर निकले थे तो कुछ खुले में पड़े हुए थे। बारिश के बीच खुले तारों की मौजूदगी किसी बड़े हादसे को न्योता देती नजर आ रही थी।
हालांकि तार में करंट किस स्रोत से आया, यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शौचालय की दीवार पर लटके तार को छूने के बाद युवक को करंट लगा और उसकी मौत हो गई। ऐसे में बिजली व्यवस्था की सुरक्षा और खुले तारों को लेकर जिम्मेदारी तय करने पर भी सवाल उठ रहे हैं।
हादसे का दृश्य बेहद मार्मिक था। जिस समय युवक की मौत हुई, उस दौरान मूसलाधार बारिश हो रही थी। युवक का शव सड़क किनारे पड़ा था और बारिश की बूंदें उसके शरीर पर गिर रही थीं। उसके साथ कूड़ा इकट्ठा करने वाला बोरा भी शव के पास पड़ा था। सड़क से गुजर रहे लोग कुछ देर रुककर इस दर्दनाक दृश्य को देखते रहे।
मृतक की पहचान तत्काल नहीं हो सकी। सूचना मिलने पर एसएसवी चौकी इंचार्ज सौरव कुमार और जदीद चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा युवक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इस घटना ने सार्वजनिक स्थानों पर खुले बिजली के तारों और विद्युत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि समय रहते इन नंगे तारों को सुरक्षित नहीं किया गया तो बारिश के मौसम में यहां दोबारा कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
Bare Electric Wire Claims Young Man’s Life in Hapur, Garbage Picker Dies of Electrocution

Hapur: No one can predict when, where or whom death may claim. But when a life is lost due to negligence, the tragedy raises serious questions along with grief. A painful incident took place on Friday near a public toilet at Ambedkar Tiraha in Hapur, where a young man who was collecting garbage died after coming into contact with a live electrical wire.
According to information, the young man had reached the area near the public toilet to collect recyclable waste. Witnesses said that a bare electrical wire was hanging from the wall of the toilet. The youth reportedly mistook the wire for a copper wire and tried to remove it. As soon as he touched it, he received a powerful electric shock and collapsed on the spot.
Following the incident, a crowd gathered at the spot. What raised further concern was the presence of several thick electrical wires lying exposed around the public toilet. Some wires were reportedly coming out of the ground, while others were left exposed in the open. With heavy rain lashing the area, the exposed wires posed a serious risk to public safety.
The exact source of the electricity in the wire could not immediately be ascertained. However, eyewitnesses said that the youth received the fatal electric shock after touching the wire hanging near the toilet. The incident has raised questions over electrical safety arrangements and the responsibility for leaving wires exposed at a public place.
The scene was particularly distressing. At the time of the incident, heavy rain was falling and the young man's body was lying by the roadside. Rainwater continued to fall on the body, while the sack he had been using to collect garbage lay beside him. Passersby stopped to look at the tragic scene.
The identity of the deceased could not be established immediately. On receiving information about the incident, SSV Police Outpost In-charge Saurav Kumar and Jadid Police Outpost In-charge reached the spot with their team. Police inspected the scene, gathered information and sent the body for post-mortem examination. Efforts are underway to establish the identity of the deceased.
The incident has raised serious concerns over exposed electrical wires and electrical safety arrangements at public places. Residents fear that if the bare wires are not secured immediately, another major accident could occur, particularly during the rainy season.


शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram LinkedIn

टिप्पणियां

टिप्पणियां संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें

हापुड़ का व्यस्त बाज़ार
हापुड़

हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च

बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।

27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K