बिजली के तारों में आग से बड़ा हादसा, करंट लगने से 7 वर्षीय मासूम गंभीर
हापुड़ के करीमपुरा में बिजली के तारों में आग लगने से तीन मकानों में करंट उतर आया। छत पर खेल रहा 7 वर्षीय मासूम कैफ गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।
Halchal India News
2 अगस्त 2026 को 11:41 am बजे 6.3K
अपडेट: 2 अगस्त 2026 को 10:01 pm बजे

हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला करीमपुरा में रविवार को विद्युत विभाग की कथित लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो गया। बिजली के तारों में अचानक आग लगने के बाद तीन मकानों में करंट उतर आया। इसी दौरान अपने घर की छत पर खेल रहा सात वर्षीय मासूम कैफ करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन और स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोहल्ले के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन में अचानक तेज चिंगारियां निकलने लगीं। देखते ही देखते तारों में आग लग गई और फॉल्ट होने के कारण आसपास के तीन मकानों में करंट दौड़ गया। उसी समय सात वर्षीय कैफ घर की छत पर खेल रहा था। जैसे ही वह लोहे के हिस्से के संपर्क में आया, उसे जोरदार करंट लगा और वह गंभीर रूप से झुलस गया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे तथा किसी तरह उसे करंट से अलग कर अस्पताल पहुंचाया।

घटना के बाद पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने आरोप लगाया कि बिजली की जर्जर लाइन और ढीले तारों की शिकायत कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से की गई थी, लेकिन हर बार शिकायत को नजरअंदाज कर दिया गया। यदि समय रहते लाइन की मरम्मत कर दी जाती तो यह हादसा टाला जा सकता था।

घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर तार और बार-बार होने वाले फॉल्ट से हादसे की आशंका बनी रहती है, लेकिन विभाग केवल औपचारिक कार्रवाई तक सीमित रहता है।

सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और विद्युत आपूर्ति बंद कर लाइन की जांच शुरू की। वहीं पुलिस ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल मासूम कैफ का अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों ने जर्जर बिजली लाइन को तत्काल बदलने और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Hapur: Seven-Year-Old Boy Suffers Severe Electric Shock After Power Line Fire Sends Current Into Three Houses
Hapur: A serious accident was reported on Sunday in Karimpura locality under Kotwali Nagar police station limits after a fire broke out in overhead power lines, allegedly due to negligence by the electricity department. The incident caused electric current to spread into three nearby houses, leaving a seven-year-old boy, identified as Kaif, critically injured.

According to local residents, Kaif was playing on the rooftop of his house when the current suddenly spread through the building. He came into contact with an electrified surface and suffered a severe electric shock. Family members and neighbours immediately rescued him and rushed him to a nearby hospital, where he is undergoing treatment. Doctors have described his condition as serious.

Residents alleged that the power lines in the locality had been in poor condition for a long time. They claimed that repeated complaints regarding sparking and damaged wires had been submitted to the electricity department, but no permanent repairs were carried out.

Following the incident, panic gripped the neighbourhood as power was disconnected and officials from the electricity department reached the spot to inspect the damaged lines. Police also visited the scene to assess the situation.

Angry residents have demanded immediate replacement of the damaged power lines and strict action against officials responsible for ignoring repeated complaints. They said timely maintenance could have prevented the accident and ensured the safety of local residents.




टिप्पणियां
संबंधित खबरें

हापुड़
हापुड़ नगर पालिका ने पेश किया 214 करोड़ का बजट, सड़क और सीवर पर सबसे बड़ा खर्च
बोर्ड बैठक में बिना संशोधन पास हुआ बजट, शहर की 42 सड़कों के पुनर्निर्माण और तीन नए वार्डों में सीवर लाइन का प्रस्ताव शामिल।
27 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे 18.4K

हापुड़
हापुड़ मंडी में किसानों को 48 घंटे में भुगतान की व्यवस्था लागू
मंडी समिति ने आढ़तियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की, देरी पर लाइसेंस निलंबन की चेतावनी दी गई।
26 जुलाई 2026 को 04:45 pm बजे 9.3K

देश
मौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट
पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका, प्रशासन ने राहत टीमें तैनात कीं।
27 जुलाई 2026 को 09:10 am बजे 26.4K
