चाइनीज मांझे का कहर, बाइक सवार का गला कटा
हापुड़ में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार शोएब का गला कट गया और उंगलियां भी जख्मी हो गईं। डॉक्टर ने टांके लगाकर उपचार किया।
Halchal India News
19 अगस्त 2026 को 10:00 pm बजे 3.6K
अपडेट: 20 अगस्त 2026 को 12:22 am बजे

हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। बुधवार शाम फिरोज बिल्डिंग के पास यह हादसा हुआ। अचानक हवा में लहरा रहा मांझा बाइक सवार शोएब के गले में आकर उलझ गया। मांझे की धार से उनका गला कट गया। मांझे को हटाने के प्रयास में उनकी उंगलियां भी जख्मी हो गईं। गले से खून बहने के बावजूद युवक ने सूझबूझ से काम लिया और कपड़े की मदद से घाव को दबाते हुए घर पहुंचा।

बताया गया कि शोएब बाइक से किसी काम के लिए जा रहे थे। फिरोज बिल्डिंग के पास पहुंचते ही अचानक मांझा उनके गले में फंस गया। कुछ समझ पाते, इससे पहले ही मांझे की धार से गले में चोट लग गई। उन्होंने हाथ से मांझा हटाने की कोशिश की तो उंगलियों पर भी कट लग गए।

गले से खून निकलता देख शोएब ने तत्काल बाइक में रखे कपड़े से खून साफ किया और उसे गले पर बांध लिया। इसके बाद वह किसी तरह घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन उन्हें तुरंत नजदीकी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे।

चिकित्सक ने जांच के बाद गले में हुए घाव का उपचार किया और टांके लगाए। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे को लेकर नाराजगी है। लोगों का कहना है कि प्रतिबंध के बावजूद इसकी बिक्री और इस्तेमाल पूरी तरह नहीं रुक पा रहा है। हवा में लटकता मांझा बाइक सवारों और राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस से चाइनीज मांझे की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा इसकी बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस तरह के हादसों को रोकने के लिए बाजारों में नियमित जांच और अभियान चलाया जाना जरूरी है।

Chinese Manja Injures Biker in Hapur, Throat Cut and Fingers Also Injured
Hapur. A biker was injured after getting caught in Chinese kite string, commonly known as Chinese manja, in the Kotwali Nagar area of Hapur on Wednesday evening. The incident took place at around 6:30 pm near Firoz Building when the sharp string suddenly became entangled around the rider's neck.

According to the information, the injured युवक, identified as Shoaib, was travelling on his motorcycle for some work. As he reached near Firoz Building, the kite string, reportedly floating in the air, suddenly got caught around his neck. The sharp string caused an injury to his throat.

Shoaib tried to remove the string with his hands, but the sharp manja also injured his fingers. Seeing blood coming from his neck, he immediately used a piece of cloth kept on his motorcycle to clean the wound and tied it around his neck to control the bleeding.

He then managed to reach home and informed his family about the incident. His relatives immediately took him to a nearby doctor, where the wound was examined and stitches were applied. His condition is currently reported to be out of danger.

The incident has once again raised concerns over the sale and use of banned Chinese manja. Local residents said that such sharp kite strings pose a serious risk to pedestrians and two-wheeler riders, particularly in busy areas.

Residents have urged the police and administration to take strict action against those involved in the sale and use of Chinese manja and conduct regular checks to prevent such incidents in the city.

टिप्पणियां
संबंधित खबरें

हापुड़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च
बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।
27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K

हापुड़
हापुड़ मंडी में किसानों को 48 घंटे में भुगतान की व्यवस्था लागू
मंडी समिति ने आढ़तियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की, देरी पर लाइसेंस निलंबन की चेतावनी दी गई।
26 जुलाई 2026 को 04:45 pm बजे 9.3K

देश
मौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट
पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका, प्रशासन ने राहत टीमें तैनात कीं।
27 जुलाई 2026 को 09:10 am बजे 26.4K
